Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1146)

JAN SAAMNA DESK

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कृषि मेघ का किया शुभारम्भ

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज वर्चुअल माध्यम से केवीसी एल्युनेट (कृषि विश्वविद्यालय छात्र एल्युम्नी नेटवर्क) और उच्च कृषि शिक्षण संस्थानों के लिए ऑनलाइन प्रत्यायन प्रणाली (एचईआई) के साथ ही कृषि मेघ (राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा व्यवस्था- क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं) का शुभारम्भ किया।
केन्द्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत सरकार-विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना को कृषि विद्यालयों के विद्यार्थियों को ज्यादा औचित्यपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश में राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो देश की नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप है। श्री तोमर ने महत्वपूर्ण अनुसंधान आधारित डाटा डिजिटल रूप में सुरक्षित एवं संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे उस तक देश और दुनिया के किसी भी कोने से पहुंच हासिल की जा सके। उन्होंने कृषि में निजी निवेश को सक्षम बनाने पर भी जोर दिया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि मेघ नए भारत की डिजिटल कृषि की दिशा में उठाया गया एक कदम है, जिसकी कल्पना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई है।
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि 2-3 आईसीएआर संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा वाले अनुसंधान केंद्र के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को रियल टाइम आधार पर डाटा उपलब्ध कराए जाने पर भी जोर दिया।
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चैधरी ने कृषि मेघ की स्थापना के लिए आईसीएआर की सराहना की, जो आईसीएआर- भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के आईसीएआर डाटा सेंटर को आईसीएआर- राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद के डिजास्टर रिकवरी केन्द्र के साथ एकीकृत करता है। केन्द्रीय मंत्री ने इस पहल को कृषि में एक क्रांति के रूप में संबोधित किया।
सचिव (डेयर) और महानिदेशक (आईसीएआर) डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने 58 विश्वविद्यालयों का उल्लेख किया, जिन्हें आईसीएआर राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (एनएएचईपी) के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सहयोग दिया गया है। महानिदेशक ने लगभग 377 विद्यार्थियों (यूजी, पीजी और पीएचडी) का उल्लेख किया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षणध्इंटर्नशिप हासिल की है और उन्हें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के लगभग 120 संकाय सदस्यों ने प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने इंटरनेट तकनीकध् डिजिटलीकरण के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया। डॉ. महापात्रा ने कृषि मेघ की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला, जो छवि विश्लेषण, पशुओं में बीमारी की पहचान आदि के माध्यम से एप्लीकेशन आधारित डीप लर्निंग के विकास और लागू करने के लिए नवीनतम एआईध्डीप लर्निंग सॉफ्टवेयर/ टूल किट्स से युक्त हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि मेघ किसानों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और नीति निर्माताओं को आईसीएआर संस्थानों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा डिजिटल माध्यम से कृषि, शोध, शिक्षा एवं विस्तार के संबंध में जारी अद्यतन एवं ताजा जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाने के लिए डिजिटल इंडिया में एक नया अध्याय है।

Read More »

अनटाइटल्ड लव स्टोरी के लिए भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर एक साथ आए

निर्माता प्रज्ञा कपूर की गाय इन द स्काई पिक्चर्स और भूषण कुमार की टी-सीरीज अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित अपने अगले संयुक्त प्रोडक्शन के लिए फिर से सहयोग कर रही हैं। दोनों निर्माता, जो हमेशा अच्छी तरह से तैयार किए गए कंटेंट संचालित सिनेमा में विश्वास करते हैं, अब आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर अभिनीत एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी के लिए तैयार हैं।
आयुष्मान की अगली फिल्म के अनाउंसमेंट होने के बाद से ही इसकी चर्चा हो रही है। साथ ही, अभिषेक और आयुष्मान दोनों ने एक-दूसरे के साथ सहयोग करने पर अपना उत्साह शेयर किया है। इस अनटाइटल्ड लव स्टोरी में वाणी कपूर प्रमुख लीड रोल का किरदार निभाती नजर आएंगी और हम आयुष्मान को एक बार फिर कभी भी न देखे गए अवतार में देखेंगे, क्योंकि वह फिल्म में एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट का किरदार निभाएंगे। अभिनेता वर्तमान में उसी के लिए एक फिजिकल परिवर्तन से गुजर रहे है। इस अनटाइटल्ड फिल्म का इस साल के अक्टूबर तक फ्लोर पर जाना तय है।
भूषण कुमार के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए, प्रज्ञा कहती है, “भूषण जी और अभिषेक हमेशा से साथ काम करना चाहते हैं और हम इस शानदार प्रेम कहानी के साथ उस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें बेहद खूबसूरत साउंडट्रैक है, और उससे बहुत अलग है जो अभिषेक ने पहले किया है । भूषण जी बहुत ही आशा देनेवाला रहे हैं और हम उच्च गुणवत्ता का कंटेंट एक साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Read More »

बच्चियों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

मीरजापुर। संध्या उम्र-11 वर्ष व चांदनी उम्र-06 वर्ष पुत्रीगण श्रीनाथ गौड़ निवासी घुनिया खम्हवा सक्तेशगढ़ थाना चुनार मीरजापुर हालपता रामजी मौर्या निवासी कलवारी माफी थाना मड़िहान के यहां किरायेदार, उक्त दोनो बच्चियां दिनांक 09.08.2020 को समय लगभग 16.30 बजे घर के पास पड़ोसी के यहां अमरुद तोड़कर मड़िहान से घोरावल जाने वाले रास्ते पर निकली और वापस नही आयी थी, उक्त दोनो बच्चियों की तलाशी के लिए थाना मड़िहान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया व आमजन के माध्यम से सूचना प्रसारित कर प्रयास किया जा रहा था, इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मड़िहान राजकुमार सिंह मयहमराह व बच्चियों के परिजनों के साथ तलाश हेतु घोरावल सोनभद्र की तरफ जा रहे थे, आज दिनांक 10.08.2020 को सायंकाल जनपद सोनभद्र के थाना घोरावल क्षेत्र के तेरे गांव के पास घोरावल से घर कलवारी माफी आते समय बच्चियों को सकुशल बरामद कर किया गया, उन्होने पूछने पर बताया गया कि घर से ऊब कर घूमने फिरने घोरावल चले गए थे। दोनो बच्चियों को उनके पिता श्रीनाथ गौड़ व माता शान्ति को सुपुर्द किया गया। आंमजन द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गयी व बच्चियों के माता पिता द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।

Read More »

पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

मीरजापुर। जिले में बढ़ रहे पत्रकारों के उत्पीड़न खासकर पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में एकजुट होकर पत्रकारों ने सोमवार को जिलाधिकारी तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चलकर जिला मुख्यालय पर पहुंचे पत्रकारों ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया जा रहा है, बल्कि उनके कार्य में बाधा भी उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे कहीं ना कहीं पत्रकारों को अपमानित होने के साथ ही साथ लेखन कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ जा रहा है। पत्रकारों ने रविवार को विंध्याचल निवासी युवा पत्रकार प्यारे मोहन के साथ अष्टभुजा पहाड़ी पर विंध्याचल थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि एक टीवी चैनल के पत्रकार प्यारे मोहन शनिवार को ललई छठ पर्व पर विंध्य पर्वत स्थित देवी मंदिर पर समाचार संकलन हेतु गए हुए थे, जहां मौजूद विंध्याचल थाने के कांस्टेबल ओंकारनाथ राय राकेश यादव द्वारा न केवल उनके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया, बल्कि उनकी माइक, आईडी को भी छीन लिया गया। इस बात की भनक जैसे अन्य साथी पत्रकारों को भी वह तत्काल मौके पर पहुंच गए और विंध्याचल कोतवाली प्रभारी से वार्ता कराएं।

Read More »

परियोजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा के अन्दर कराये जाने के निर्देश 

चन्दौली। कोरोना काल के दौरान जनपद में विकास का पहिया चलता रहे व विकास कार्यो में अपेक्षित प्रगति होती रहे इस संबंध में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में जनपद में गतिमान 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन में सम्पन्न हुई। विकास कार्यो की मासिक समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त संबंधित विभाग व कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा निर्माण कराये जा रहे परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा को ध्यान में रखते हुए तत्परता से कार्य करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि कार्य के दौरान कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन, सोशल डिस्टेसिंग व अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अवश्य किये जाय। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निदेर्शित करते हुये कहा अवशेष आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण सभी गतिरोधों को दूर कर शीघ्रतापूर्वक पूर्ण करायें। अनारम्भ कार्यां का टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्यो को अविलम्ब शुरू कराये जाने के निर्देश दिये। कहा इसमें अब लापरवाही क्षम्य नही होगी। जनपद में लाल श्रेणी के बच्चों को कुपोषण मुक्त करने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लाल श्रेणी के बच्चों को एडाप्ट करवाकर उनके पोषण की कार्यवाही तत्परता से करायी जाय। जननी सुरक्षा योजना का भुगतान लंबित मामले न रहे भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जनपद में निर्माण कराये जा रहे हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर का निर्माण समय से करा लिये जाने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसियों को दिये। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत सम्पर्क मार्गो के अवशेष सड़कों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराये जाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 को दिये। इसी प्रकार जनपद में निर्मित की जने वाली सड़कों को समय सीमा के अंतर्गत प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाये जाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 को दिये।

Read More »

कालोनी पर कब्जा करने के लिये सपा नेता ने युवती पर ढाया कहर

कानपुरः अर्पण कश्यप। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली निवासी युवती को दबंगों ने रोड पर गिरा गिरा कर पीटा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके बाल पकड़कर खींचते हुए चैकी तक ले गये और यह सब नजारा चैकी इंचार्ज के सामने घटित होता रहा।
आपको बताते चलें की कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली इलाके में रहने वाली चंदा देवी व बेटी खुशबू डूडा द्वारा प्राप्त कॉलोनी में किराये पर रहती हैं। मकान मालिक के मरने के बाद क्षेत्र के दबंग सपा नेता अनूप यादव अपने साथियो संग कॉलोनी पर जबरन कब्जा करना चाहता हैं। जिसके लिए दबंग अनूप अक्सर मां बेटी को मारता पीटता वह गंदी गंदी गालियां बकता हैं। यहां तक की युवती के कमरे में जबरन अपना ताला तक डाल रखा है। युवती ने बताया कि चैकी इंचार्ज व सिपाहियों की मिलीभगत से हमारे मकान पर जबरन कब्जा किया जा रहा है जिससे आजिज होकर मॉ बेटी ने अपने मकान में ताला डालकर अलग किराए पर रहने लगी पर कभी कभी अपने घर की सुरक्षा के लिहाज से अपने घर व गुमटी को देखने जाती हैं मॉ चंदा देवी का कहना है कि आज भी बेटी खुशबू अपने मकान व दुकान को देखने के लिए दबौली स्थित अपने घर को देखने गई हुई थी। जहां पंहुंचते ही दबंगों ने अपनी महिलाओं के साथ मिलकर मेरी बेटी खुशबू को मारा पीटा।

Read More »

क्रांति दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद कर किया नमन

शिकोहाबाद। रविवार को नगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शाहिद अली ने कार्यालय पर 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडा रोहणकर कर देश के अमर शहीद सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, बिस्मिल्लाह खान आदि को याद कर नमन किया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शपथ लेते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, मनोज, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, दाऊद खान, संजय यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ यामीन, सुनील मथुरिया, वीरवती, कमरुद्दीन, राजेश कठेरिया, नदीम नवाबउद्दीन, नईम अब्दुल्ला, हृर्देश, विजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Read More »

गौशाला की स्थित गौवंश देखकर भडके सांसद, गायों को दूसरी जगह सिफ्ट करने के दिए निर्देश

शिकोहाबाद। नगर में रविवार को सांसद डा चंद्रसेन जादौंन ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। सबसे पहले सांसद ने भोगनीपुर ब्रांच से निकले बंबा का निरीक्षण किया। इस दौरान बंबा की सिचाई के लिए सफाई के दौरान निकली मिट्टी को पटरी पर डाल देने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होने कहा कि मिटटी को उठाकर नगर पालिका गलियों में डाल दे। जिससे मार्ग भी सही हो जायेगी और नगर क्षेत्र में विकास कार्य भी हो जायेगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर बन रहे ब्रिज का निरीक्षण किया और उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने आरौंज स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में गायों के लिए कोई भी चारे, पानी की व्यवस्था नही थी। गायों की स्थित भी बहुत ही खराब थी। सांसद ने जिलाधिकारी को फोन कर सारी अव्यवस्थाओं की जानकारी दी और गायों को दूसरी गोशाला में सिफ्ट करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सांसद को भरोसा दिलाया कि गायों को दूसरी गोशाला में सिफ्ट कर दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाई की जायेगी। क्योकि कुछ दिन पूर्व ही गोशाला में आधा दर्जन गाय चारे पानी के अभाव में मर गई थी। सासंद ने कहा कि गोशाला में किसी प्रकार की लापरवाही को बदास्त नही किया जायेगा।

Read More »

आठ करोड की लागात से होगा नाले का निर्माण – मनीष असीजा

फिरोजाबाद। नगर विधायक द्वारा लेबर कालौनी नाले पर डेढ़ मीटर लम्बी आरसीसी निर्माण कार्य का शुभारम्भ श्रीफल तोड कर किया।
बताते चले कि नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा लेबर कालौनी झरना कच्चे नाले का आरसीसी निर्माण कार्य की आधारशिला श्रीफल तोड कर रखी। इस मौके पर उन्होने बताया कि नाले का निर्माण कार्य लगभग आठ करोड की लगाते से डेढ़ किलो मीटर तक किया जायेगा। इस मौकेपर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, प्रमोद पाल बघेल, राधाकिशन वर्मा, पार्षद हरिओम वर्मा, राकेश यादव, गुडिया गुलशन खॅान, प्रमोद राजौरिया, पार्षद पति सुनील मिश्रा, रविन्द्र शर्मा ढपली, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, आदि सैकडों लोग थे।

Read More »

विद्युत विभाग ने चलाया बकायेदारों का कनेक्शन विच्छेदन अभियान

⇒उपभोक्ताओं ने अवैध बसूली का आरोप
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र संन्त नगर में विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा प्राईवेट कर्मचारियों पर मनमानी व अवैध बसूली का आरोप लगाते हुए जेई संे शिकायत की। जिस पर जेई ने जाॅच कर कार्यवाही का अश्वासन दिया।
बताते चले कि दो दिन पूर्व सन्त नगर झोपडी वाली गली में विद्युत बकाये दारों के कनेक्शन विच्छेदन किये थे। जिसमें मायादेवी, रामप्रसाद आदि लोगो के विद्युत कनेक्शन बकाया होनंे के कारण काटे गये।जिसको लेकर उपभोक्ताओ ने बताया कि टीम में प्राईवेटकर्मी प्रीतम सिंह ने अवैध बसूली करते हुए कुछ बकायेदारों के कनेक्शन को काटने से छोड दिया।जिसकी शिकायत जेई मुन्नालाल से की गयी। जेई ने बताया कि आरोप गलत है, अगर येसा पाया गया तो जाॅच कर कार्यवाही की जायेगी। वही कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश हैं कि जिन उपभोक्ताओं पर पाॅच से दस हजार से अधिक बकाया है उनके कनेक्शनों को काटा गया है।

Read More »