फिरोजाबाद। बुधवार को महापौर नूतन राठौर द्वारा जेड़ाझाल परियोजना के अन्तर्गत नगर फिरोजाबाद में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु हाथवंत के पास ग्राम नंदपुर में गंगाजल के एकत्रीकरण हेतु बनाई गयी झील का निरीक्षण किया गया। उक्त झील में उग आई घास तथा सिल्ट की सफाई का कार्य चल रहा था, मौके पर उपस्थित जल निगम के अधिकारियों द्वारा महापौर को अवगत कराया गया कि उक्त झील में उग आई घास एवं जमा हुई सिल्ट की सफाई का कार्य चल रहा है, जो लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा अवशेष 10 प्रतिशत कार्य बरसात होने के कारण अवरूद्ध है। महापौर द्वारा जल निगम के अधिशासी अभियंता श्री राकेश कुमार को मौैके पर निर्देश दिए गये कि वह उक्त झील में अवशेष 10 प्रतिशत सफाई का कार्य तत्काल पूर्ण करा दें। साथ ही उक्त झील में किसी भी प्रकार की घास तथा सिल्ट अवशेष न रहे। इसी के साथ सफाई समाप्त होने पर उक्त झील में पर्याप्त मात्रा में गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए गये, जिससे भविष्य में नगर की जनता को गंगाजल की आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के समय महापौर के साथ राकेश कुमार अधिशासी अभियंता (जल निगम), शिवराज सिंह सहायक अभियंता (जल), नगर निगम फिरोजाबाद, डी0सी0 शर्मा एवं जितेन्द्र कुमार सहायक अभियंता (सिंचाई विभाग), अनीश कुमार अवर अभियंता (जल निगम) तथा रवीन्द्र कुमार अवर अभियंता (सिंचाई विभाग) उपस्थित रहे।
JAN SAAMNA DESK
छात्रवृत्ति योजना में आधार कार्ड में हुई त्रुटियों को करें संशोधन
शुभम मौर्य ने जिले का मान बढ़ायाः कुँवर प्रमोद चंद मौर्य
ज्ञानपुर, भदोही: योगेश चौधरी। जनपद के होनहार छात्र शुभम मौर्य के आईएएस क्वालीफाई के बाद आईपीएस मे चयनित होने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुँवर प्रमोद चंद मौर्य ने जिले का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र को अंगवस्त्र प्रदान कर संमानित करते हुए कहा इसी तरह जिले के सभी छात्रों मेहनत कर पढ़ाई करनी चाहिए। शुभम मौर्य के सफलता से सीख लेनी होगी और मन लगा कर पढ़ना होगा तभी अपने परिवार अपने गांव गिराव का नाम रोशन कर पाएंगे। श्री मौर्य ने आईपीएस मे चयनित छात्र के परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि यह आप सभी के परवरिश व अच्छे संस्कार के बीना संभव नहीं था।
उन्होंने आईपीएस मे चयनित छात्र शुभम मौर्य को अंग वस्त्र भेटकर संमानित किया। कहा कि आनेवाले समय मे जनपद भदोही भी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा और देश, प्रदेश, जनपद को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आईपीएस शुभम मौर्य का अभिनंदन व स्वागत करने वालों में कुँवर प्रमोद चंद मौर्य, स्वतंत्र कुमार मौर्य, बच्चन पाल, प्रदीप मौर्य आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर पीसीएस में चयनित शुभम मौर्य के माता पिता भी उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण पर्यावरण के लिए जरूरीः कमलजीत सिंह
ज्ञानपुर, भदोहीः योगेश चौधरी। गोपीगंज नगर के गेराई में विकास खंड कार्यालय परिसर में ज्ञानपुर विकास खंड अधिकारी कमल जीत सिंह ने पौधारोपण कर पूरे ज्ञानपुर विकास खंड को हरा भरा करने का आह्नान सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों से करते हुए कहा की पेड़ पौधे हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। कहा कि जिस तरह से प्रदूषण फैल रहा है ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण को बचाने के लिए एक-एक पौधारोपण अवश्य करें, तभी पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। ये विचार उन्होंने ज्ञानपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में पौधारोपण के दौरान कहीं। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों, सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि आप सब अपने अपने क्षेत्र में शासन के मंशा को पूरा करें और शत प्रतिशत पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करें।
उन्होंने कहा कि जो भी सार्वजनिक जमीन हो या विद्यालय परिसर हो या पंचायत भवन हो प्राथमिक विद्यालय हो सभी जगह पौधारोपण करवाने का काम करें।
इस अवसर पर डी.डी.ओ जयकेश त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी राकेश कुमार मिश्र, टीए ब्रह्मजीत शुक्ला, सत्येन्द्र नाथ दुबे, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, सारिका मौर्य, नीतू शुक्ला, इंदर राम चमार, प्रदीप प्रजापति, रमेश यादव आदि प्रमुख रहे।
पेशेवर गो-तस्कर गिरोह के सरगना की गिरोहबन्द अधिनियम के अंतर्गत अपराध से अर्जित सम्पति की गयी जब्त
मीरजापुर। अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व शातिर अपराधियों पर कार्यवाही के क्रम में आज पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह के सरगना शेरु कुरैशी पुत्र गभडू कुरैशी निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर की 03 लाख 25 हजार की सम्पति जब्त की गयी, शेरु कुरैशी एक शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का लीडर है, शेरु अपने व गैंग के सदस्यों के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराधिक व समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त है। इस प्रकार विधिसम्मत प्रकिया से भिन्न प्रकिया अपनाकर उसके परिणाम स्वरुप अवैध सम्पति अर्जित की गयी है, उसके पास अन्य कोई ज्ञात व वैध आय के श्रोत नहीं है, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के अनुमोदन के उपरान्त जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी
अनुप्रिया पटेल ने दो बच्चों की दुखद मौत पर शोक संवेदना प्रकट की
ज्ञानपुर, भदोहीः योगेश चौधरी। मीरजापुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को मिर्जापुर जनपद के गुरूसण्डी क्षेत्र में एक गड्ढे में दो बच्चों देव नारायण यादव (12 वर्ष), सतीश कुमार यादव (8 वर्ष) की डूबकर हुई आसामयिक मौत हो जाने पर गहरा दुरूख प्रकट किया है। श्रीमती पटेल ने दोनों बच्चों की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री आशीष पटेल ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि इस तरह की घटना की बार-बार पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम लोटन बिंद ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल जी ने दी है साथ ही उन्होंने भी दो बच्चों के आसामायिक मौत हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
लालजी टंडन के निधन पर सांसद अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक
ज्ञानपुर, भदोहीः योगेश चौधरी। मध्य प्रदेश के राज्यपाल आदरणीय लालजी टंडन के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लालजी टंडन के निधन से देश एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (एस) ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे तथा लखनऊ संसदीय क्षेत्र से राजधानीवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्रीमती पटेल ने कहा है कि आदरणीय लालजी टंडन जी के निधन से देश एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री आशीष पटेल एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने आदरणीय लालजी टंडन जी के निधन पर दुरूख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल का कहना है कि बाबूजी आदरणीय लालजी टंडन का निधन समाज व देश के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबू जी के निधन से एक युग का अंत हो गया।
कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकना जरूरी
कोरोना (कोविड-19) महामारी ने चीन, अमेरिका, ब्राजील, इटली, भारत सहित अन्य कई देशों खूब कहर बरपाया है और लाखों जिन्दगियों को निगल लिया है। कोई इलाज अथवा वैक्सीन ना होने के कारण ज्यादातर हर देश ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये लाॅकडाउन का सहारा लिया और इसका असर काफी हद तक देखने को मिला। वहीं भारत की बात करें तो वर्तमान में जिस तरह से कोराना संक्रमितों की संख्या सामने आ रही है उससे तो यही साबित हो रहा है कि कोरोना से बचाव हेतु लाॅकडाउन की पहल तभी कारगर साबित होगी जब संदिग्ध कोरोना मरीजों के टेस्ट के साथ उन्हें कोरन्टाइन करने का काम भी सही ढंग से किया जाये।
वहीं ताजा रिपोर्टों की मानें तो जिन राज्यों में सबकुछ सामान्य सा लग रहा था वहां भी हालात चिन्ताजनक बनते जा रहे हैं। नतीजन केंद्र सरकार की ओर से बिहार, ओडिशा, बंगाल और असम को कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए नए सिरे से निर्देश जारी करने पड़े। ऐसा भी कह सकते हैं कि कई राज्यों ने कोरोना से बचाव हेतु समय रहते सही तैयारी नहीं की है। इसीलिये उन्हें अब दुष्परिणाम भोगने पड़ रहे हैं। जबकि इन राज्यों के पास समय था और उन्हें दूसरे राज्यों से सबक लेते हुए कोरोना निपटने हेतु तैयारी अच्छी कर लेनी चाहिये थी। लेकिन अब जब कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है तो ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देशों का सही तरह पालन करने के साथ ही लोगों को शारीरिक दूरी के प्रति सावधान रहना चाहिये। इतना ही नहीं साफ सफाई के साथ ही घर से बाहर निकलते समय अथवा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिये।
इसमें कतई दो राय नहीं कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतना बिना जन सहयोग के असंभव है, लेकिन राज्यों की भी अपनी जिम्मेदारी बनती है कि केन्द्र सरकार का साथ देते हुए उसके कदम से कदम मिलाकर चलें और राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय हों।
भाजपा एवं मुझे बदनाम करने वालों की साजिश का करेंगे पर्दाफाशः विजय मिश्रा
⇒जरूरत पड़ी तो आत्मदाह का भी ले सकते हैं फैसला प्रधानमंत्री, गृहमत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री से अपने ऊपर फर्जी प्रकरण से कराएंगे अवगत
ज्ञानपुर भदोहीः योगेश चौधरी। यूपी की आदर्श विधानसभा ज्ञानपुर से लगातार चार बार चुनाव जीते भदोही जिले के सबसे लोकप्रिय जनप्रिय विधायक पंडित विजय मिश्रा ने अपने समर्थकों से खचाखच भरे जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से प्रेसवार्ता कर अपनी बात को रखते हुए आहत भरे लहजे में कहा कि हमारे ऊपर गुंडा एक्ट की कार्यवाही में बसपा सरकार के भ्रष्टाचारी पूर्व मत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद का हाथ है। उन्होंने कहा हमारी लोकप्रियता से भदोही, प्रयागराज, वाराणसी, जिले के कुछ नेता जिनमें से अधिकांश भ्रष्टाचारी नेता अपने चाल चरित्र चेहरे के कारण राजनीति के कोमा में पहुंच चुके हैं यही लोग मुझसे ईष्र्या रखते हैं और हमारे द्वारा अपने शत प्रतिशत सभी कार्यक्रमों जनसभाओं, बैठकों में आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कराए जा रहे जनहित के विकास कार्यों की चर्चा एवं सराहना अमुमन अपने हर सभा में करते है। जिस वजह से भी भाजपा को नुकसान पहुचाने का षड़यत्र करने वाले लोग काफी बौखलाएं हुए है कि अगर कही जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज का आशीर्वाद विजय मिश्रा को प्राप्त हो रहा है। आनेवाले समय में यह हम सब के मंसूबे पर पानी फेर सकता है। विधायक ने कहा कि कुछ भाजपा विरोधी लोग भाजपा के खिलाफ गतिविधियों को चलाने का काम कर रहे है असल में उनकी मंशा अपने परिवार के ही लोगों को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की है। उन्हें लगता है कि यह काम विजय मिश्रा के रहते नहीं हो सकता है। सो उन्हें हम ही बचे है जो हमारे खिलाफ राजनीतिक खड़यत्र करने का काम कर रहे हैं। जबकि पूरा जनपद जानता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को गाली देने वाले भदोही के विधायक रविद्रनाथ त्रिपाठी का बेटा, भतीजा खुलेआम घूम रहे है।
KANPUR: 10 थाना क्षेत्रों में लगा लाॅकडाउन
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। कोविड संक्रमितों की संख्या में निरन्तर हो रहीं बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला अधिकारी ने जनपद के 10 थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन लगा दिया है।
जिलाधिकारी डा0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया है कि विगत 3 दिनों में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर जनपद के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से रात्रि 10 बजे से सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया है।
उन्होने यह भी बताया है कि जनपद के 10 थाना क्षेत्र चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह लाॅकडाउन सम्बन्धित थाना क्षेत्रों के कोविड संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।
Jansaamna