Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 925)

JAN SAAMNA DESK

भारत माता पूजन एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

ऊंचाहार, रायबरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऊंचाहार द्वारा नगर में भारत माता का विधिवत पूजन किया गया। भव्य तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें हजारों की संख्या में ऊंचाहार क्षेत्र के गणमान्य नागरिक स्वयंसेवक सामाजिक कार्यकर्ता, बालक एवं बालिकाएं, पूरी जोश -खरोश के साथ हाथ में तिरंगा लिए और मुख से भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा से पहले रामलीला मैदान में एकत्रित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्र के सभी लोगों को भारत माता की साधना करनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना सब कुछ समर्पित करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। मंच पर ऊंचाहार के खंड संघचालक दयानंद मिश्र एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष निर्मल कुमार पेडीवाल उपस्थित थे।

Read More »

बरसाने की लठामार होली में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारियां शुरू

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। रंगोत्सव की समीक्षा बैठक में पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिले के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि यूं तो पूर्व में बरसाना सहित ब्रजभूमि के अनेकों स्थानों पर रंगोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाता रहा है पर इस वर्ष रंगोत्सव कार्यक्रम में पूर्व वर्षों के मुकाबले व्यवस्था को चाक चौबंद करना है। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि रंगोत्सव की तैयारियां मुख्यमंत्री की उपस्थिति को ध्यान में रखकर होनी चाहिए। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं पर विशेष ध्यान रखने को कहा। बुधवार को नगर पंचायत के सभागार कक्ष पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने जिले के आला अधिकारियों के साथ रंगोत्सव पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में राधा रानी मंदिर की भव्य सजावट, नंदबाबा मंदिर की सजावट, प्रिया कुंड, वृषभानु कुंड, राधा बिहारी इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों के लिए तैयार होने वाले मंच, चौराहे दृ चौराहों पर सेल्फी प्वाइंट सहित दर्जनों मंदिरों की सजावट, कस्बे में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, यातायात, पार्किंग एवं गोवर्धन ड्रेन की साफ सफाई पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए वहीं स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यवस्थाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि बरसाना लठामार होली देखने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं यदि अव्यवस्थाएं होने पर उनकी भावनाएं आहत होती हैं तो हमें यह बर्दाश्त नहीं होगा।

Read More »

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का सामूहिक वैवाहिक समारोह 27 फरवरी को

कानपुर। अशोक नगर स्थित कानपुर जनलिस्ट क्लब में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया कि संगठन द्वारा 29वां वार्षिक सम्मेलन सामूहिक यज्ञोपवीत एवं विवाह समारोह आगामी 27 फरवरी को आयोजित करने जा रही है।
संस्था के महामंत्री यज्ञकांत शुक्ल ने बताया कि भारतीय संस्कृति भारतीय जीवन मूल्यों तथा संस्कारों के प्रति बढ़ती हुई उपेक्षा का सामना करने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी अत्यधिक आवश्यक है। गत वर्ष संस्था में मातृशक्ति प्रकोष्ठ का डॉ सुलोचना दीक्षित के नेतृत्व में किया गया था। संस्था आगामी 27 फरवरी को सुबह 8 बजे यज्ञोपवीत दोपहर 3 वर कन्या आगमन, सायं 7 बजे वरयात्रा, जयमाल एवं वैवाहिक कार्यक्रम शिवाजी नगर स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित होंगें सामूहिक विवाह समारोह में विवाह कराया जायेगा और उपहार स्वरूप एक-एक लाख का सामान दिया जाएगा।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों को टैबलेट व 21 हजार का चेक प्राप्त हुआ

ऊंचाहार, रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश 2022 की बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप १० मेरिट में स्थान बनाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर एनटीपीसी ऊंचाहार के तीन विद्यार्थियों सुरेश कुमार को हाई स्कूल , अनामिका मिश्रा तथा विवेक कुमार को इंटरमीडिएट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट रायबरेली के एनआईसी कार्यालय में जिला मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव द्वारा इन मेधावी छात्रों को एक-एक टैबलेट व 21 हजार रुपयों का चेक, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह एवं विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य गया प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय की गौरव के रूप में इन तीनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय में भी माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर सम्मानित किया।

Read More »

एनटीपीसी में स्वच्छ वायु-दीर्घ आयु थीम पर प्रदूषण नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के सौजन्य से एनटीपीसी ऊंचाहार में श्स्वच्छ वायु- दीर्घ आयुश् थीम पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यूपीपीसीबी के मुख्य पर्यावरण अधिकारी डॉ. राम करन, तकनीकी सलाहकार आर. के. सिंह व प्रभागीय निदेशक आशुतोष जायसवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यशाला का विषय ‘रायबरेली जिले के वायु प्रदूषण के नियंत्रण और उपशमन के लिए सर्वाेत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ रहा।
डॉ. राम करन ने यूपीपीसीबी की उपलब्धियों, कार्य-योजनाओं तथा कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले जनपदों का आंकलन किया है, जिसमें रायबरेली का भी चयन किया गया है। मुख्य पर्यावरण अधिकारी डॉ. राम करन ने एनटीपीसी द्वारा मिल रहे सहयोग व इस कार्यशाला के आयोजन में योगदान की भूरि-भूरि सराहना की तथा प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में एनटीपीसी की कार्य-प्रणाली से अन्य उद्योगों को प्रेरणा लेने की बात कही।
समारोह के मुख्य अतिथि समैयार ने प्रदूषण नियंत्रण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एनटीपीसी ऊंचाहार विद्युत ग्रह कोयला आधारित विद्युत ग्रह होने के बावजूद शत-प्रतिशत पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर संवेदनशील रहता है। विद्युत ग्रह की सभी इकाइयों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ईएसपी सिस्टम निरंतर कार्य करता है। इसके अलावा हानिकारक गैसों को नष्ट करने के लिए एफजीडी सिस्टम चालू किया गया है। परियोजना की फ्लाई ऐश को सड़क व सीमेंट निर्माण तथा अन्य क्षेत्रों में शत-प्रतिशत उपयोग में लाया जा रहा है। इसके साथ ही परियोजना परिसर तथा आसपास हरियाली बनाए रखने के लिए निरंतर वृक्षारोपण का कार्य चलता है। इस साल हमने लगभग पचास हजार पौधों का रोपण किया है।

Read More »

जीएलए विश्वविद्यालय ने ब्रज का नाम दुनिया में रोशन कियाः कुलाधिपति

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा का लक्ष्य वर्तमान व भावी शैक्षिक तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में नवीनतम शैक्षिक अनुसंधान व तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए एकेडमिक श्रेष्ठता के नये मापदण्ड स्थापित करना है। आज हर क्षेत्र में अनन्त सम्भावनाऐं उपलब्ध हैं। इन सम्भावनाओं को सच्चाई में बदलकर आज का युवा न केवल स्वयं सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है, बल्कि देश-समाज और मानवता के हित में भी बहुत कुछ कर सकता है। बात है सिर्फ उचित मार्गदर्शन और सही अवसर की।
जीएलए विश्वविद्यालय अपने छात्रों व स्कालर्स को सर्वश्रेष्ठ दिशा निर्देशन तथा आधुनिकतम तकनीकी ज्ञान के साथ साथ पूरी तरह सही अवसर उपलब्ध कराने को दृढ़ प्रतिज्ञ है। 110 एकड़ में शोर शराबे से दूर, प्रदूषण मुक्त एवं हरी भरी भूमि पर स्थापित मथुरा का जीएलए विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के शैक्षिक इतिहास में सही अर्थों में एक मील का पत्थर है। विश्वस्तरीय तथा सुविख्यात संस्थानों जैसे कि आईआईटी, एनआईआईटी से जुड़े रह चुके युवा शोधार्थियों तथा अनुभवी शिक्षकों को जीएलए विश्वविद्यालय की फैकल्टी में शामिल किया गया है। जीएलए विश्वविद्यालय के शिक्षक न केवल लैक्चर तक ही सीमित है, बल्कि हर पक्ष हर बिन्दु को पूरी तरह व्यावहारिक तथा प्रायोगिक ढंग से समझाते हैं, ताकि जीएलए के छात्र छात्राऐं अपने विषयों पर गहराई तक पूरी पकड़ प्राप्त कर सकें। जीएलए विश्वविद्यालय का मूल मन्त्र ‘परफैक्ट टीचिंग के साथ साथ परफैक्ट लर्निंग’ भी है। अपने छात्रों को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की जॉब अपॉर्च्युनिटी एवं प्लेसमेन्ट हेतु पूरी तरह योग्य व सक्षम बनाने के लिए हमने हर विषय व ब्रान्च का पाठ्यक्रम तैयार करते समय नैसकॉम, मैकिन्जी व वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट्स को भी पूरी तरह ध्यान में रखा है। इन रिपोर्ट्स में प्रस्तुत आंकड़ों एवं सुझावों को ध्यान में रखकर तैयार किए गये ’पाठ्यक्रम’ के कारण हमारे छात्रों के लिए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नौकरियों की सम्भावनाओं में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी हो रही है।

Read More »

कानपुर देहात महोत्सव के माध्यम से साहित्यिकारों को मिलेगी पहचान- नेहा जैन

कानपुर। कानपुर देहात महोत्सव के माध्यम से जनपद के साहित्यिकारों को पहचान मिलेगी यह जानकारी देते हुए जिला अधिकारी नेहा जैन ने कहा कि जनपद के समस्त साहित्यकार एवं कवि अपनी रचनाओं के साथ कानपुर देहात महोत्सव में सादर आमंत्रित हैं। दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रातः 10 से 2 बजे के मध्य “निपुण युवा महोत्सव” में वह अपनी भागेदारी निभा सकते हैं, जहां वह अपनी साहित्यिक रचनाओं से जनता को ओत प्रोत करेंगेद्य जो भी साहित्यकार इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभाग करना चाहता है वह सूचना विभाग के मोबाइल नंबर 7985269464 एवं 9453005385 पर संपर्क कर स्थापित कर सकते हैं।

Read More »

आग लगने से लाखों रुपये की कीमत का पेंट जला

कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत के माती रोड पर संचालित रहमत पेंट स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपए का पेंट जलकर खाक हो गया। वही आग इतनी भयानक थी कि अगल बगल में संचालित दुकानदारों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया जबकि बगल में ही इंडियन गैस सर्विस की एजेंसी संचालित है। सूचना पर पहुंचे फायर के जवानों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अकबरपुर नगर पंचायत के माती रोड पर संचालित रहमत पेंट स्टोर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया वही आग की भयानक लपटें देख अगल बगल में संचालित दुकानदारों में भी अफरा-तफरी का माहौल मच गया। जब कि पेंट स्टोर के बगल में इंडियन गैस सर्विस की एजेंसी संचालित है। जहां काफी भारी संख्या में गैस सिलेंडर रखे रहते हैं। सूचना पर फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का पेंट जलकर खाक हो गया।

Read More »

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को आगे बढा रहे कांग्रेसी

⇒कलेक्ट्रेट परिसर व दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं को बांटे पत्र
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को कांग्रेसी आगे बढा रहे हैं। राहुल गांधी के हस्तलिखित पत्र व भाजपा के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट जिसमें भाजपा सरकार के कामों को काले कारनामों बताया गया है को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड. के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर व दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर पर जाकर राहुल गांधी के हस्तलिखित पत्र व भाजपा के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट जिसमें भाजपा सरकार के काले कारनामे अंकित किए गए हैं अधिवक्ताओं के चौंबर्स पर जाकर बांटे गए। इस दौरान जनपद के सभी ब्लॉकों व तहसीलों पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम संचालित किया गया। जिसमें कि कांग्रेस के पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा गांव गांव जाकर राहुल गांधी के हस्तलिखित पत्र भाजपा सरकार की चार्जशीट व स्टीकर को वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एड. के द्वारा सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कों पर आकर आंदोलन करना होगा।

Read More »

डेहरुआ फाटक से 48 घंटे में दबोचा हत्यारोपी

⇒थाना जमुनापार पुलिस और एसओजी टीम की हुई मुठभेड़
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। थाना जमुनापार पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हत्यारोपी युवक को 48 घंटे के अंदर दबोच लिया। संयुक्त टीम की थाना जमुनापार क्षेत्र में डेहरुआ फाटक के पास बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि इस दौरान उसके दो अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है। 29 जनवरी को जमुनापार की शिव नगर कॉलोनी में युवक नितेंद्र भारद्वाज की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसका आरोप कृष्णा व उसके अन्य साथियों पर लगा था। धारा 147, 148, 149, 307, 302 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया था। गिरफ्तार हत्यारोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा व चार जिंदा कारतूस तथा एक स्कूटी (बिना नम्बर) की बरामद की गई है। वांछित अभियुक्त कृष्णा चौधरी पुत्र सुखवीर सिंह उर्फ सुक्को निवासी शिवनगर कालौनी बलदेव रोड़ थाना जमुनापार जनपद को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथी अभियुक्त तन्नु उर्फ प्रशान्त पुत्र सुनील निवासी शिवनगर कलौनी बलदेव रोड़ थाना जमुनापार जनपद तथा गोपी किशन पुत्र शिवनंदन निवासी नगला भोली थाना हाईवे जनपद मथुरा मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है।

Read More »