Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 963)

JAN SAAMNA DESK

गाय ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर

मथुरा। वृंदावन की सड़कों पर छुट्टा गोवंश का आतंक है। नगर निगम के वृंदावन जोनल कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर वृंदावन कोतवाली के समीप देखने को मिला। जहां पर आवारा घूमते हुए गौवंश ने एक एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर में टक्कर मार दी। जिससे राहगीर की मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। हालांकि इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार सुरक्षित रहा, लेकिन नगर निगम कार्यालय से महज चंद कदमों की दूरी पर ऐसा हादसा होना सवालिया निशान खड़ा करता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है, कि यहां पर आवारा गौवंश किसी ना किसी को चोटिल करते ही रहते हैं। वैसे तो नगर निगम आवारा घूमते हुए गोवंश को पकड़ने के लिए मुहिम चलाता ही रहता है, लेकिन इसके बावजूद भी वृंदावन की गलियों में अब भी कई सारे आवारा गौवंश खुले घूम रहे हैं।

Read More »

छाता कस्बे से 15 दिन में 5 मोटरसाइकिल चोरी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। थाना छाता कोतवाली के अंतर्गत 15 दिनों में छाता कस्बे से पांच मोटरसाइकिल अलग अलग जगह से चोरी की गई है पुलिस प्रशासन द्वारा चोरों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही और न ही पुलिस अभी तक किसी वाहन चोर को पकड़ पाई है कस्बा के रहने वाले धर्मेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पैगाम रोड पर किसी काम से गया था जैसे ही उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई चोरी हुई मोटर साइकिल की सूचना उसने थाने में दी और मुकदमा भी पंजीकृत कराया वहीं रनवारी गांव के रहने वाले नीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह छाता कस्बे की सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गया था और देखा तो उसकी डीलक्स मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया वही लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिनों में अब तक पांच मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं।

Read More »

शार्ट सर्किट से तेल स्पेलर के कारखाने में लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक

महराजगंज, रायबरेली। कस्बा स्थित एक तेल स्पेलर चक्की व आटा चक्की में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। इससे पहले कि लोगों को जानकारी होती, दुकान के अन्दर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं लगी लोहे की स्पेलर मशीन व दुकान का शटर भी आग का गोला बन गये। जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।
बताते चलें कि बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी अनिल पुत्र माता प्रसाद की तेल पेराई की चक्की (स्पेलर) व आटा चक्की कस्बे के बछरावां मार्ग पर देशी शराब की दुकान के सामने स्थित है। बीती रात दुकान का काम समाप्त कर सभी घर चले गए। सुबह 6 बजे आस-पास के लोगों ने देखा तो उसकी दुकान से धुआं उठ रहा था, पास जाने पर पता चला कि पूरा शटर जलकर लाल हो गया है। पड़ोसियों ने तत्काल दुकान के मालिक के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। सूचना के आधे घण्टे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर दुकान की आग बुझाई।

Read More »

टप्पेबाजी की झूठी सूचना देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। मामला बीती रात 01 जनवरी का है, जब देर रात कैफ निवासी शिवनगर खदरा जनपद लखनऊ जो कि एक बिस्किट डिलीवरी बॉय है, उसने थाना सलोन पर सूचना दी कि वह जनपद इलाहाबाद से बिस्किट डिलीवरी करके आ रहा था, कि तभी लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ के पास दो लोगों ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। रास्ते में हवेली रेस्टोरेंट के पास दोनों ने पिकप ड्राइवर से कहा रुको चाय पीना है। जब चाय पी रहे थे, उसी दौरान एक काली सफारी गाड़ी उसकी पिकप गाड़ी के आगे आकर कुछ देर के लिए रूकी। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने कहा कि उनकी गाड़ी आ गई है और वह दोनों चाय का पैसा देकर काली सफारी में चले गए। जब पिकप ड्राइवर चाय का पैसा देकर अपनी गाड़ी पर पहुंचा तो देखा कि उसकी गाड़ी में रखे पैसे नहीं हैं। इस बात की सूचना उसने फोन से पुलिस को दीए प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

Read More »

सम्पर्क मार्ग पर अंडरपास बनाये जाने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ऊंचाहार, रायबरेली। लक्ष्मीगंज मिर्जापुर एहारी सम्पर्क मार्ग पर अंडरपास बनाये जाने को लेकर ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। मिर्जापुर एहारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को दिये ज्ञापन में बताया है कि मिर्जापुर एहारी सम्पर्क मार्ग जो रोहनियां ब्लॉक मुख्यालय व सलोन जाने वाले मार्ग से मिलता है। इसके अलावा प्रसिद्ध बूढ़ेनाथ धाम मन्दिर व दर्जनों गांव को जाने वाले लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसी मार्ग के बीच से गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में मार्ग अवरुद्ध हो जायेगा। जिसको लेकर ग्रामीणों ने अंडरपास बनवाये जाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व प्रधान दिलीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का हल निकाला जायेगा।

Read More »

जिलाधिकारी ने फीता काटकर नए कार्यालय का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव । जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट कंपाउण्ड की पुरानी बिल्डिंग में वापस आ गया है। नववर्ष के अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नए जिलाधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया और उत्साह व उमंग के साथ नए कार्यालय में प्रवेश किया। जिलाधिकारी ने नए कार्यालय में उपस्थित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें लगन व ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, मुख्य कोषाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड मथुरा की दुग्ध उपार्जन वृद्धि हेतु बैठक ली, जिसमें प्रधान प्रबन्धक दुग्ध संघ मथुरा हृदेश यादव द्वारा जनपद में कार्यरत दुग्ध समितियों, दुग्ध उपार्जन एवं पोरर सदस्यों के लक्ष्यों के सापेक्ष पूर्ति से अवगत कराया गया।

Read More »

इंडस्ट्री के लोग बोले छापेमारी को बढा चढा कर दिखा रहे हैं अधिकारी

⇒जीएसटी के तहत की जा रही छापेमारी के बेतहाशा प्रसार प्रचार पर जताई नाराजगी
⇒जिलाधिकारी से मिल कर दर्ज कराई अपनी शिकायत
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। कोसी कोटवन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि जीएसटी के अधिकारी कार्यवाही को बढा चढा कर दिखा रहे हैं। एसोसिएशन का यह भी कहना है कि कार्यवाही का बेजां प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे उनकी छवि पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ऐरिया में जीएसटी टीम के द्वारा छापे व उत्पीड़न एवं अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कोसी कोटवन इंडस्ट्री एरिया में जीएसटी अधिकारियों के द्वारा छह दिसम्बर 2022 को फर्म एल ए इंडस्ट्री ई 143 में अचानक छापा डाला। फर्म मालिक से कर वसूला गया तथा इसके बाद 30 दिसम्बर 2022 को फर्म अरिहंत इंडस्ट्री ई 20 पर छापा डाला गया। जीएसटी अधिकारियों के द्वारा इस कार्यवाही को बढा चढा कर दिखाया गया है। इसे छापेमारी दिखा कर फर्मों को बदनाम किया जा रहा है। इस तरह से हमारे उद्योगों पर विपरीत असर पड रहा है।

Read More »

10 हजार मानदेय से संतुष्ट नहीं शिक्षामित्र

⇒शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
⇒धरना प्रदर्शन कर निकाली स्वाभिमान बचाओ रैली
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले जनपद मथुरा के शिक्षा मित्रों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षा मित्र स्वाभिमान बचाओ रैली निकाल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने कहा कि 22 सालों से शिक्षा मित्र बेसिक शिक्षा विभाग में अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उन्हें 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है, जबकि उनके साथी अध्यापकों को 60 से 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है।

Read More »

यूपी-112 ने स्टाल लगा नागरिकों को किया जागरूक

⇒जिले में प्रतिदिन करीब 250 नागरिकों को पहुचाई जाती है सहायता
⇒दस मिनट से भी कम समय में पहुंचती है पुलिस सहायता
मथुरा:श्याम बिहारी भार्गव। नव वर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास व इस्कॉन मंदिर के पास पर स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से दिनांक 30 दिसम्बर से दो जनवरी तक यूपी-112 की सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं, पुरूष एवं बच्चों को यूपी-112 के ब्रांडिग वाले स्टीकर, एटीएम कवर, पम्पलेट्स, कैलेंडर आदि सामिग्री वितरित की। इस नव वर्ष के अवसर पर नव संकल्प उठाएं, दूसरों की मदद को आगे आएं।

Read More »

असहायों के बीच मनाया नव बर्ष

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । नववर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन और ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने नगर के अपना घर आश्रम में असहाय लोगों के साथ अपना नववर्ष धूमधाम से मनाया। ब्रज प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा अपने पत्रकार साथियों के सहित चौतन्य विहार स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे और आश्रम के संचालक सुधीर शुक्ला के नेतृत्व में आश्रम में उपस्थित सभी असहाय जनों के साथ अपना नववर्ष मनाया और उन्हें भोजन कराकर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। आश्रम के संचालक सुधीर शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का यह सेवा प्रकल्प समाज में प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आएगा तथा अन्य लोगों को भी इस प्रकार सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

Read More »