Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1040)

मुख्य समाचार

जिलाधिकारी ने फीता काटकर कैंटीन का किया शुभारम्भ

चकिया, चंदौली। स्थानीय ब्लाक के ब्लाक मिशन प्रबंधक इकाई एनआरएलएम द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय के परिसर में बन्धन प्रेरणा कैंटीन खोला गया। गुरुवार की सुबह दस बजे जिलाधिकारी संजीव सिंह ने फीटा काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी व सीएमओ ने कैंटीन से खरीदकर नाश्ता किया।शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। बन्धन कैंटीन से चिकित्सालय में आए मरीजों को शुद्ध व कम रेट पर समान मिलेगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोहा मनवा रही हैं। आजिविका मिशन से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर रही हैं।इस दौरान जिलाधिकारी व सीएमओ ने शुभारंभ के दौरान कैंटीन से खरीद कर नाश्ता किया।

Read More »

कुछ देर की बारिश में ही नर्वल थाना तालाब में तब्दील

कानपुर। कानपुर आउटर नर्वल थाना बना तालाब कुछ देर की बारिश में ही नर्वल थाना तालाब में तब्दील हो गया माल खाने से लेकर मुंशियाने में पानी ही पानी दिख रहा हो कानपुर आउटर के कई थाने की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बारिश में तमाम पुलिस कर्मी उन थानों में हादसे के बीच बैठ कर अपना फर्ज निभाने के लिए मजबूर है आम जनता की सदैव रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए आखिर शासन की नजर कब पड़ेगी कुछ देर की बारिश में ही थाने में बैठने की व्यवस्था नहीं है ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अगर बारिश तेज हो जाये तो यह आम जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी कहा बैठ कर जनता की सुनवाई करेंगे बीते साल पुलिस लाइन की छत गिरने से कई पुलिसकर्मी घायल हो चुके थे फिर भी इनकी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों की नजर कब पड़ेगी यह बड़ा सवाल है। इस पूरे मामले पर कोई जिम्मेदार अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

Read More »

डाकिया डाक के साथ ला रह है गंगोत्री-यमुनोत्री का गंगाजल

श्रवण मास के अवसर डाक विभाग लगा रहा है शिवालयों पर गंगाजल वितरण के कैंप

हाथरस। ‘डाकिया आया है गंगोत्री का गंगाजल लाया है’ यहां कोई फिल्मी गाना नहीं बल्कि हकीकत है। अगर आप चार धाम यात्रा पर नहीं जा पा रहे हों तो कोई बात नहीं, क्योंकि आपके ब्रजद्वार (हाथरस) में अब गंगोत्री-यमनोत्री सहित चार धाम का जल उपलब्ध है और इस पवित्र जल की उपलब्धता का स्रोत है डाक विभाग।‘डाकिया डाक लाया, डाकिया डाक लाया’ पुरानी हिन्दी फिल्म का यह गाना अपने जमाने के हिट गानों में से है। जिस पर बतौर अभिनेता राजेश खन्ना ने बखूबी डाकिये का रोल अदा किया था, लेकिन अब तो हकीकत में डाक और डाकिया की बात बेमानी सी लगती है।

Read More »

रिठांगला बीर योध्दा स्मारक पर पहुँच कर देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर और शहीद प्लाटून को दी श्रद्धांजलि

सिकंदराराऊ।कारगिल विजय दिवस के पावन दिवस के अवसर पर व्यापरी नेता विपिन वार्ष्णेय एवं संयुक व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, अलीगढ़ के उद्योगपति ललित कुमार वार्ष्णेय ने अपने परिवार के साथ समुद्र तल से 15000 फीट की ऊँचाई पर स्थित रिठांगला बीर योध्दा स्मारक पर पहुँच कर देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर शैतान सिंह और उनकी पूरी शहीद प्लाटून को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उसके उपरांत स्मारक के अधिकारियों व उनके सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर कारगिल विजय दिवस की बधाई दी ।इस अवसर पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे देश में भारतीय जवानों की अनेक वीरगाथाएँ प्रचलित हैं। लेकिन कारगिल विजय दिवस के रूप में भारतीय जवानों ने अनूठी मिसाल प्रस्तुत की थी , वह बहुत ही अनूठी है।जयपाल चौहान ने कहा कि देश आज यदि सुरक्षित है तो वह भारतीय सेना की बजह से है।इस अवसर पर सभी भारतीय सेनिकों ने अपने स्वागत एवं सम्मान पर आभार व्यक्त किया व सभी को सुभकामनाएँ दी और अस्वस्त किया कि वे इसी तरह देश की सेवा करते रहेंगे ।

Read More »

जूते चप्पल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान खाक

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र भवानीगढ़ चौराहा स्थित जूते चप्पल जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। जानकारी अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा स्थित रजबहा निकट शिवगढ़ निवासी छोटू की चप्पल जूते की दुकान है जो रोज की तरह शाम करीब 8 बजे दुकान बन्द करके घर चले गए। रात 9 बजे दुकान से तेजी से धुआं निकल रहा था एवं जूते चप्पल के जलने से उठती तेज गंध को लेकर पड़ोसी दुकानदारों को दुकान में आग लगने का अंदेशा हुआ तो पड़ोस के एक व्यापारी ने दुकान मालिक को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा तो व्यापारी उनके घर पहुंचा तो दुकानदार का भाई मुन्ना आया और जैसे ही उसने दुकान को खोला, आग की तेज लौ बाहर निकलने लगी, तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था दुकान में रखा सारा सामान धू-धू कर जल चुका था।

Read More »

एसडीएम ने झोलाछाप चिकित्सकों के यहां की छापेमारी

सासनी। एसडीएम श्रीमती अंजली गंगवार ने क्षेत्र. के झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापेमारी की। जिसमें कई चिकित्सकों के अभिलेख पूरे न होने पर खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।एसडीएम द्वारा की गई छापेमारी को लेकर झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मच गई। कई चिकित्सक अपने क्लीनिकों को छोडकर भाग गये। और कई चिकित्सक अपने क्लीनिकों में बंद हो गये। कुछ ने अपने शटर गिरा दिए। वहीं एसडीएम ने पूर्णानांद आयुर्वेदिक ओषधालय का भी निरीक्षण किया। जहां डा. लोकेश शर्मा द्वारा एसडीएम को अपने सभी अभिलेख दिखाए और कहीं भी कोई त्रुटि नहीं मिली।

Read More »

खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण, मची खलबली

सासनी। कस्बा में डीएम रमेश रंजन के आदेशानुसार अफसरों ने चैकिंग अभियान चलाकर पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसील वार बीज निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी नामित कर बीज की दुकानों जांच कराने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में तहसील सासनी में उप कृषि निदेशक हंसराज एवं संतोष कुमार ने खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। बीज की दुकानों पर छापे की कार्यवाही की खबर पाते ही दुकानदारों मे खलबली मच गई।

Read More »

पुलिस ने पैदल गस्त कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

सासनी। बुधवार को एसएचओ सत्येन्द्र सिंह राघव ने मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए लोगों को उनकी सुरक्षा का एहसास कराया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें। समस्या का समाधान किया जाएगा।

Read More »

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह 

हाथरस। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में बार-बार बुलाये जाने एवं केंद्र सरकार द्वारा अपनी ताकत का दुरुपयोग कर एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष की आवाज को दबाने और केंद्र सरकार द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के विरोध में सत्याग्रह का आयोजन जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में किया गया।

Read More »

उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य’ महोत्सव में मिली बिजली की जानकारी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य 2047’ के तत्वाधान में 25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक सप्ताह भर चलने वाले बिजली महोत्सव समारोहों की श्रृंखला में 27 जुलाई को उच्च प्राथमिक विद्यालय भदोखर, रायबरेली में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व अधीक्षण अभियंता वाई एन राव ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में 75 वर्षों में विद्युत के क्षेत्र में हुए उपलब्धियों जैसे-वन नेशन वन ग्रिड, रिन्यूवल एनर्जी, कंज्यूमर राइट एवं ग्रामीण विद्युतीकरण पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गईं। साथ ही ऊर्जा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया।

Read More »