हाथरस। विवेचना करने जा रहे पुलिस कर्मियों की अल्टो कार में आज एटा रोड स्थित गांव भिसी मिर्जापुर के समीप अचानक आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। क्राइम इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। मौके पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से कार बुरी तरह जल गई। कोतवाली सिकन्द्राराऊ में तैनात अपराध निरीक्षक अवनीश कुमार, एसएसआई सत्यभान सिंह और हरिओम सिंह आज सुबह एक केस की विवेचना करने अपनी निजी आल्टो कार में सवार होकर एटा रोड़ स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस कर्मियों कार गांव भिसी मिर्जापुर के पास पहुंची तभी अचानक कार से धुआं उठने लगा और आग लग गई। कार से उठती लपटों को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
Read More »मुख्य समाचार
स्वयंसेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय हिमायुपूर में चलाया स्वच्छता अभियान
फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सीएल जैन कॉलेज से प्रारम्भ हुई, जो कि हिमांयुपूर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद एनएसएस की छात्राओं विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस की छात्राओं ने हाथों में झाडू लेकर विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयुपुर कावेरी कुंज के समीप नाले का है। जहां से गुजर रहे लोगों ने सोमवार को एक युवक का शव नाले में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली, लेकिन कोई भी उसके बारे में पहचान नहीं कर सका। शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बने शिव कुमार
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर आयोजित की गई। बैठक में जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के अध्यक्ष का चुनाव आजीवन सदस्यों तथा समाज के लोगों द्वारा आम सहमति से किया गया। जिसमें शिव कुमार शर्मा (एडवोकेट) को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया।
नवागत जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि मैं ब्राह्मण समाज के लिए अपना तन, मन, धन अर्पित करता हूँ और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए मैं अपना सारा जीवन लगा दूंगा। साथ ही कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका मैं पूरी ईमानदारी, कर्मठता के साथ निर्वाहन करूंगा और जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुझे पूरा विश्वास है कि ब्राह्मण महासभा दिन प्रतिदिन आगे बढ़ेगी और वे समाज को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे।
सलोन में 6 साल की बच्ची ने रखा पहला रोजा, मांगी तरक्की की दुआ
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। चांद दिखने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने आज रविवार को पहला रोजा रखा। खास बात यह रही कि रोजा रखने का उत्साह बच्चों में भी देखने को मिला। बाजार भी रोजेदारों से गुलजार रहा, लोगों ने सेवइयां, मिठाई इत्यादि चीजों की खरीददारी की। तहसील मुख्यालय के नगर पंचायत सलोन के वार्ड विकास नगर के पूर्व सभासद इसरार हैदर की 6 वर्षीय मासूम बच्ची जारा फातिमा ने आज पहला रोजा रखा, इस मासूम ने रात में शहरी किया व दिन में अपने परिवार के साथ रोजा रखा और अल्लाह से तरक्की की दुआ मांगी।
सदर विधायक ने किया सासनी-नानऊ मार्ग का शुभारंभ
हाथरस। करीब एक दशक से जख्मी पड़े सासनी-नानऊ मार्ग का पुनर्निर्माण के लिए जनता के संघर्ष ने सफलता हासिल की, जिससे जनप्रतिनिधियों की नींद खुली और इस मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया गया। रविवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने इस मार्ग का विधिवत शुभारंभ करते हुए लोगों के आवागमन का रास्ता खोला।
सासनी-नानऊ मार्ग पर, जो कई वर्षों से खस्ताहाल था, अब पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। इस अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने नगला ताल में पूजा अर्चना की और नारियल फोड़कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया।
स्टेशन मास्टर्स डे पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
कानपुर। देश भर के स्टेशन मास्टरों के 1953 में स्थापित एकमात्र संगठित निकाय ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन द्वारा उ0 म0 रेलवे के प्रयागराज मण्डल में 25 फरवरी को स्टेशन मास्टर दिवस के उपलक्ष्य में ’2047 विकसित भारत निर्माण में भारतीय रेल और स्टेशन मास्टर की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 15 प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्राथमिक और जूनियर वर्ग में प्रतिभाग किया था। जूनियर वर्ग में संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रिया गौतम ने प्रथम स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा की अंशिका द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर, रूरा की सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक वर्ग में प्रा वि खेमनिवादा रसूलाबाद की कक्षा 5 की छात्रा प्रतिभा देवी ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर, रूरा की कक्षा 5 की छात्रा अन्वी यादव ने द्वितीय व पीएम श्री प्रा वि संघसियापुर, अकबरपुर कक्षा 5 के छात्र अहम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दो करोड़ 43 लाख रू. से 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड होगा निर्माण
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चौराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल रसूलपुर एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कराया जायेगा।
शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षदों संग लगभग दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चौराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।
सुहागनगरी में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह की रही धूम
एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सामाजिक संगठनों द्वारा फुलौरा दौज के अवसर पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ सैकड़ो जोड़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।
शनिवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा सर्व धर्म आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका में किया गया। जिसमें एक साथ सैकड़ो जोड़़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। समिति के संस्थापक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा विगत 10 सालों से गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं
हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ तहसील सदर में आमजनमानस की समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, उप जिलाधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होने उपस्थिति पंजिका तथा समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। अनुपस्थित अधिकारियों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
Jansaamna