∈पीडब्ल्यूडी की मिन्नतें भी नहीं सुन रहा प्रशासन, सरकारी भूमि पर खड़ा हो गया महल
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।एक व्यक्ति का इतना बड़ा रसूख कि उसके सामने प्रशासन आंख दिखाने की जुर्रत नहीं कर पा रहा है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके दुकानें व महल खड़ा हो गया और विभाग कार्रवाई के लिए प्रशासन के सामने मिन्नतें करता रहा।मामला रायबरेली जिले की डलमऊ नगर पंचायत का है। नगर की सीमा के अंदर ऊंचाहार बिलग्राम राजमार्ग के किनारे पीडब्ल्यूडी की करोड़ों रुपए कीमत की जमीन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कब्जा करके भवन खड़ा कर लिया है। निर्माण 2018 से चल रहा है और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रशासन को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगा रहें है किंतु प्रशासन पुलिस बल तक पीडब्ल्यूडी को नहीं उपलब्ध करा पा रहा है।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में सामूहिक विवाह कराने के इच्छुक जोड़े, जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो व जिनके परिवार की वार्षिक आय रू0 2 लाख की सीमा तक हो, वर की उम्र 21 तथा कन्या की उम्र 18 वर्ष हो, अपना पंजीकरण सम्बन्धित विकास खण्ड, नगर पंचायत व नगर पालिका में कराये, जिससे निकट भविष्य में आयोजित किये जाने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह सम्पन्न कराया जा सके। इच्छुक जोड़े आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड, नगर पंचायत व नगर पालिका एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 वैभव त्रिपाठी द्वारा दी गई है।
– जनपद से काफी संख्या में पहुंचेंगे पदाधिकारी, बैठक में बनी रणनीति
कानपुरः अवनीश सिंह। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस 2 में घनी आबादी के बीच शॉर्ट सर्किट से केमिकल गोदाम में आग लगने से क्षेत्रीय लोग दहशत में आ गये। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया।
कानपुर। स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आने वाले मरीजों का इलाज हो यह सुनिश्चित किया जाए। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही करने करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह जानकारी दी गई कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कराने हेतु टीम का गठन किया गया। उर्सला में लगे टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई लापरवाही करने वालो के खिलाफ एक्शन लिया गया। जांच के बाद दो वार्डबॉय को निलंबन किया गया तथा दो डॉक्टरों और दो फार्मासिस्ट के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेजा गया। ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर के0 एन0 कटियार, डॉ0 प्रवीण कुमार सक्सेना के विरु( महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में पत्र भेजा गया। साथ ही फार्मासिस्ट सत्येंद्र सिंह, संजय यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र भेजा गया । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (वार्ड बॉय ) धीरेंद्र धर, श्यामसुंदर तिवारी को निलंबित किया गया।
कानपुरः अवनीश सिंह। भारत तिब्बत सहयोग मंच के 23 वें स्थापना दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर प्रांत के द्वारा आज नौबस्ता स्थित एक वेंक्वेट हॉल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारत तिब्बत सहयोग मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कानपुर प्रांत महामंत्री हरीओम भदौरिया ने किया। क्षेत्र संयोजक मनोज श्रीवास्तव ने भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस मंच का उद्देश्य तिब्बत की आजादी एवम् कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराना एवम् चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों की खरीद पर जोर देना है।
⇒ध्वस्तीकरण अभियान में दिखा भेदभावपूर्ण रवैया
पवन कुमार गुप्ता/रायबरेली। ऊंचाहार परियोजना एनटीपीसी की महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना है, यहां पर काम करना गर्व की अनुभूति होने के साथ-साथ कई तरह के पेशेवर अनुभवों को प्राप्त करने का अवसर मिलता है। जो व्यावसायिक दृष्टि से कंपनी में आगे काम करने में सहायक होता है। उक्त विचार ऊंचाहार परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक रहे कमलेश सोनी ने अपने अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए। कमलेश सोनी ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम ऊंचाहार से मिले सहयोग और सम्मान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की तथा ऊंचाहार परियोजना की उत्कृष्टता को सतत बनाए रखने का सभी से अनुरोध किया।
पवन कुमार गुप्ता/रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश में पटरी दुकानदारों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संचालन और ऋण वितरण में गति लाने के लिए जनपद स्तरीय बैकर्स सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर (पीएम स्वनिधि) योजना संचालित है। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय द्वारा लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर एवं उन्हें सहयोग प्रदान करते हुए बैंकों के माध्यम से ऋण वितरित कराने का कार्य निरंतर किया जाये।