Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1433)

मुख्य समाचार

टीकाकरण कराये जाने हेतु किया जागरूक

हाथरस। नगर के नागरिकों को कोरोना से मुक्त करने हेतु व उनका शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान चलाकर कराये जाने के सम्बंध में आज डोरटूडोर कूडा कलेक्शन के कार्य में लगे कर्मचारियों को पेमप्लेट देकर टीकाकरण करवाये जाने हेतु व पेमप्लेट के जरिए नगर के नागरिकों को टीकाकरण कराये जाने हेतु जागरूक किया गया।

Read More »

मंत्री की बर्खास्तगी सहित विभिन्न मांगों को लेकर माले ने शुरू की भूख हड़ताल

चकिया,चन्दौली। स्थानीय गांधी पार्क में भाकपा माले के तरफ से विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की गयी है। जिसमें हुई सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले में शांतिपूर्ण आंदोलन से लौट रहे आंदोलनकारी किसानों के ऊपर पीछे से गाड़ी चढ़ा दी गई, जिसमें 4 किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई।इस प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी बनाया गया। जबकि f.i.r. में नाम होने के बाद भी अजय मिश्रा टेनी को अभी तक पद से नहीं हटाया गया है और ना ही उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। जिससे पूरे हत्याकांड से जुड़े सबूत और गवाह प्रभावित हो रहे है। इसीलिए उनको तत्काल बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Read More »

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 नवम्बर तक

कानपुर नगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, दयानन्द प्रसाद ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 में दावे एवं आपत्तियां दिनॉक 01 नवम्बर, 2021 (सोमवार) से दिनॉक 30 नवम्बर, 2021 (मंगलवार) तक प्रस्तुत की जा सकती है।

Read More »

दिसम्बर से पूर्व सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार ज्‍यादा जोड़ों की होंगी शाद‍ियां

कानपुर नगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की शादी हेतु “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित/निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को सामूहिक विवाह सम्पन्न कराकर, कार्यक्रम में सम्मिल्लित होने वाले लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रीवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था है।

Read More »

सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला महापर्व है.. “छठ-पूजा

नई दिल्ली। भारत विभिन्न जाति धर्मों के व्यक्तियों का निवास स्थान होने के कारण यहाँ अनेको त्यौहार भी मनाएं जाते हैं भारत में ऐसे कई पर्व हैं जो बेहद कठिन माने जाते हैं और इन्हीं पर्वों में से एक पर्व है छठ पूजा, पूर्वांचल, बिहार, रांची,. झारखंड एवं देश विदेश के उन तमाम प्रदेशों में रहने वालें प्रवासियों का महापर्व “छठ-पूजा “बड़ी आस्था व् धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के छठे दिन को मनाया जाने वाला यह व्रत लोक आस्था का पर्व सूर्य देवता को पानी में खड़े होकर सूर्यास्त होते समय एवं अगली सुबह सूर्योदय अर्घ देते हुए मनाया जाता है। कोरोना काल के कारण इस वर्ष व्रतधारी घाटो पर ना जाकर अपने अपने घर के आंगन में या फिर घरों की छत पर सूर्य देव को अर्घ दिया।

Read More »

मेंहदी व रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, (ई.एल.सी) नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा व कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. नीतू यादव के निर्देशन में महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने मेंहदी एवं रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया। इस अवसर हिमांशु शर्मा ने कहा कि सभी मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं अपने मत का प्रयोग करने के लिए अनिवार्य रूप से मतदाता बने।

Read More »

दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से हड़कंप

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थाना एका क्षेत्र के हजारा खडीत नहर में नगला गुलाबी गांव के समीप लगभग 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगों को नहर में पड़ा दिखाई दिया। मौके पर लगे हुजूम में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहंुची इलाका पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

Read More »

पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने आठ वारंटियों को दंबिश के दौरान गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के सम्मुख पेश किया।बताते चले कि इन दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में जिलाबदर/वारंटियों के खिलाफ गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मक्खनपुर पुलिस ने विगत रात्रि में दंबिश देकर नगला तुर्किया निवासी योगेश पुत्र रामवीर सिंह, मनीष कुमार पुत्र मोतीलाल को घर से गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष वकार खालिक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा है। जिसमें त्रिपुरा राज्य में वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर गैर कानूनी तरीके से यूएपीए के तहत लगाए गए फर्जी मुकदमों को वापिस लेने की मांग की गई है।वकार खालिक ने कहा कि त्रिपुरा के राज्य प्रायोजित मुस्लिम विरोधी हिंसा को उजागर करने वाले वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर गैर कानूनी तरीके से यूएपीए के तहत लगाए गए फर्जी मुकदमों को हटाने के लिये कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज बुलंद करने का काम करेगी।

Read More »

पढ़ाई जारी रखने के लिए दिव्यांगों को दी जायेगी छात्रवृत्ति

फिरोजबाद। दिव्यागंजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिये छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये केन्द्र पोषित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास दिव्यांग विद्यार्थियों से विभाग की वेबसाइड के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किये है

Read More »