फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद के समीप रेलवे ट्रेक पर युवक क शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
Read More »मुख्य समाचार
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने जतायी हत्या की आशंका
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र गांव मटामई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। मायक पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जाहिर की है। वही थाने में तहरीर भी दी है।
Read More »उपाध्यक्ष उ.प्र.राज्य महिला आयोग लखनऊ सुषमा सिंह जनपद में आयेंगी कल
फिरोजाबाद। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ सुषमा सिंह नौ अगस्त को जनपद के भ्रमण पर आ रही हैं। जिनके द्वारा निरीक्षण भवन, सिविल लाइन दबरई पर प्रातः 11ः00 बजे से पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई की जायेगी।
Read More »वैक्सीनेशन विषय पर आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग के आयोजन की श्रृंखला के तहत शनिवार को कोरोना काल मे वेक्सीनेशन भावना को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने अपने विचारों के साथ वैक्सीनेशन के लाभ और हानि बारे बताया।
Read More »हिन्दूवादी संगठन ने पाक पीएम का फूंका पुतला, की नारेबाजी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ की टीम द्वारा जिला उपाध्यक्ष नरेश शंखवार के नेतृत्व में शनिवार को करबला गली नं.10 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमें पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हिंदूवादी नेता प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हृदेश शर्मा ने कहा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जिला रहिमन नगर के शहर भोग शरीफ के कट्टरपंथियों द्वारा अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए भगवान श्रीगणेश के मंदिर को तोड़कर आग लगा दी गई। मंदिर के अंदर विराजमान देवी देवताओं की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पाक के पीएम इमरान खान व सरकार की शह पर वहां पर रह रहे हिंदू परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार करके उनके ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। हिंदू बहन बेटियों के साथ जबरदस्ती धर्मांतरण कराकर उनके साथ निकाह कर रहे हैं। अभी हाल में सिंधु प्रांत में 60 हिंदू परिवारों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।
नौ को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार कांग्रेसी
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर अगस्त क्रांति पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद वेग, एआईसीसी सदस्य प्रकाशनिधि गर्ग ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जाता है। गांधीजी के आह्वान पर देश की जनता ने काले शासन से आजादी के लिये अगस्त क्रांति के नाम से मशहूर अंग्रेजों भारत छोडो नामक आंदोलन चलाया था। हमे भी इस ऐतिहासिक दिन नौ अगस्त को 11 बजे से भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, दिन-प्रतिदिन खराब होती कानून व्यवस्था एवं किसानों के मुद्दे पर विधानसभा स्तर पर चार किमी के भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का आयोजन करना है। ये मार्च रसूलपुर टंकी स्थित अंबेडकर पार्क पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाकर शुरू होगा।
किशोरियों एवं महिलाओं को वितरित किये सैनटरी पैड
फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन, प्रोजेक्ट बाला व क्यूआरजी फाउंडेशन के सहयोग से माहवारी स्वच्छता जागरूकता एवं सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन कबीर नगर पर किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।
Read More »झमाझम बरसात से सुहागनगरी के सड़के हुई जलमग्न
लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, युवाओं ने उठाया बारिश का आनंद
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में देर शाम हुई बरसात से शहर की सड़के जलमग्न हो गई। चारो तरफ सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अचानक हुई बरसात से लोग सुरक्षित स्थान तलाशते दिखाई दिए। शाम लगभग चार बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज घटाओं के साथ झमाझम बरसात शुरू हो गई। तेज बरसात के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव के हालत उत्पन्न हो गये। वहीं अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान तलाशते दिखाई दिए। किसी ने दुकानों की टीन शेड, किसी नगर निगम के बने रैन बसेरा में पनाह ली। वहीं कई लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं युवतियां भी बारिश का लुफ्त लेती नजर आई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 164 शिकायतें में से 12 का मौके पर हुआ निस्तारण
सदर तहसील में मण्डलायुक्त व आईजी एवं जसराना में डीएम-एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
फिरोजाबाद। शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस मण्डलायुक्त अमित गुप्ता व आईजी नवीन अरोड़ा तथा तहसील जसराना में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त अमित गुप्ता ने अवैध कब्जों से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में उपस्थित थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के पट्टे की भूमि एवं चकरोड, चारागाह तथा अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियों के विरूद्व एंटी भूमाफियां एक्ट की धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेजें।
बाढ़ पीड़ितों की दिया भोजन व तिरपाल
जब तक यमुना और बेतवा में बाढ़ रहेगी तब तक मेरे द्वारा प्रतिदिन इन बेसहारा बाढ़ पीड़ितों की खाने की व्यवस्था की जाएगी- डॉ. सुरेश कुमार कोरी
Jansaamna