Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1627)

मुख्य समाचार

फाइनेंस कम्पनी एजेन्ट से लूट का खुलासा,मुठभेड़ में 4 लुटेरे दबोचे

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके कब्जे से लूटे हुए 34 हजार कैश, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल, बैग व अवैध असलाह कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।
थाना हाथरस गेट पर आज आयोजित प्रेस वार्ता में लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में बदमाशों से हुई|

Read More »

ब्लाक प्रमुख के पुत्र पर 25 हजार का इनाम घोषित

सिकन्द्राराऊ। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पुलिस पर पथराव व फायरिंग की घटना के आरोप में फरार नामजद मुख्य आरोपी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पुत्र की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा आज 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। कल ही प्रशासन द्वारा नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुदामा देवी को शपथ दिलाई गई थी।

Read More »

हाथरस ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय को दिलायी शपथ,स्वागत

हसायन, सादाबाद, सहपऊ में भी ब्लाक प्रमुख व सदस्यों को दिलाई शपथ

हाथरस। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत ब्लाक प्रमुख के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद आज राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश भर के साथ जनपद में भी सभी ब्लकों के ब्लक प्रमुखों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई तथा खंड विकास कार्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजित किए गए और शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लक प्रमुखों के समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। जनपद के सभी सातों ब्लकों में नवनिर्वाचित ब्लक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराई गई है।

Read More »

घर पर ही अदा करें नमाज

हाथरस। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा कोरोना महामारी को लेकर ईद.उल.जुहा  (बकरा ईद)  के त्यौहार को अपने.अपने घर पर मनाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों से नमाज अपने घरों पर ही अदा करने की अपील की है और कमेटी द्वारा बैठक भी आयोजित की गई।

Read More »

कोरोना संकट के दौर में भाइयों की कलाई नहीं रहेगी सूनी, अब वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे में भेजें राखी

वाराणसी। कोरोना संक्रमण के बीच भाई.बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त को मनाया जायेगा और इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारियाँ आरंभ कर दी हैं। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफे कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किए। अब वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में बिक्री के लिए ये उपलब्ध होंगे। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैंए जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियाँ सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुँच सकें। 11 सेमी ग् 22 सेण्मीण् आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य दस रुपया मात्र है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ  ‘हैप्पी राखी’ लिखा गया है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी।

Read More »

 फाइलेरिया उन्मूलन पर गोष्ठी आयोजित

कानपुर। समाजिक संस्था सपोर्ट फाउंडेशन व विश्व स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय में टीकाकरण के महत्व एवं फाइलेरिया उन्मूलन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल आईपीएस रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल आईपीएस सहायक कमिश्नर कानपुर और सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी में विश्व स्वस्थ संगठन जोनल को.आर्डिनेटर ऑफिसर डॉ नित्यानंद ठाकुर ने बताया कि फाइलेरिया परजीवी द्वारा होने वाला रोग है। फाइलेरिया के आठ प्रकार के नेमाटोड ज्ञात हैं। जो मानवों को अपना निशाना बनाते हैं। आजकल हम लोग इसको समाप्त करने का पूरा प्रयास कर रहें हैं। जिसके लिए टीकाकरण शुरु किया गया है। फाईलेरिया वुचेरेरिया बैन्क्रोफटाई पर जीवी द्वारा होता हैं। डब्ल्यूएचओ के डॉ जितेंद्र चौहन ने बताया कि फाइलेरिया दवा दो वर्ष से कम बच्चों, गर्भवती व बीमारी से ग्रसित लोगों को नहीं खानी है।

Read More »

जनसमस्याओं को लेकर प्रसपा का प्रदर्शन,दिया ज्ञापन

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जन समस्याओं को जनहित में निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि जिसमें कोरोना संक्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटते कच्चे तेल के दाम के बावजूद भारतीय बाजार में तेल की कीमतें न सिर्फ यथावर रही हैं। बल्कि पिछले 1 वर्ष से लगातार पेट्रोल डीजल केरोसिन घरेलू गैस सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी आए दिन बराबर हो रही है ऐसा पहली बार है कि देश के कई राज्यों में डीजल पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है। जिसके कारण महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। ऐसे कठिन दौर में यह बढ़ोतरी अमानवीय व अलोकतांत्रिक है डीजल की वृद्धि का सीधा असर आम जनमानस पर पड़ता है। क्योंकि इससे हर तरह की लागत में वृद्धि होती है और जरूरत की हर चीजें महगी होती हैं। देश इस समय अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है।

Read More »

योगी सरकार का आदेश झुनझुना व धोखा-जीतेन्द्र जायसवाल 

कानपुर। प्रदेश की योगी सरकार ने स्कूल फीस के मुद्दों पर अभिभावकों, व्यापारियों व नौकरीपेशाओं को झनुझुना थमाया है। ये आरोप लगाते हुए। सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों व अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए| जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अधिकारियों से स्कूलों पर आदेश अनुसार कार्यवाही करने की मांग करते हुए शिकायत पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार सविता ने किया। जमकर नारेबाजी हुई और कार्यालय का घेराव हुआ। नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा की समाजवादी पार्टी व अभिभावकों की मांग पर कोविड को देखते हुए योगी सरकार ने कुछ माह पूर्व निर्णय लिया था की इस वर्ष ( 2021.22)  में कोई भी निजी स्कूल अपनी फीस नहीं बढ़ाएंगे क्योंकि स्कूल बंद हैं और साथ ही अगर अभिभावक चाहेंगे, तो मासिक फीस दे सकने का भी विकल्प रहेगा।पर देखने में आ रहा है की कैंट स्थित स्कूलों व कानपुर के कई स्कूल या तो फीस बढ़ा के ले रहे हैं या तिमाही फीस का ही विकल्प दे रहे हैं।

Read More »

पूर्व सांसद तेज प्रताप ने ओवैसी पर कसा तंज,जनता जानती है कि ओवैसी किसके लिए काम करते हैं

इटावा। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने सैफई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सैफई के साथ साढ़े चार साल में सौतेला व्यवहार किया है और सैफई के सभी विकास कार्यों को रोक दिया है। यहां यहां तक कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बनाया जा रहा सुपर स्पेशलिटी 500 बेड का अस्पताल जो लगभग पूरा होने को था उसके लिए पैसा नही दिया। ओवैसी के उत्तर प्रदेश दौरे पर कटाक्ष करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि सब जानते है कि ओवैसी और उनकी पार्टी किसके इशारे पर काम करती हैए बिहार और बंगाल में इन्होंने वोटों को बांटने का प्रयास किया उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का वोट बाँटने के इस पैतरे को लोग समझ गए है इसलिए कोई इन्हें वोट नही करेगा। जिन लोगो ने 2017 में भाजपा के भ्रम में उन्हें वोट किया था वह भी अब भाजपा से अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है इसलिए अब प्रदेश की जनता साईकिल का बटन दबाकर अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में मदद करेंगे।

Read More »

 युवा व्यापार मंडल की 34 सदस्यीय टीम का गठन

इटावा । उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि जिस प्रकार शनिवार को तहसील दिवस सहित तमाम प्रशासनिक कार्य शुरू किए गए हैं। उसी प्रकार से व्यापारियों को भी बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने जिला युवा व्यापार मंडल की 34 सदस्यीय टीम गठन के अवसर पर एच एन पब्लिक स्कूल इटावा मे कही। युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व जिला अध्यक्ष संतोष चौहान की संस्तुति पर इटावा जिला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई की 34 सदस्य टीम की घोषणा की गई है।

Read More »