कानपुर नगर। अजय जौहरी, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन/संयोजक पेंशन अदालत उ०प्र०सरकार के सेवानिवृत्त/मृत राजकीय सेवकों के सेवानवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कानपुर मण्डल की प्रथम पेंशन अदालत (75वीं) का आयोजन माह जून, 2021 में किया जाना प्रस्तावित था, परन्तु कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अध्यक्ष पेंशन अदालत/आयुक्त, कानपुर मण्डल के अनुमोदन से इस वर्ष की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।
Read More »मुख्य समाचार
नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में कार्यभार ग्रहण किया
प्रतापगढ़। नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार ने आज जनपद में पहुॅचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होने बताया है कि वह बिहार में मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। आईआईटी कानपुर से बी-टेक किया, बी-टेक करने के बाद निजी क्षेत्र में सेवा देने के बाद इनका चयन आईपीएस में हुआ। ट्रेनिंग के दौरान ही इनका चयन आईएएस में हो गया। प्रशिक्षु ट्रेनिंग इन्होने बहराइच में किया। गाजीपुर में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रहे। यहां मुख्य विकास अधिकारी के रूप में चार्जभार ग्रहण करने से पूर्व वह जनपद लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी थे।
विभागाध्यक्ष सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराना करें सुनिश्चित : डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में टीम-9 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन को लेकर अत्यन्त नाराजगी जताई, उनका कहना था कि अभी तक सम्पूर्ण सरकारी अधिकारियों का ही वैक्सीनेशन नही हुआ है जो अत्यन्त चिन्ता का विषय है, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष इस बात को सुनिश्चित कर ले कि उनके यहां सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन हो गया है अथवा नही, वैक्सीनेशन न होने की स्थिति में कार्यालयाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। राहत के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि अभी तक पोर्टल पर फीड किये गये मजदूरों का अलग-अलग वर्गीकरण इस प्रकार है, नाविकों की संख्या 52 है, प्रवासी मजदूरों की संख्या 1538 है, नगर निकाय अपंजीकृत कर्मिकों की संख्या 11500 है।
विकास की बात करना बेमानी, बरसों से जर्जर सड़क पर आवागमन प्रभावित
ऊंचाहार, रायबरेली। विधानसभा चुनाव को पांच साल पूरा होने वाला है फिर से नेताओं द्वारा गांव में विकास का ढोल पीटा जायेगा। सार्वजनिक मंचों से विकास के दावे किए जाएंगे लेकिन विकास तो कहीं नजर नहीं आ रहा है। आज भी गांव की सड़कों के साथ-साथ मुख्य राजमार्ग वाली सड़कों की हालत भी दयनीय है।
हम बात कर रहे हैं ऊंचाहार से डलमऊ – लालगंज मार्ग (NH-30से SH- 38) और अचलगंज, बीघापुर से होते हुए कानपुर राजमार्ग पर दशकों से सड़क के कुल दूरी (150 किमी.) के हर हिस्से में सड़क पर गड्ढे और जलभराव से ग्रामीण और राहगीर भी परेशान हैं।
पर्यावरण संरक्षण विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज की हुई शुरूआत
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज आयोजित की जा रही है। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के अतिरिक्त भारत वर्ष एवं अन्य विश्व के प्रतिभागी भी लिंक पर जाकर ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं।
Read More »आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, छह घायल
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। नई दिल्ली से बलिया जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक करते समय बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गये। जिसमें दो की हालत नाजुक होने के कारण आगरा रैफर किया गया है।हादसा सोमवार देर रात्रि करीब एक बजे हुआ। एक प्राइवेट बस नई दिल्ली से यात्रियों को लेकर बलिया जा रही थी। थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित खंबा नंबर 41.9 के पास चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते समय बस ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस की एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आगे का हिस्सा भी टूट गया। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
गत्ता फैक्ट्री में लगी आग,मचा हड़कंप
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में सोमवार की रात्रि में भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिये आधा दर्जन से अधिक दमकल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करोड़ों का नुकसान होना बताया गया है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा रोड स्थित पेपर पैकर्स गत्ता फैक्ट्री में देररात्रि दो बजे के लगभग अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लंबी-लंबी लपटें निकलने लगी।
अपना घर आश्रम पर प्रभुजीओ के लगवाई कोरोना वैक्सीन
फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम द्वारा संचालित अपना घर आश्रम पर करीब 50 लोग मंदबुद्धि, अपाहिज, गूंगे-बेहरे व असहाय जिनका कोई नहीं है। अपेक्षित मानसिक रूप से विचलित ऐसे लोगों को आश्रम में प्रभुजी के नाम से संबोधित किया जाता है। मंगलवार को अपना घर आश्रम पर प्रभुजीओ के वैक्सीन लगाई गई।अध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि आज समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम में सीएमओ ऑफिस से कोविड-19 की टीम अपना घर आश्रम में वैक्सीनेशन कराने के लिए 45 वर्ष से अधिक के 11 लोगों के डेफिनेशन सीएमओ ऑफिस के डॉक्टरों द्वारा लगाई गई।
20 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। मक्खनपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को चेकिंग के दौरान इनामी अभियुक्त को पायनीयर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। अभियुक्त को जेल भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह व उ.नि. घनश्याम यादव मय हमराह कर्मचारीगण के वास्ते देखरेख शांति व्यवस्था व तलाश वांछित अपराधी मेंमामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कैलाश पुत्र देशराज सिंह निवासी अब्बासपुर शहसपुर थाना नसीरपुर मुअसं. 219/2021 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।
Read More »डीएम ने अंग्रेजी शराब की दुकान का किया औचक निरीक्षण
मौके पर स्टाॅक रजिस्टर व क्यूआर कोड की कराई जांच, आबकारी अधिकारी को चेकिंग अभियान जारी रखने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन, आबकारी विभाग एवं पुलिस संयुक्त रूप से अवैध मदिरा कारोबारियों के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के साथ एसपी सिटी, आबकारी निरीक्षक ने मक्खनपुर चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता व कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर डा. मुकेश मिश्रा एवं आबकारी निरीक्षक ए.के. के संग मक्खनपुर चौराहा स्थित अनुज्ञापी सुभाष चंद्र की अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस चेक करने के उपरांत स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री का मिलान कराया गया। साथ ही क्यू आर कोड की भी स्कैन कर जांच की गई। जिलाधिकारी ने शराब विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अनियमितता व कानून का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Jansaamna