Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1674)

मुख्य समाचार

सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे पूरा सिस्टम पस्त : अखिलेश यादव

जो मुख्यमंत्री अपना जनपद नहीं संभाल सकते है, वह प्रदेश क्या सम्भालेगे?
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार यार्ड में खड़े-खड़े जंग खाने से स्टार्ट होने की दशा में नहीं रह गयी है। इसलिए उसे रेलवे की सिकलाइन में पहुंचा दिया गया है। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने भी मान लिया है कि जब इस सरकार को जाना ही है तो ज्यादा माथापच्ची क्यों की जाए? प्रदेश कोरोना महामारी के समय भाजपा सरकार पूरी तरह असहाय मुद्रा में रही। इलाज और दवाओं के अभाव में मरीज तड़प-तड़प कर मरते रहे। आपदा में अवसर तलाशने वालों ने खुली लूट की। सत्ता संरक्षित अपराधियों की चांदी रही। ध्यान भटकाने के लिए नए-नए प्रोपैगंडा और हंथकडे ही भाजपा का शासन है।

Read More »

राज्य सरकार द्वारा जारी बाल सेवा योजना 2021 का लाभ उठाये

कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में अनिल कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार में सचिव साक्षी गर्ग द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के गंभीर प्रकोप के कारण देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ-साथ बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया है। कोरोना महामारी के कारण बहुत से छोटे बच्चे ने समय से पहले ही अपने माता पिता का साया उठते हुए देखा है और बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं जिनकी जिम्मेदारी उठाने वाला भी कोई नहीं है। इन्हीं सब परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने का फैसला लिया है, ऐसे सभी बच्चों के लिये उ०प्र० सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 आरम्भ की गयी है।

Read More »

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया का किया औचक निरीक्षण

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान डॉ0 शिवानी यादव अनुपस्थित मिली, वही चिकित्सा अधीक्षक ने उनके सीएल अवकाश पर होने की जानकारी दी, वही डॉ0 महेंद्र नाथ विश्वकर्मा, डॉक्टर संदीप सिंह यादव के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर होने के बाद मौके पर उपस्थित न मिलने के मामले में जिलाधिकारी ने उनके बारे में चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी चाही, उन्होंने कहा कि वह यहीं कहीं है खोज खबर के बाद दोनों डॉक्टर आनन-फानन जिलाधिकारी के सम्मुख पहुंचे, सूत्रों की मानें तो वे अपने-अपने आवासों में ड्यूटी पर होने के बावजूद आराम फरमा रहे थे,

Read More »

गरीब छात्रों को Free O Level and CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण

कानपुर नगर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि वर्ष 2021-22 में “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछडे वर्ग के युवक एवं युवतियों को “ओ” लेवल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद में दिनांक 10 से 17 जून 2021 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in/ पर दिये गये लिंक एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाईन आवदेन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश समय-सारिणी इस वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।

Read More »

कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया

प्रयागराज। माननीय उच्च न्यायालय की हाई पावर कमेटी एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद अमरजीत त्रिपाठी के आदेश अनुसार मनीष निगम कोविड-19 चेयरमैन अपर जिला जज इलाहाबाद द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी इलाहाबाद समन्वय स्थापित कर आज जनपद न्यायालय परिसर इलाहाबाद में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद अमरजीत त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज आर के शुक्ला, अपर जिला जज दिनेश चंद्र शुक्ला, मृदुल कुमार मिश्रा, अपर जिला जज इलाहाबाद निशा झा, अपर जिला जज इलाहाबाद व अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। टीकाकरण शिविर में 18 वर्ष से 44 वर्ष व 44 वर्ष के ऊपर के अधिकारीगण व कर्मचारी गणों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद प्रज्ञा सिंह द्वितीय द्वारा प्रदान की गई।

Read More »

अवैध खनन करती JCB मशीन 5 ट्रैक्टर सीज, खनन माफिया फरार

एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह की सख्ती से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
सैफई/इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सैफई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है बीती रात थाना पुलिस ने एक जेसीबी मशीन व 5 ट्रैक्टर बरामद कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
थाना सैफई पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना चौबिया व बसरेहर के बॉर्डर के गांव भागीपुर जो थाना सैफई में आता है वहां पर खनन माफियाओं द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा है कई ट्रैक्टर मौके पर मिट्टी भरने में लगे हुए हैं और जेसीबी द्वारा टेक्टरों में मिट्टी भरी जा रही है

Read More »

भू-माफियाओं पर क्यों मेहरबान है कानपुर विकास प्राधिकरण?

कानपुरः जन सामना संवाददाता। सरकारी और गैर सरकारी जमीन पर अवैधरूप से कब्जा करने वाले भू-माफियाओं का खात्मा करने की योगी सरकार के मंसूबों को कानपुर विकास प्राधिकरण पलीता लगाता दिख रहा है। इसी लिए शहर के भू-माफियाओं के मन में सरकार व प्रशासन का डर खत्म से हो गया है। जिसका जीता जागता उदाहरण है कानपुर दक्षिण के बर्रा-6 में स्थित तालाब, जो आज भी कागजों में तालाब दर्ज है लेकिन फर्जी कागजात तैयार कर तालाब की भूमि को अपना बताकर भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय लोगों की माने तो भू-माफियाओं की नजर अब वहां स्थित मंदिर पर टिक गई है और उस पर कब्जा करने का मन भू-माफियाओं ने बना लिया है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि भू-माफियाओं पर कानपुर विकास प्राधिकरण क्यों मेहरबान है?

Read More »

प्रकृति का संतुलन बरकरार रखने के लिए वृक्षारोपण जरुरी: कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरुरी है। वृक्ष न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन के लिए उपयोगी प्राणवायु भी उपलब्ध कराते हैं। कोरोना महामारी ने भी यही चेताया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ घातक है। ऐसे में सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर कैम्पस में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर डाक विभाग के तमाम अधिकारियों . कर्मचारियों ने भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा किए कोरोना महामारी के दौर में मनुष्य और पर्यावरण के संबंधों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। भारतीय परंपरा में पेड़.पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया है। पर्यावरण शुद्ध रहेगा, तो आचरण भी शुद्ध रहेगा। पर्यावरण को शुद्ध और प्रदूषण मुक्त रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Read More »

हेलेट में स्टाफ द्वारा रोगी के कान के टॉप चोरी, सुने ऑडियो

कानपुर। अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने हेलेट अस्पताल में हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा रोगी के कान के टॉप चोरी करने में कोई कार्यवाही नहीं होने शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर कानपुर को भेजे अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि रतनपुर कॉलोनी, पनकी, कानपुर निवासी अजय विश्वकर्मा की माँ कमलावती हेलेट अस्पताल के एचडीयू वार्ड में कोविड पेशेंट के रूप में एडमिट हुईंण् उनकी माँ ने 23 मई 2021 को दोपहर 14.00 बजे उन्हें फोन से बताया कि उनके कान का 01 टॉप एक हॉस्पिटल स्टाफ महिला द्वारा निकाल लिया गया है। उसी दिन समय 15.00 बजे एक हॉस्पिटल स्टाफ से इसे तस्दीक किया। अगले दिन उनकी माँ की 10.00 बजे मृत्यु हो गयी। जब शव मिला तो 01 टॉप गायब था। उन्होंने इस संबंध में 27 मई को प्रार्थनापत्र दिया किन्तु अब तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं है।अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि यह अत्यंत ही शर्मनाक एवं गंभीर घटना है कि एक अस्पताल में हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा एक कोविड की मरीज का सोने का टॉप चोरी कर लिया। उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाते हुए यथोचित कार्यवाही करवाए जाने का अनुरोध किया है।

Read More »

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फिरोजाबाद। यूथ कांग्रेस द्वारा कोबिड-19 के नियमों का पालन करते हुए पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चाॅद कुरैशी ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की दिन रात मूल्यबृद्धि कर रही है और कुछ राज्यों में तो पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गये। इसी प्रकार ये सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि करती रही तो लोगो का जीना मुहाल हो जायेगा। ज्ञापन देने वाले मनीष पचैरी, समीर शुक्ला, लाला राईन गाँधी, सौरभ यादव, शमशाद कुरैशी, गोलू यादब, इमरान खान आदि रहे।

Read More »