माघमेला/प्रयागराज,जन सामना। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने कहा है कि अफवाहों से लोगों को बचाने के लिए यह जरूरी है कि जन सामान्य तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने के लिए कोशिश की जाएं। माघमेले में आज क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रयागराज द्वारा आयोजित शिविर में कोविड.19 जन जागरूकता चेतना रथों को रवाना करने के लिए आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माघमेले जैसे आयोजनों का उपयोग जन सामान्य तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और भ्रांतियां आवश्यक सूचनाओं और जानकारियों के अभाव में ही फैलती हैं। उन्होंने कहा कि कोविड.19 के टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है कि लोगों के मन में इसके प्रति विश्वास का भाव हो और यह सही जानकारियों के आधार पर ही संभव है। न्यायमूर्ति राय ने इस अवसर पर प्रचार अभियान के दौरान उपयोग किये जाने वाले पोस्टर, बैनर, स्टीकर, हैण्डबिल और पैम्पलेट का भी विमोचन किया।
Read More »मुख्य समाचार
जनपद में छह वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड.19 का टीकाकरण प्रारम्भ
प्रयागराज,जन सामना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन के साथ ही जनपद में कुल 06 सत्र स्थलों पर कोविड.19 का टीकाकरण प्रारम्भ हो गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज सत्र पर .65 मोती लाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय सत्र पर 67 जिला महिला चिकित्सालय, प्रयागराज सत्र पर 69 कमला नेहरू मेमोरियल चिकित्सालय सत्र पर 75 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फूलपुर सत्र पर 80 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोरांव सत्र पर 69 सहित कुल 425 व्यक्तियों का कोविड.19 टीकाकरण किया गया। कमला नेहरू मेमोरियल चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षिका वरिष्ठ डाक्टर कृष्णा मुखर्जी ने भी वैक्सीन लगवायी जो आज के टीकाकरण में सबसे उम्र दराज 79 वर्ष की हैं। तेज बहादुर सपू्र चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा0 किरन मलिक, मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज से डा0 प्रभात कुमार, मोती लाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका डा0 सुषमा श्रीवास्तव, जिला महिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका डा0 ज्योति कुमार सहित, डाक्टर तथा पैरामेडिकल कर्मचारियों का जनपद में टीकाकरण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आज टीकाकरण करवाने वाले सभी व्यक्तियों को अगला टीका दिनांक 15.02.2021 को लगाया जायेगा।
Read More »मारपीट में दो सगे भाई घायल
फिरोजाबाद,जन सामना। मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेवडा में खेत की मेड को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेबड़ा निवासी 35 वर्षीय अनवेद पुत्र सत्यप्रकाश उसका भाई 30 वर्षीय श्री भान को उसके ही गांव के सुरेश अवदेश, प्रभूदयाल आदि लोगो ने उस मयम मारपीट कर घायल कर दिया। जब दोनो पक्षों में खेत पर मेड काटने को लेकर कहासुनी हो गयी। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
Read More »सड़क हादसों में नगर निगमकर्मी घायल
फिरोजाबाद,जन सामना। लाइनपार क्षेत्र के नगला आशा निवासी दो बाइक सवार युवक सड़क हादसों में घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइनपार क्षेत्र के नगला आशा निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार पुत्र भूदेव सिंह 35 वर्षीय राजकुमार बाइक पर सवार होकर नगर निगम में डयूटी करने के लिए आ रहे थे। उसी दौरान मोती के नगला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनो नगर निगम कर्मचारी घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
Read More »गर्म पानी से बालक झुलसा
फिरोजाबाद,जन सामना। नारखी क्षेत्र के गांव महाराजपुर में गर्म पानी से एक बालक झुलस गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नारखी के क्षेत्र गांव महाराजपुर निवासी भगवान सिंह का सात वर्षीय पुत्र रघु अपने घर पर खेल रहा था। उसी दौरान अचानक किसी तरह गर्म पानी से झुलस गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More »महापौर ने खुले में रात गुजार रहे गरीबों को बांटे कम्बल
फिरोजाबाद,जन सामना। शनिवार को महापौर नूतन राठौर के द्वारा खुले आशमां के नीचे शीतल लहर में ठुटरतें गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गये। साथ ही खुले में सो रहे लोगों को रेन बसेरों में पहुंचाया। रात्रि को महापौर नूतन राठौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ खुले आसमान के नीचे सुभाष तिराहे, क्लब चैराहा, जलेसर रोड, कोटला चुंगी चौराहा एवं कैला देवी मन्दिर पर सो रहे बेसहार, गरीब, असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये। साथ ही खुले में सो रहे व्यक्तियों को निगम द्वारा बनाए गये रैन बसेरों में जाने का आग्रह किया। साथ ही कोटला चुंगी पर रात्रि में चल रहे साफ सफाई कार्य का निरिक्षण कर ठीक प्रकार से साफ सफाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार, जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम आदि मौजूद रहे।
Read More »कोमल फाउंडेशन ने वृद्ध महिलाओं को बांटे कंबल
फिरोजाबाद,जन सामना। कोमल फाउंडेशन द्वारा एवं इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद एवं वृद्ध महिलाओं हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम लालऊ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा लगभग वृद्व महिलाओं को कम्बल प्रदान किये। कार्यक्रम में थाना दक्षिण प्रभारी सुशांत गौर एवं महिला थाना प्रभारी सुषमा सिंह ने कहा कि ठिठुरन भरी सर्दी से बचने के लिए कोमल फाउंडेशन ने जरूरतमंद एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। आरसेटी के निदेशक हरि गौतम विमल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि हमें सदैव जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान डस्ट्रियल पुलिस चैकी प्रभारी तेजवीर सिंह, सागर सिंह, उर्मिला देवी इंटर कॉलेज जाजूमई के प्रधानाचार्य सिंटू यादव ने शिक्षा की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा से अवश्य जोड़ना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है|
Read More »कोविड-19 का टीका पूरी तरह सुरक्षित,अफवाहों से बचें लोग -जिलाधिकारी
जिला चिकित्सालय सहित जनपद के पांच स्थानों पर हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीकाकरण
फिरोजाबाद,जन सामना। शनिवार को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का शुभारम्भ जिला अस्पताल में डा.नवीन जैन का टीकाकरण कर किया गया। इसके साथ ही जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूण्डला, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना तथा एफएच कॉलेज टूण्डला में प्रातः दस बजे कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण कार्य शुरू हुआ।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डा. संगीता अनेजा ने जिला चिकित्सालय में बनाए गए वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर कड़ी सतर्कता व सुरक्षा के साथ किए जा रहे वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने जिलाधिकारी को बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य तीन चरणों में सम्पन्न होना है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में पुलिस, नगर निगम एवं 50 वर्षों से ऊपर के व्यक्तियों को तथा तीसरे चरण में सामान्य लोगों को सम्मिलित किया जा जायेगा। उन्होने बताया कि एक व्यक्ति को टीका लगाने के बाद दूसरी ड़ोज 28 दिन बाद दी जानी है। टीकाकरण का कार्य सप्ताह में दो बार प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि डा. नवीन जैन पैथोलॉजिस्ट को जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया है। ऑब्जरवेशन में रखे जाने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ्य है।
जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल
फिरोजाबाद,जन सामना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर विभाग के सामाजिक समरसता प्रमुख अंबेश शर्मा के नेतृत्व में कैला देवी मंदिर पर जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये गये। कैला मंदिर प्रांगण में आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र जी द्वारा साधु, संत, गरीब एवं असहाय जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए। कार्यक्रम में बृजेश जी सह विभाग कार्यवाह, रमाकांत उपाध्याय प्रांत गौ सेवा प्रमुख, डॉ रमाशंकर सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ, महानगर संघचालक गौरव, महानगर कार्यवाह रवि शर्मा, रवि, रोहित यदुवंशी, पंकज चतुर्वेदी, आनंद अग्रवाल, पार्षद मोहित अग्रवाल, पार्षद पवन तेंगुरिया, पारुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Read More »विद्युत समस्या समाधान शिविर में उपभोक्ताओं ने जमा किया बकाया बिल
हाथरस,जन सामना| विद्युत वितरण उपखंड तृतीय सासनी द्वारा विद्युत कस्बा के रामलीला मैदान में उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर महाशिविर का अयोजन किया। जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ उनके बकाया बिल भी जमा कराए गये।
शनिवार को लगाए गये शिविर में एसडीओ नगेन्द्र सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओ के लिए काॅमर्शियल बिल पर छूट दी गई है, इसका लाभ उठाते हुए सभी उपभोक्ता अपने विलों को जमा करा दें जिससे उन्हें छूट का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब दर्जनभर लोगों की शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें सभी शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा उपभोक्ताओं को समय पर विल जमा करने तथा बिजली बचत की जानकारी दी गई। वहीं विलों में आने वाली गडबडी को भी ठीक कर लोगों को विलों में राहत पहुंचाई गई।