चकिया/चन्दौली। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला,बालिकाओं के सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए ताईक्वांडो एसोसिएशन चन्दौली व रेम्बो सेल्स चकिया के संयुक्त तत्वाधान में चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में एक सप्ताह का मार्शल आर्ट और आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के उप प्रधानचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा नारी सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक हो गया है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति बालिकाओं महिलाओं के लिए काफी सहायक है, इस मुहिम से महिलाएं बिना किसी की सहायता के अपनी किसी भी परिस्थिति में स्वम् रक्षा कर सकती है।Read More »
Jansaamna
नई दिल्ली।
कानपुर देहात।
कानपुर, जन सामना।