Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2111)

मुख्य समाचार

जिपंअ की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी देशराज सिंह के निर्देशन में लेखाकार प्रदीप कुमार तिवारी द्वारा किया गया। तदोपरांत पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, जिला पंचायत फिरोजाबाद में तैनात रहेें राकेश कुमार सहायक राजस्व निरीक्षक एवं जिला पंचायत सदस्य प्रमोद बघेल के पिताजी के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। उसके उपरांत बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत 2019-20 के सापेक्ष प्राप्त होने वाली धनराशि के उपभोग पर चर्चा एवं 2020-21 धनराशि के कार्ययोजना के निर्धारण पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दियेI
जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव द्वारा 15 वें वित्त आयोग के जारी दिशा निर्देशों के बारें में सदन को अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि 15 वें वित्त आयोग के जारी दिशा निर्देशों की गाइडलाइन अभी भारत सरकार द्वारा जारी की गई है। मार्ग दर्शक सिद्धान्तों के अधीन कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराये जाने की संस्तुति सर्वसम्मति से सदन द्वारा प्रदान की गई। बैठक के दौरान शासन अथवा अन्य स्तरों से सड़क निर्माण के प्राप्त हुये कुल 25 प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे गये। कोविड-19 के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा जिला निधि से उत्तर प्रदेश सरकार को सहायता कोष में भेजी गयी धनराशि रू0 25 लाख का अनुमोदन भी सदन की बैठक मंे पारित किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से जिला पंचायत के अच्छे कार्यों को देखते हुये शासन द्वारा परर्फोेमेंस ग्रांट के रूप में 1.87 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है।

Read More »

रक्तदानी रक्तदान को हर समय तैयार रहें-राजेश गुप्ता

शिकोहाबाद। जिला अस्पताल ब्लड बैंक आजकल कोरोना काल के चलते ब्लड की कमी से जूझ रहा है। बार बार समाज सेवी संस्थाओं से रक्तदान का आव्हान किया जाता है। कोरोना काल के चलते कैम्प नही लग पा रहे है। जिससे ब्लड बैंक में ब्लड की कमी है। ब्लड बैंक काउंसलर आरती सिसोदिया ने एक पेशेंट को बचाने के लिए ए निगेटिव ब्लड की आवश्यकता पर जब कल्पतरु जीवन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता को फोन पर बताई तो तुरंत डोनर लिस्ट देखकर ब्लड डोनर क्लब के सदस्य, नगर पालिका सभासद गौतम यादव स्वेच्छिक रक्त दान को तैयार हो गए।

Read More »

अतंर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

सासनी, हाथरस। कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को मंय फाॅरचूनर कार सहित गिरफ्तार कर बडी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में बदमाश के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है। उक्त खुलासे में दिल्ली पुलिस भी शामिल थी।
घटना का खुलासा करते हुए एसएचओ अश्वनी कौशिक ने बताया कि वह पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे अपराधी धडपकड और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कस्बा इंचार्ज मनोज शर्मा, एसआई विजय सिंह, कांस्टेबिल गौरव पुरी, विजय कुमार एवं जीप चालक कांस्टेबिल इंद्रपाल सिंह के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें करीब साढे आठ बजे देर शाम थाना मंगोलपुरी दिल्ली से आई पुलिस टीम से सूचना मिली कि 39 तरूण एंक्लेब प्रीतमपुरा दिल्ली से एक फारचूनर गाडी चोरी हुई है, जिसका रंग सफेद है। जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण उसकी लोकेशन अलीगढ हाथरस रोड की ओर मिल रही है। दिल्ली पुलिस टीम की इस सूचना पर एसएचओ ने सघनता से वाहन चैकिंग शुरू कर दी। तभी उक्त चोरी की कार बडी तेजी से कोतवाली की ओर आती दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने फिल्मी स्टाइल में कार को अपने पीछे की दिशा में तेजी से मोड दिया और भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने भी पीछा किया और कोतवाली से अन्य एसआई तथा फोर्स को बुला लिया। फोर्स के जवानों ने बडी मुस्तैदी से कार लेकर भाग रहे वाहन चोर को पकडने का प्रयास किया। मगर वह मार्ग में भीड होने के कारण उसे भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने फुर्ती से वाहन चोर और चोरी की कार को दबोच लिया। पुलिस कार तथा चालक युवक को कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में एक तमंचा अदद 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने जब कार चोर से पूछताछ की तो उसने कार चोरी करने से पूर्व वह किसी अन्य वाहन का कार और चेसिज आदि नंबर ट्रेस कर पहले कागज तैयार कराते हैं और फिर उसके बाद कार चोरी करने की घटना को अंजाम देते हैं। इसके बाद चोरी की गई कार का चेसिज ओर इंजन नंबर तथा कार नंबर मेरठ में चेंजकर उसकी डिलीवरी एमपी के एक अन्य वाहन चोर गिरोह करते हैं।

Read More »

शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल से मिला और एक ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें कहा है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनलाॅक 4 के नये प्रावधानों के अनुसार सभी शिक्षण संस्थान 30 सितम्बर तक बंद रखने की गाइड लाइन थी। जिसमें 21 सितम्बर से 50 प्रतिशत शिक्षकों को बुलाने कि निर्देश दिया गया था। आपके पूर्वादेश से 6 जुलाई से समय से विद्यालय जाकर गूगलमीट, व्हाटएप आदि के माध्यम से अध्यापन कार्य कर रहे है। साथ ही देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढे है। जिसमें अनेक शिक्षक भी कोरोना के शिकार हुए है। ऐसे में सरकार की नई गाइडलाइन आई है। जिसमें शिक्षकों को विद्यालय बुलाकर आॅनलाइन माध्यमों से शिक्षण कार्य करने की अनुश्ंासा की गई है। पत्र के माध्यम से संगठन आपसे मांग करता हैं कि नये आदेश जारी कर शिक्षकों को घर से ही आॅनलाइन शिक्षण की अनुमति दी जाये। जिससे प्राणघातक बीमारी से बचा जा सके। ज्ञापन देने वालों में राजीव शर्मा, सुरेशचंद्र मिश्रा, पंकज भारद्धाज आदि रहे।

Read More »

दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बनवाने एवं निःशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

फिरोजाबाद। श्री नारायण दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने जिलाधिकारी एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि वर्तमान कठिन समय में सभी दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बनवाने एवं निःशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सचिव दिनेश चंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष नवीन विद्यार्थी, मीडिया प्रभारी संजेश कुमार, मनीष, रीतेश आर्य, कमल कुमार आदि रहे।

Read More »

टाटा लोडर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

सासनी, हाथरस। कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में एक गैस सिलेंडर भरी टाटा लोडर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से उसके परिजनों में कोहराम छा गया।
जानकारी के अनुसार नगला सिंह के मुकेश का ग्यारह वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार कोचिंग पढने साइकिल से सासनी आया था। जो पढने के बाद अपने गांव जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही गांव जाने के लिए मोहल्ला ब्राह्मणपुरी के निकट याम्हा ऐंजंेसी के सामने पहुंची वैसे ही सामने से आ रहे भारत गैस सिलंडरों से लदे टाटा लोडर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे हर्ष बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जु गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक छात्र के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया कुछ परिजन मौके पर आ गये। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा टाटा लोडर को अपने कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Read More »

पालिका की जमीन को कराया अवैध कब्जा मुक्त

हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा किसी समय शहर के मथुरा रोड स्थित मधूगढ़ी में इगलास अड्डा रेलवे फाटक के सामने बनवाई गई चुंगी की बिल्डिंग पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ आज एसडीएम सदर एवं तेजतर्रार आईएएस अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा जेसीबी चलवा कर उक्त बिल्डिंग को ध्वस्त करा दिया और कब्जा मुक्त कराया गया है। प्रशासन की कार्यवाही से अवैध कब्जे धारियों में भारी खलबली मच गई है।
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के मथुरा रोड स्थित मधूगढ़ी में इगलास अड्डा रेलवे फाटक के सामने चुंगी का निर्माण कराया गया था। लेकिन शासन द्वारा चुंगी व्यवस्था खत्म कर दिए जाने के बाद उक्त जगह पर कुछ दबंगों व प्रभावी लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया था तथा उक्त जगह को खाली कराए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा कई बार नोटिस आदि देकर उसे खाली कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह न तो खाली हो सकी और न ही उसका नगर पालिका को किराया मिल रहा था। सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद भी उस जगह से अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए आज प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई।

Read More »

पुलिस कप्तान ने निरीक्षण के दौरान बांटे मास्क

हाथरस। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते आज पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं दुकानदारों से वार्ता कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए एवं बगैर मास्क निकले लोगों को मास्क वितरित किए गए।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा आज शहर का भ्रमण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा शहर में दुकानदारों से वार्ता कर कोरोना वायरस के बचाव हेतु जागरुक करते हुये शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों का पालन कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये तथा कमला बाजार में बगैर मास्क लगाए पैदल व वाहनों पर सवार होकर जा रहे लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क वितरित किए। पुलिस कप्तान द्वारा शहर के कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, बांसमंडी, कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट व ओढ़पुरा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Read More »

लूट व चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गैंग के सदस्य दबोचे

हाथरस। पुलिस कप्तान विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना मुरसान पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अंर्तजनपदीय लुटेरे गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से लूट व चोरी की चार मोटर साइकिलें व अवैध असलाह आदि भी बरामद किए गए हैं। जबकि पुलिस कप्तान द्वारा मुरसान पुलिस व एसओजी टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
उक्त गैंग का आज पुलिस कप्तान कार्यालय पर खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार एवं सीओ सिटी राम शब्द यादव ने बताया कि मुरसान थाना क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस कप्तान द्वारा मुरसान पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया था और बीती 1 अगस्त की रात्रि में ब्रजवीर सिंह की मोटर साइकिल हीरो सीडी डीलक्स सं. यूपी 86 एच/4577 मुरसान इगलास रोड विजय भट्टा के पास से चोरी हो गई थी। 24 अगस्त को अवधेश कुमार की मोटर साइकिल बजाज पल्सर सं. यूपी 86 जेड/8489 भकरोई बंबा पुलिया से चोरी हो गई थी तथा 7 अगस्त को जगदीश कुमार की मोटर साइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो यूपी 81 एई/8869 मुरसान इगलास रोड के पास से चोरी हो गई थी। 25 मई को गांव मोहकपुर के पास अलीगढ़ मथुरा रोड थाना इगलास में बनवारीलाल से उसकी बजाज प्लैटिना मोटर साइकिल 3 अज्ञात लुटेरों लूट ली गई थी तथा सभी घटनाओं के मुकद्दमे दर्ज कराए गए थे और बीती रात्रि को मुखबिर की सूचना पर मुरसान पुलिस व एसओजी टीम द्वारा अंर्तजनपदीय गैंग के लुटेरों को जटोई बंबा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

दिगंबर जैन मंदिर में भी श्री जी का अभिषेक किया गया

हाथरस। क्षमावाणी पर्व के मौके पर हलवाई खाना स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर चैत्यालय में कल शाम के समय श्री जी के अभिषेक के उपरांत सभी ने भक्ति भाव से आरती की और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक दूसरे से दूरी बनाकर क्षमा याचना की गई। अब तक उम्र में बड़े लोगों के पैर छूकर क्षमा याचना की जाती थी। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों ने एक दूसरे से दूरी बना रखी थी। वह हाथ जोड़कर ही पिछले एक साल में जो गलतियां हुई हैं, उसकी क्षमा याचना मांग रहे थे। इसके उपरांत नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी श्री जी के अभिषेक के उपरांत आरती हुई।
क्षमा वाणी पर्व के मौके पर महिला-पुरुष व बच्चे एकत्रित हुए। प्रतियोगी बच्चों को प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप जैन, महामंत्री कमलेश जैन, प्रबंधक अनिल जैन गुड्डू, कोषाध्यक्ष अतुल जैन सूत वाले द्वारा सम्मानित किया गया। इनके अलावा अभिषेक जैन मंदिर में शास्त्र सभा करने वाले पं. विशाल जैन, दिगंबर युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने संजीव जैन भूरा सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। यहां भी सभी लोग एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए हुए थे। श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने क्षमावाणी पर्व के मौके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि क्षमावाणी का यह एक ऐसा पर्व है कि हम एक दूसरे से जाने अनजाने में जो गलतियां हो जाती हैं उसके लिए हम सब हाथ जोड़कर क्षमा याचना करते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप किसी से क्षमा याचना करेंगे तो निश्चित रूप से सामने वाला व्यक्ति भी आपको मन से क्षमा करने के लिए मजबूर हो जायेगा। कुछ लोग सोशल मीडिया पर तो क्षमा याचना के संदेश भेजते हैं, लेकिन सामने आने पर ऐसा कोई भाव प्रकट नहीं करते जिससे लगे कि जो संदेश भेजा गया है वह मन से भेजा गया है।

Read More »