लखनऊ,जनसामना। कोविड.19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों को खोले जाने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं, कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या के दृष्टिगत कार्यालयों में सोशल डिस्टेन्सिंग की स्थिति का आंकलन सम्बंधित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा विभागाध्यक्षों द्वारा स्वयं कर लिया जाए। कार्यालय व अनुभाग में स्वीकृत पदों के सापेक्ष समूह ग एवं समूह घ के 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, शेष कर्मचारियों को रोस्टर के आधार पर वर्क फ्राॅम होम की अनुमति के सम्बंध में अपने विभागीय मंत्री से अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाये। समूह क एवं ख के सभी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। यदि किसी आकस्मिता के कारण कोई कर्मी जिसको कार्य पर आना संभव न हो, या वह अवकाश हेतु आवेदन पत्र देता है तो उक्त अवकाश को स्वीकृत करते समय प्रतिस्थानी वर्क फ्राम होम अनुमन्य किसी समकक्ष कर्मी को कार्य हेतु निर्देशित किया जायेगा जिससे स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो।
मुख्य समाचार
भाजपा सरकार द्वारा बिजली मूल्यवृद्धि के प्रयास के विरुद्ध समाजवादियों का सत्याग्रह
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। गुपचुप ढंग से बिजली दर स्लैब में बदलाव करके बिजली की कीमतें बढ़ाने का सरकार पर आरोप लगाते हुए आज समाजवादियों ने शास्त्री नगर में हाथों में बिजली के तार, बल्ब व बिजली बिल की प्रतियां, पोस्टर आदि लेकर सत्याग्रह करते हुए बिजली की कीमतें कम करने की मांग की। सपा व्यापार सभा व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के सदस्यों ने सपा व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सत्याग्रह करते हुए कहा की यदि बिजली दरों के स्लैब में बदलाव का प्रस्ताव मंजूर हुआ तो अकेले कानपुर के 4 लाख कनेक्शन धारियों की बिजली महंगी होगी जिसको की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हंसता बचपन : हाथों में किताबो की जगह बेरोजगारी का कटोरा
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। कोरोना महामारी के चलते गरीबो के सामने रोजी रोटी की विकराल समस्याएं खड़ी हो गयी है अब आलम यह देखा जा रहा कि छोटे-छोटे बच्चों को भी बाहर सड़को पर निकल कर भीख मांगने को मजबूर होते देखा जा है।
पेट की भूख और परिवार की आहें जो न कराएं कम है। बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से हर कोई परेशान है। इस चित्र में देखा जा रहा प्यारा सा बालक हाथ में सर्प की पिटारी लिए अपने पेट की भूख को शांत करने के लिए घर-घर घूम-घूम कर सर्प को दिखा कर लोगो से पैसे मांग रहा है जिसमे भी कुछ लोग देते कुछ ताने मारकर उसकी गरीबी का मख़ौल उड़ाते हैं।
7 दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर विभाग ने नहीं ली सुध
रसूलाबाद/कानपुर देहात, ओम सिंह। 7 दिनों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर की किसी ने सुध नहीं ली। इसके चलते ग्रामीणों में त्राहि-त्राहि मची हुई है।
विगत 7 दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया। जिससे के चलते ब्राह्मण गांव के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। रसूलाबाद क्षेत्र के अजनपुर इंदौती का मजरा ब्राह्मण गांव में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 7 दिन से फुंका पड़ा है। कई बार उसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि फुके ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर 24 घंटे में लगाया जाए लेकिन गांव में अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसके चलते यहां के रहने वाले ग्राम पंचायत समिति प्रिया शुक्ला, अशोक तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, कमल चौबे सहित सैकड़ों ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जूनियर इंजीनियर सुभाष चंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर की सूचना मिली है बदलवाकर जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से शुरू होगी।
घायल उपनिरीक्षक को अस्पताल पहुंचाने वाले नव युवकों को एसपी ने सम्मानित किया
रसूलाबाद/कानपुर देहात, ओम सिंह। दुर्घटना में घायल उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले नव युवकों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया साथ ही उनके हौसलों की भी सराहना की।
जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा पुलिस कार्यालय पर मिनी पुत्र रौनक हुसैन निवासी तुलसी नगर थाना रसूलाबाद द्वारा गत 30 अगस्त को थाना रसूलाबाद पर नियुक्त उ0नि0 प्रशिक्षु अनूप पाण्डेय कार्य सरकार से क्षेत्र में रवाना थे। विषधर बिल्हौर रोड पर उनकी मोटर साइकिल में एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने के कारण घायल अवस्था में पडे थे। तब मो फैजान उर्फ मिनी व उनके मित्र शीलू चौबे पुत्र कौशल किशोर निवासी तुलसी नगर थाना रसूलाबाद के साथ वहां से गुजर रहे थे और उक्त उ0नि0 को घायल अवस्था में देखकर अविलम्ब अपने निजी वाहन से सम्बंधित थाने को सूचित करते हुये सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया गया।
सुन्दर काण्ड का आयोजन किया
कानपुर। हमीरपुर कानपुर रोड हाईवे में स्थित ग्राम हरबसपुर में सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की तादात में प्रसाद को गृहण किया। कोविड-19 महामारी के करण इस बार हिंदू सनातन धर्म के लोगों ने इस पर्व पर कोरोना से बचाव और कानून का पालन करते हुए घरों में ही पूजा पाठ कर इस भयावह बीमारी से निजात दिलाने के लिए भगवान श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की। कार्यक्रम में, गोपाल मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अतुल, राजू तिवारी, बबलू दीक्षित, पंकज शुक्ला आदि लोग शामिल थे।
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा पुलिस बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली। घायल बदमाश सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चकरनगर रोड़ पर एक शातिर बदमाश की मौजूदगी की पुलिस को सूचना मिली। जिस पर बढ़पुरा थाना पुलिस और क्राइमब्रांच ने चकरनगर रोड पर चेकिंग शुरू की। चेकिंग देख बदमाश ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और अनियंत्रित हो कर गिर पड़ा। पुलिस से घिरा देख बदमाश ने अपने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे यह घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की पूँछताछ में उसने बताया कि औरैया के बिधूना कोतवाली के चकरपुर का रहने वाला अनुज यादव है। यह बिधूना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसी बदमाश अनुज यादव ने अपने साथी के साथ मिल कर 26 अगस्त 2020 को पुलिस पर हमला करके देवेश नाम के सिपाही के गोली मारकर फरार हो गया था। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस के अलावा बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।
रोजगार सेवायोजन पोर्टल पर डाटा एंट्री अपलोड का कार्य पूरा करने को, अधिकारियों को निर्देश
कानपुर देहात, जनसामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह ने शासन के निर्देशों के तहत श्रमिकों, कामगारों को रोजगार सेवायोजन पोर्टल पर डाटा एंट्री अपलोड का कार्य पुरा किया ,जाने का सभी अधिकारियों को निर्देश दिया, कि अपने विभाग की आईजीआरएस आईडी व पासवर्ड के साथ सेवा मित्र एप्लीकेशन पर लॉग इन कर प्रवासी श्रमिकों का डाटा अपलोड करने तथा अपने विभाग की योजनाओं में रोजगार प्राप्त कर चुके। श्रमिकों का अंकन करते हुए अपलोडिंग का कार्य समय पर पूर्ण कराएं। संदर्भित कार्य अभी तक पूर्ण न होने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को 3 दिन के अंदर उपलब्ध कराये।
एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, प्रशासन तैयारियों में जुटा
कानपुर देहात, जनसामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2020.21 हेतु मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत जनपद में धान क्रय के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा प्रस्तावित धान क्रय केन्द्रों को अनुमोदित जिनमें खाद्य विभाग के 08, पीसीएफ के 07ए यूपी स्टेट एग्रो के 03, कर्मचारी निगम के 02, नेफेड के 05, पीसीयू के 12 भा. खा.नि. 01 कुल 38 धान क्रय केंद्रों को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने अनुमोदित करते हुए। संबंधित क्रय एजेंसी प्रभारियों को निर्देशित किया है। कि अपनी .अपनी क्रय संस्था के अनुमोदित धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं यथाशीघ्र पूर्ण। 1 नवंबर 2020 से क्रय केंद्रों को संचालित कराना सुनिश्चित करें।
लम्बे समय से एक ही थाने में तैनात कर्मियों पर भी पड़ सकती है एसपी की नजर
महेवाघाट, पश्चिम शरीरा सहित अन्य थानों में डायल 112 में लम्बी पारी खेल रहे कुछ कर्मचारी
कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। विभिन्न थानों में लम्बे समय से तैनात कर्मचारियों के फेरबदल के बाद एसपी की सूझबूझ की चहुओर चर्चाओं के बाद अब पुलिस अधीक्षक की नजर डायल 112 में लम्बे समय से अंगद की तरह एक स्थान में पैर जमाए कर्मचारियों की ओर शीघ्र ही जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार महेवाघाट, पश्चिम शरीरा सहित अन्य थानों में डायल 112 में कुछ ऐसे कर्मचारी है जो एक लंबे समय से एक ही स्थान पर टिके हुए है। गौर करने काबिल यह है कि कुछ ऐसे भी कर्मचारी है बिगत कई वर्षो से एक थाने में लम्बी पारी खेलने के बाद अपने जुगाड़ तंत्र से उसी थाने की डायल 112 में तैनाती कराने में सफल रहे है। ऐसे कर्मचारियों द्वारा पूर्व की भांति थाने के कार्यो में भरपूर हस्तक्षेप के समाचार जनता द्वारा आए दिन प्राप्त होते रहते है।
Jansaamna