Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उपभोक्ताओं की 100 प्रतिशत संतुष्टि की दिशा में अभियान चलाए

उपभोक्ताओं की 100 प्रतिशत संतुष्टि की दिशा में अभियान चलाए

उपभोक्ता और कार्मिको के बीच ऐसा सम्वाद स्थापित करें जो देश के लिए मिशाल बने – ऊर्जा मंत्री
लखनऊ, जन सामना। बिना निजीकरण किए सुधार की दिशा में पूर्वांचल में एक मानक सेट करने के लिए प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता करेंगे काम, करो मरो की तर्ज पर संकल्प लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान। 100 प्रतिशत उपभोक्ता संतुष्टी अधिकतम राजस्व वसूली वितरण हानियो में कमी व सुचारु विद्युत आपूर्ति पर होगा फोकस।
एसोसिएशन का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से की मुलाकात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित कर व्यक्त किया आभार।
बिना निजीकरण के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में सुधार किये जाने को लेकर पूरे प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ के संघटन उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कल सरकार के साथ समझौता होने के बाद कार्य बहिष्कार का फैसला वापस लेने के बाद बिना निजीकरण किए पूर्वांचल को सुधार के रास्ते पर ले जाने के लिए पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आज पूरे प्रदेश के अपने अभियंताओं को समझौते की शर्तो के मुताबिक करो मरो की तर्ज पर सुधार करके उपभोक्ताओं की 100 प्रतिशत संतुष्टि की दिशा में अभियान चलाए एवं उपभोक्ता देवो भव की संस्कृत को चरितार्थ करने की दिशा में आगे बढ़ना है का संकल्प दिलाया। और कहा समझौते की शर्तो के मुताबिक 3 माह में एक ऐसा सुधारवादी मानक सेट करना है। जिससे निजीकरण की चर्चा स्वतः ही समाप्त हो जाये आज उसी दिशा में एसोसिएशन का एक 15 सदस्यीय प्रतिनिध मंडल एसोसिएशन कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात कर उनका धन्यबाद ज्ञापित किया और उन्हे भरोशा दिलाया की प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता पूरी निष्ठा के साथ समझौते की शर्तों पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राजस्व वसूली लाइन हानियों में कमी सुचारु विद्युत आपूर्ति की दिशा में अग्रसर होना है और ऊर्जा क्षेत्र में एक मानक सेट करेंगे जो उपभोक्ता के लिए वरदान साबित होगा।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी अभियंताओं कार्मिकों को धन्यवाद देते हुए कहा उपभोक्ता और कार्मिको के बीच ऐसा सम्वाद स्थापित करें जो देश के लिए मिशाल बने और उपभोक्ता देवो भव का नारा साकार हो किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी न हो ऐसा मानक बनाना है। जिससे ऊर्जा क्षेत्र आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर चलकर एक कीर्तमान खड़ा करंे।
उ0प्र0 पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के बी राम, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष एसपी सिंह, अति0 महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन संगटन सचिव अजय कुमार, महेंद्र सिंह, आनद कनौजिया, अजय कनौजिया, रंजीत कुमार, अवनीश कुमार ने प्रदेश में अपने सभी सदस्यों को निर्देश जारी किया है कि सभी केवल पूर्वांचल ही नहीं सभी बिजली कम्पनियों में 100 प्रतिशत उपभोक्ता संतुष्टी पर खरे उतरे और उपभोक्ता को कोई शिकायत का मौका न दें।