फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कैलादेवी सेंटर पर मंगलवार को पूर्व मुख्य प्रशासिका दिवंगत राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि के सम्मान में 13 वें स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाकर भाव भीनी पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
इस मौके पर सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि ईश्वरीय सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बना लेना चाहिए। बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ भाव से की गई सेवा फलीभूत होती है और जीवन में पुण्य अर्जित होता है। दादी प्रकाशमणि का संस्मरण अनोखा है। दादी मानव समुदाय को सदैव यही शिक्षा देती थी कि वे हर परिस्थिति में संयमित जीवनशैली अपनाकर बुराइयों का त्याग करें। कार्यक्रम में खुशी बहन, इनाम सिंह, सीए राकेश गोयल तथा ध्रुव कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।
मुख्य समाचार
दो माह से गायब युवक का नहीं लगा अब तक सुराग
परिजनों ने डीएम-एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र, जल्द ही युवक का पता लगाने की मांग
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला राजा का ताल से दो माह से गायब युवक को आज तक सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिजन युवक की तलाश में दर-दर भटक रहे है।
थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी मानिक चन्द्र कुशवाह पुत्र स्व. कन्हैयालाल ने बताया कि उसका भतीजा उपेन्द्र कुशवाह पुत्र दीवान सिंह 29 जुलाई 2020 को अचानक गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदी 30 जुलाई 2020 को थाना टूण्डला में दर्ज करायी थी। जिसका आज तक कोई पता नही चल सका है।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। जिसमें मंडल कमीशन की सभी संस्तुतियों को अविलंब लागू किए जाने की मांग की है।
अखिल भारतीय महासभा के जिलाध्यक्ष डा. अवधेश यादव ने बीपी मंडल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु मंडल आयोग की अब तक ना लागू की गई संस्तुतियों को अविलंब लागू करने के साथ-साथ निम्न मांगों पर भी विचार करते हुए उन्हे भी लागू करने की मांग की गई है। जिसमें अन्य पिछडे वर्ग की उनकी आबादी के अनुपात में सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्च सुनिश्चित किया जाए। देश में बढ़ रहे सरकारी संस्थानों के निजीकरण को तत्काल रोके जाने, सरकारी संस्थानों मं आउटसोसिंग से होने वालद भर्ती पर सभी श्रेणियों के आरक्षण को अनिवार्य रूप से लागू करने, अनुसूचित जाति/जनजाति की भांति अन्य पिछडे वर्ग का संसद एवं देश की विधानसभा में आबादी के अनुपात में पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किये जाने, देश में एक बोर्ड के साथ सामान शिक्षा नीति को अनिवार्य रूप से अविलंब लागू किये जाने आदि मांगे रही।
लोकभवानी सेवा संस्थान के महानगर अध्यक्ष बने दिनेश
फिरोजाबाद। लोकभवानी सेवा संस्थान संस्थापक/अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने दिनेश चंद्र यादव को फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संस्थान ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। जिसको में तन, मन और धन से सहयोग कर सामाजिक भावना रखते ही उनके विश्वास पर खरे उतरने का कार्य करूंगा। इस दौरान संस्था के महासचिव रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष राहुल, ब्रजेश, रामप्रसाद वर्माद्व मो. अमर फारूक, कृष्णकांत यादव, शैलेन्द्र शुक्ला, संदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।
Read More »दो वर्षीय बच्ची का शव मिलने से मचा हडकम्प
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र मुहल्ला मसरूरगंज गली नंबर दस निवासी मुहम्मद इरशाद पुत्र मुहम्मद ऐजाज की दो वर्षीय पुत्री माहिरा परिजनों के मुताबिक बीती रात आठ बजकर बीस मिनट पर घर के आसपास खेलते गुम हो गयी थी। बताया गया कि काफी ढूढने और प्रयास करने पर बीती देर रात्रि सवा बारह बजे करीब ताड़ो वाली बगिया कब्रिस्तान के सामने फरहान की टाल के पास बच्ची मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि माहिरा की साजिशन हत्या की गयी है।
एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी ग्लास के पास एक गली में अंदर चलकर एक दो वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा चार लोगों पर शंका जाहिर की है। उनको थाने लाया गया है पूछताछ की जा रही है। गला रेतने के सवाल पर कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की युवा कार्यकारणी घोषित
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की युवा कार्यकारणी का मंगलवार को घोषणा की गई। जिसमें युवा महानगर अध्यक्ष शुभम राजपूत एवं महामंत्री दुष्यंत यादव को बनाया है। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर जोशिला स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि व्यापार मण्डल निरन्तर व्यापारियों के हित में समय-समय पर अग्रिम पंक्ति में खडे होकर संघर्षरत है। आज व्यापार मण्डल की शक्ति में इजाफा करने के उद्देश्य से महानगर युवा अध्यक्ष की कमान शुभम राजपूत, महामन्त्री दुष्यंन्त यादव, कोषाध्यक्ष शिवांशु शर्मा, उपाध्यक्ष नीरू उपाध्याय को बनाया गया।
ग्रामीणों की समस्या सरकार तक पहुंचा रहे कांग्रेसी
सासनी, हाथरस। अब गांव-गांव जाकर कांग्रेसी लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से सरकार रूबरू हो सके।
सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरेश दीक्षित व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुज सन्त के नेतृत्व में क्षेत्रीय कांगे्रसियों के प्रतिनिधि मण्डल ने गाँव भोजगढ़ी, नगला रति, नगला मियां, नगला केहरिया, नगला गढ़ू, मुहरीया आदि गांवो में जनसंपर्क कर किसानो और ग्रामीणों की समस्याये सुनी। गाँव मोहन नगला में ग्रामीणो ने प्रतिनिधि मण्डल का घेराव कर ग्राम की खस्ता सड़क व कई दिन से बिजली का न आना जिसके कारण गाँव में अंधेरे का फायदा उठाते हुये भैंस खोलकर चोरी कर ले गए ग्रामीणो में काफी आक्रोशित होकर शासन प्रशासन के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के सेवादल अध्यक्ष सुरेश मल्ल, वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन किशोर लवानिया, मुन्ना लाल शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कासिम खान आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में चिकित्सकीय परामर्श के माध्यम से उपलब्ध करायें औषधियाँः डीएम
कानपुर देहात। शासन के निर्देशन में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेश कटियार को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं उपचार हेतु आइवेरमेक्टिन औषधिक का प्रयोग हेतु प्रचार प्रसार कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रौफिलैक्सिस कोरोना पुष्टि रोगी के सम्पर्क में आने वाले व्यक्त्यिों में रोग के सम्भावित संक्रमण से बचाव हेतु शरीर के बजन की दर से पहले व सातवें दिन, रात्रि भोजन के 2 घंटे उपरान्त व्यस्क व्यक्ति में औसतन 12 एमजी औषधि प्रदान की जानी चाहिए। कोविड-19 के उपचार एवं नियंत्रण में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण से बचाव हेतु शरीर के बजन की दर से पहले, सातवें व 30वें दिन तथा आवृत्ति क्रम में प्रति माह में एक बार आइवेरमेक्टिन का प्रयोग की जानी चाहिए। उपचार हेतु कोविड-19 पुष्ट रोगियों में आइवेरमेक्टिन को शरीर के बजन पर प्रथम 3 दिन तक रात्रि में एक बार भोजन के 2 घंटे उपरान्त व्यस्क में 12 एमजी औषधि प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही डाक्सीसाइक्लीन औषधि दिन में 2 बार 5 दिन तक देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आइवेरमेक्टिन दवा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नही दी जानी है। डॉक्सीसाइक्लिन दवा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नहीं दी जानी है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उक्त औषधियां जनपद के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में चिकित्सकीय परामर्श के क्रम में उपलब्ध करायी जायेगी।
Read More »जनअधिकार पार्टी ने उठाई किसानों व पिछड़ों की समस्या
हाथरस। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां व डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने तथा भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने एवं क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू करने के विरुद्ध जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है।
जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं आरक्षण समाप्त किए जाने व क्रीमी लेयर की व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है तथा प्रदेश में आएदिन हत्या, लूट, बलात्कार और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं और प्रदेश सरकार व प्रशासन को बिल्कुल भी चिंता नहीं है। चारों तरफ हाय-हाय मची हुई है। पेट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। संविधान एवं विधि द्वारा प्राप्त आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रही है। मेडिकल प्रवेश में आरक्षण समाप्त कर दिया गया है और पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति भी खत्म कर दी गई है।
डीपीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत डीएम से की
हाथरस। संभागीय परिवहन प्राधिकरण अलीगढ़ मंडल के पूर्व सदस्य प्रशांत यादव द्वारा आरोप लगाते हुए डीपीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
संभागीय परिवहन प्राधिकरण मंडल अलीगढ़ के पूर्व सदस्य प्रशांत यादव द्वारा जिला अधिकारी को आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपकर शिकायत में आरोप लगाते हुए हुए कहा है कि वन स्टॉप सेंटर योजना भर्ती को निरस्त कर उसकी पुनः भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाए। शिकायत में कहा गया है कि वन स्टॉप सेंटर योजना भर्ती में जिला प्रोबेशन कार्यालय में तैनात एक बाबू द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा है कि जब वह अपनी पत्नी का फार्म जमा करने गए तो उनके समक्ष 1 लाख रूपये का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह आपकी पत्नी का फार्म जमा करा देंगे। उन्होंने मना कर दिया और कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह नहीं दे सकते हैं तो उक्त बाबू ने बताया कि उक्त रकम में पूरा खर्चा शामिल है।
Jansaamna