रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। बीती रात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुनारन बगिया के पास एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटकता देख जनता में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरन सिंह व वरिष्ठ उपनिरिक्षक सुखबीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच एक अज्ञात शव को पेड़ से उतारा और शव की पहचान कराने की कोशिश की जब शिनाख्त नही हो सकी तो शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद के निराला नगर वार्ड के आगे बिल्हौर मार्ग पर सुनारन बगिया के निकट एक शीशम के पेड़ से अज्ञात युवक का शव फांसी पर झूलता नजर आया। गौर से देखने से पेड़ों की आड़ में शव लटकता हल्का-हल्का दिखा तो वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
मुख्य समाचार
रसूलाबाद में अखिलेश यादव का जन्मदिन विजय गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन रसूलाबाद में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता के नेतृत्व में जहाँ धूम धाम से मनाया गया वही विजय गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन आज से छात्र सभा के कार्यकर्ता गरीबो कमजोरों की मदद कर उनकी सच्ची दुआए लेकर 2022 में इस प्रदेश की गद्दी पर अखिलेश भैया को बैठाने लिए जी जान से लगकर गांव गांव समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लेंगे।
रसूलाबाद में छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया। छात्र सभा के नेता अभय गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता ने कहा कि हमारे अध्यक्ष जी गरीबो, किसानों, मजदूरों के मसीहा है। उन्होंने जन्म दिन के मौके पर उनके दीर्घायु होने की कामना कर शुभकामनाएं प्रेसित की।
इस मौके पर मनीष पांडेय, देवेंद्र यादव, गुड्डू राजावत, अभिषेक श्रीवास्तव, शिव जी तिवारी, रमाकांत गुप्ता सहित अन्य लोग थे।
मोटर दुर्घटना पीड़ितोंका कैशलेस उपचार आरंभ करने की योजना
संकल्पना नोट पर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विचार मांगे गए
भुगतान क्षमता चाहे जो हो, सभी को गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई योजना की रूपरेखा
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार आरंभ करने की योजना को कार्यान्वित करने के लिए एक खाका तैयार किया है, जैसाकि मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत सुविचारित है। इसमें बेहद महत्वपूर्ण समय (गोल्डेन आवर) के दौरान पीड़ितों का उपचार शामिल है।
मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधान सचिवों तथा परिवहन के प्रभारी सचिवों से इस महीने की 10 तारीख तक स्कीम के संकल्पना नोट पर उनके विचार मांगते हुए एक पत्र लिखा है। इस स्कीम में मोटर वाहन दुर्घटना फंड का सृजन भी शामिल है।
विश्वगुरू बनने की राह पर भारत का यह को-वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल
भारत बायोटेक द्वारा तैयार किए जा रहे कोविड -19 के इस को-वैक्सीन को भारत सरकार द्वारा क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी जा चुकी है। हालांकि भारत बायोटेक द्वारा इसके क्लीनिकल ट्रायल जुलाई में शुरू करने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार कोविड -19 से बचाव स्वरूप भारत का यह पहला को-वैक्सीन है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि भारत बायोटेक का दावा है कि कोविड -19 के खिलाफ जंग में हमारा यह को-वैक्सीन पूरी तरह से खरा उतरेगा, सरकार द्वारा क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिलने के बाद अब इंतजार है तो बस कुछ दिनों का जब को-वैक्सीन का परीक्षण इंसानों पर किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कोरोना काल के इस दौर में अब तक की भारत में तैयार यह पहली को-वैक्सीन है जिसे भारत सरकार द्वारा क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह को-वैक्सीन जरूर ही कुछ खास है। इसमें जरूर वह क्षमता मौजूद है जिसके लिए यह जानी जा रही है तभी तो सरकार ने इसके क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है।
चेकिंग के दौरान भाग रहे पच्चीस हजार इनामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। बीती देर रात थाना नजीराबाद क्षेत्र के निगम चैराहे पर क्षेत्रीय पुलिस द्वारा बैरीकेटिंग लगा कर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर किसी संदिग्ध के आने की सूचना मिलने पर नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह द्वारा उस संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया। संदिग्ध को दूसरी ओर से भी पुलिस द्वारं घेरा जा चुका था। खुद को चारों तरफ से घिरा देख कर संदिग्ध ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। जिससे पुलिस द्वारा बचाव कर जवाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली मारी गयी। जिससे घायल होकर वही ढ़ेर हो गया। जिसे पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिये भेजा हैं। एनकाउंटर टीम में नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह, एसआई संजय शुक्ला, एसआई यतीश कुमार, सिपाही मोहम्मद अहमद, प्रदीप, कृष्ण मेहरा आदि लोगों द्वारा आपरेशन लंगडा को अंजाम दिया गया।
क्या कहना है नजीराबाद इंस्पेक्टर का
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नगर सचिव ने मनाया जन्मदिन बांटे लड्डू
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के नगर सचिव अमित सिंह यादव के नेतृत्व में वार्ड 67 बर्रा 6 प्राचीन शिव मंदिर में बाला जी महाराज को माला पहनाकर पूजन आरती कर अपने नेता अखिलेश यादव की दीर्घआयु की कामना की साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की आने वाले 2022 में अखिलेश भैया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर गरीबों, किसानों, नौजवानों की समस्याओं का निराकरण करने का काम करें। नगर सचिव अमित यादव ने बताया कि अखिलेश यादव की फोटो पर तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर अखिलेश भैया जिन्दावाद, आप जिओ हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार, हैप्पी बर्थ डे अखिलेश भैया के नारों के साथ 47वां जन्मदिन मनाया और बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर सपा नगर सचिव पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह यादव, नगर सचिव शिवकुमार बाल्मीकि, युवा नेता राजकुमार सागर, रोहित खोटे, ईशु यादव, श्याम यादव, ज्ञानू, सौरभ यदुवंशी, जय यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्यपाल को पांच सूत्री ज्ञापन भेजकर गुलाबी गैंग ने की न्याय की मांग
राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम घाटमपुर को सौंपा
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष अनीता सचान के निर्देशन में तहसील अध्यक्ष प्रभुता सचान ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडे को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें कानपुर स्थित संवासिनी ग्रह में कोरोना व एचआईवी ग्रस्त एवं गर्भवती बालिकाओं को न्याय दिलाने के लिए गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने मांग की है। सोमवार दोपहर तहसील कार्यालय पहुंची गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की तहसील अध्यक्ष प्रभुता सचान के नेतृत्व में महिलाओं ने राज्यपाल को संबोधित 5 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडे को सौंपा, जिसमें बालिकाओं के गर्भवती होने की घटना को निंदनीय बताते हुए इसका तत्काल पर्दाफाश करने एवं इतनी छोटी उम्र में बालिकाएं गर्भवती कैसे हुई और इसके दोषी कौन कौन लोग हैं।
मंझनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक पाए गए कोरोना पॉजिटिव
कौशांबी, जन सामना ब्यूरो। जिले में कोरोनावायरस की महामारी ने बीते कुछ दिनों से अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है इधर कुछ दिनों के बीच कई मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी दो दिन पहले जिला अस्पताल में वार्ड ब्याय कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिससे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सील कर दिया गया लेकिन इसी बीच जिला अस्पताल का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिससे जिला अस्पताल में हड़कम्प मच गया।
जनपद मुख्यालय में कोरोना पॉजिटिव लोगों की बढ़ती संख्या के बाद सोमवार को मंझनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह प्रथम जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उप निरीक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए पाए जाने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा को लेकर क्वॉरेंटाइन कर दिया है और वही आसपास के इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया है।
अझुवा हॉट स्पॉट क्षेत्र में पहुंची मेडिकल टीम
कौशांबी, राहुल चौधरी। अझुवा वार्ड नं 8 गाँधी नगर जी टी रोड शुक्रवार को होरीलाल 68 (वर्ष) को इलाज के दौरान कोरोना जाँच की गई थी जिसमे पॉजीटिव रिपोर्ट आने से वार्ड में हड़कम्प मच गया। तत्काल अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश ने हॉट स्पॉट क्षेत्र को शील करवा दिया था।
आज स्वास्थ विभाग कड़ा की टीम डॉ आशिफ के नेतृत्व में लैब टीम के साथ आस-पास के 10 घरों के सदस्यों का सैम्पल लिया गया। जाँच से कतरा रहे है लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँचते ही पड़ोसियों ने अपने आप को घरो में बंद कर लिया। जाँच टीम के बार-बार बुलाने के बावजूद सैम्पल देने से कतराते रहे है लोग।
जाँच टीम में मुख्य रूप से कड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ आसिफ, डा अशोक कुमार, सीमा देवी, रोहित, दिलीप शर्मा लैब टेक्नीशियन, पी शुक्ला, सीवी सिंह, धर्मेन्द्र, जितेंद्र सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
पुलिस की सक्रियता से गांजे एवं शराब के साथ विभिन्न स्थानों से चार गिरफ्तार
चकिया/चंदौली, जन सामना ब्यूरो। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से तीन लोगों को गांजे व एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस ने पहली सफलता मंगरौर कर्मनाशा नदी पुल के पास से पाई है, जहां विंध्याचल जायसवाल निवासी मंगरौर के पास से 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, दूसरी सफलता पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव के पास से पायी है जहां दिनेश निवासी बलिया खुर्द को पकड़ने पर 400 ग्राम अवैध गांजे की बरामदगी हुई वहीं पुलिस ने शिकारगंज स्थित नहर पुलिया के पास से राजेश चौहान नामक एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से भी 350 ग्राम गांजा बरामद किया है।
Jansaamna