कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। लाइफ इंस्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया -1964 लिआफी कानपुर डिवीजन के पदाधिकारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम के नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एमआर शर्मा कानपुर को बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और भारतीय जीवन बीमा निगम में आने वाली तमाम व्यवसायिक समस्याओं के निवारण हेतु भी संक्षिप्त रूप से चर्चा हुई तथा इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने कानपुर डिवीजन के प्रतिनिधि मंडल को ये विश्वास दिलाया कि हम सब लोग खुशी खुशी मिल जुल कर कानपुर डिवीजन को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर लियाफी-1964 कानपुर मण्डल के अध्यक्ष के के मिश्रा, सचिव सी एम पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बीर सिंह चौहान, पूर्व मण्डल सचिव राजीव चतुर्वेदी, सी एल आई ए प्रमुख प्रेमनाथ निषाद एवं संयुक्त सचिव राम कुमार सिंह व अनुराग पांडेय आदि उपस्थित रहें।
मुख्य समाचार
अपने घर पर प्रातः 7 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करें योग: डीएम
अपने परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए 03 से 05 मिनट की अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर करे अपलोड: जिलाधिकारी
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आयुष सोसाइटी की वेबसाइट पर लाॅगिंन कर करें रजिस्ट्रेशन: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत कोविड-19 कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2020 के अवसर पर सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का अनुपालन करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने घर पर ही 21 जून को प्रातः 7 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु सामान्य योगाभ्यास क्रम के अनुसार अपने परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए 03 से 05 मिनट की अपनी वीडियो क्लिप/फोटो #Yogawith CMYogi #MyLifeMy Yoga के साथ अपने सोशल मीडिया फेसबुक, ट्यूटर, इन्टाग्राम, यूट्यूब पर अपलोड करे।
भूसा बैंक में ग्राम प्रधान व जनपदवासियों ने बढ़ चढकर किया भूसा दान: डीएम
ग्राम प्रधान एवं सम्मानित जनपदवासियों द्वारा स्वेच्छा से भूसा बैंक में दान हुआ 3012 क्विटल भूसा: सीडीओ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने भूसा बैंक का संचालन किया गया है जिसके अन्तर्गत ग्राम प्रधान एवं सम्मानित जनपदवासियों द्वारा भूसा स्वेच्छा से बैंक में भूसा दान किया गया। जनपद में कुल ग्राम पंचायत 640 जिसमें भूसा बैंक में भूसा दान किये जाने वाली ग्राम पंचायत 196, ग्राम प्रधानों द्वारा भूसा बैंक में प्राप्त भूसा 2360 क्विन्टल, सम्मानित नागरिक 14, सम्मानित नागरिकों द्वारा भूसा बैंक में प्राप्त भूसा 652 क्विटल, कुल प्राप्त भूसा 3013 क्विटल प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि भूसा बैंक में ग्राम प्रधान व जनपदवासियों ने बढ़ चढकर भूसा दान किया है।
भाजपा सरकार में आन्दोलनकारियों का हो रहा दमन- अनिल पासवान
प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आयोजित हुआ विरोध दिवस
चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार दबंग ताकतों को संरक्षण दे रही है जिसका नतीजा है कि गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश की तमाम जगहों पर गरीबों दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं और सोनभद्र जिले के दुद्धी में खनन माफियाओं ने तीन आदिवासियों की हत्या तक कर डाली है। लखनऊ में तो एक गरीब महिला की झोपड़ी को कब्जा कर भाजपा का झंडा टांग कर कार्यालय घोषित कर दिया गया। वहीं मोदी सरकार गरीबों की आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार करवा रही है। सीएए, एनपीआर, एनआरसी विरोधी आन्दोलनकारियों का दमन किया जा रहा है। उक्त आरोप भाकपा (माले) राज्य स्थाई समीति सदस्य व चन्दौली जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने दमन, हत्या के खिलाफ लोकतंत्र के लिए, भाकपा (माले) के राज्य स्तरीय विरोध दिवस कार्यक्रम के तहत भारी बरिश के बावजूद उसरी गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंचायत भवन पर कार्यक्रम के दौरान लगाया।
सम्मानित हुए राजीव डोगरा ‘विमल’
दरोगा को ब्लैकमेल करना पत्रकार को पड़ा महंगा पहुंचा जेल
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में एक पत्रकार को दरोगा से रुपए मांगना उस समय महंगा पड़ गया जब एक पत्रकार ने दरोगा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में दरोगा ने थाने में ही प्रार्थना पत्र दिया वही पत्रकार को ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया।
इटावा जनपद में 1 न्यूज़ चैनल के पत्रकार सनत तिवारी जनपद में आए दिन पुलिस प्रशासन और जनपद के तमाम अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करते थे इसी दौरान सनत तिवारी ने सिविल लाइन थाने में तैनात पुलिस उप निरीक्षक सुबोध सहाय पर आरोप लगाया था कि 13 जून को सुबोध सहाय एक होटल में छापा मारने गए थे इस दौरान उन्होंने होटल से आरोपियों को भगा दिया था वही होटल में लगे सीसीटीवी डीवीआर लेकर चले आए थे। इसी मामले को लेकर सनत तिवारी लगातार सुबोध सहाय को ब्लैकमेल कर रहे थे इस मामले में सनत तिवारी ने सुबोध राय से ₹50000 की मांग की जबकि पुलिस टीम के द्वारा होटल में जांच की गई तो डीवीआर होटल में ही पाया गया और सनत तिवारी के द्वारा लगाए गए सभी इल्जाम बेबुनियाद पाए गए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और ब्लैक ब्लैकमेलिंग के मामले में सनत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार होने के बाद सनत तिवारी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा।
मानव सेवा समिति ने किया चीनी सामान का बहिष्कार
कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। दिन शुक्रवार को इंदिरा गांधी मनोरंजन वन चेतना केंद्र औनहाॅ में मानव सेवा संगठन की ओर से चाइनीज सामान का बहिष्कार किया गया और लोगों को स्वदेशी अपनाओ के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने यदि हम अपने देश से प्यार करते हैं और उसे मजबूत बनाने चाहते हैं तो हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना होगा, हम उस देश के वासी हैं जहां वेद से लेकर विवेकानंद तक, चक्रधारी मोहन से चरखा धारी मोहन और महाभारत के भीम से लेकर भीमराव तक की विरासत है।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को घर पर किया जाये आयोजन: डीएम
प्रचार प्रसार व जन समुदाय द्वारा घर पर बैठे भागीदारी करने हेतु विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम का किया जाये उपयोग: जिलाधिकारी
योग के महत्व की जानकारी एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कराया जाये अवगत: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के तहत 21 जून 2020 को घर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत वर्तमान में किसी भी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नही किया जाना है। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से आयोजित किया जाना है। इस आयोजन का प्रचार प्रसार व जन समुदाय द्वारा घर पर बैठे भागीदारी करने हेतु विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम जैसे यूट्यूब, ट्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का उपयोग किया जाना है।
ICICI Prudential लाइफ ने घोषित किया 788 करोड़ का बोनस
पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक बोनस
9 लाख पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़े एक कदम और आगे
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए कुल 788 करोड़ के बोनस की घोषणा की है। यह बोनस कंपनी के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों के फंड द्वारा उत्पन्न मुनाफे का हिस्सा है। 31 मार्च, 2020 तक सभी पार्टिसिपेटिंग पाॅलिसियां इस बोनस को प्राप्त करने के लिए योग्य हैं, जो कि उनके गारंटीकृत परिपक्वता या मृत्यु लाभ में जोड़ा जाएगा।
यह लगातार 14 वां वर्ष है जब कंपनी ने बोनस घोषित किया है और पॉलिसीधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान किया है। वित्तीय वर्ष 2020 के लिए घोषित बोनस पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है, और इस तरह कंपनी के 9 लाख पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हैं।
डीएम ने पुलवामा हमले में शहीद की पत्नी व माता को सौंपी 11-11 लाख की चेक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के द्वारा मुख्यालय स्थित विश्वैसरैया सभागार में 14 फरवरी 2020 को की गयी घोषणा के क्रम में गत वर्ष पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के पत्नी व माता/पिता को लोक निर्माण विभाग द्वारा एकत्र की गयी रू 11-11 लाख का बैंक ड्राफ्ट चेक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित अमर शहीदों के पत्नी व माता को सौंपे।
जिलाधिकारी महोदय व अधीक्षण अभियन्ता कानपुर वृत्त लोक निर्माण विभाग कानपुर जय सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रकाश चन्द्र, संतोष कनौजिया, ललित कुमार वर्मा, सहायक अभियन्ता कल्पना जैसवाल आदि ने शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी देवी व माता कैलासी निवासी ग्राम रैगवां पोस्ट नुनारी तहसील डेरापुर तथा शहीद रोहित कुमार यादव की पत्नी वैष्णवी यादव व माता विमला देवी निवासी वार्ड नम्बर 1 अम्बेडकर नगर डेरापुर को 11-11 लाख की चेक व एक-एक मास्क, सैनेटाइजर सौपे।
Jansaamna