भारत ने प्रतिस्पर्धा, पूंजी, भागीदारी एवं प्रौद्योगिकी के लिए कोयला और खनन सेक्टरों को पूरी तरह से खोलने का अहम निर्णय लिया है: प्रधानमंत्री
कोयला सेक्टर में सुधार पूर्वी और मध्य भारत, हमारे जनजातीय क्षेत्र, को विकास स्तंभ बना देंगे: प्रधानमंत्री
‘आत्मनिर्भरता’ एक मजबूत खनन और खनिज सेक्टर के बिना संभव नहीं है: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वाणिज्यिक खनन के लिए 41 कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। यह दरअसल ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत भारत सरकार द्वारा की गई अनेक घोषणाओं की श्रृंखला का एक हिस्सा है। कोयला मंत्रालय ने फिक्की के सहयोग से इन कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत की है। कोयला खदानों के आवंटन के लिए दो चरणों वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत ‘कोविड-19’ महामारी पर अवश्य ही विजय पाएगा और हमारा राष्ट्र इस संकट को एक अवसर में तब्दील कर देगा। उन्होंने कहा कि इस संकट से भारत ने ‘आत्मनिर्भर’ बनने का सबक सीखा है।
मुख्य समाचार
गौ तस्करों का पीछा करते वक्त पुलिस की जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
चन्दौली, दीपनारायण यादव। चन्दौली नौगढ़ स्थानीय क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास आज तड़के गौ तस्करों का पीछा करते वक्त नौगढ़ थाने की पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें बैठे लगभग 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में बताया गया कि क्षेत्र में गश्त पर निकली नौगढ़ पुलिस की द्वितीय मोबाइल जीप को बहुत तेज गति से ओवरटेक करते हुए एक पिकअप संख्या- UP 65 HT 7730 आगे गुजरी, पीछे से पुलिस बल द्वारा देखा गया तो उस पर क्षमता से अधिक गोवंश क्रूरतापूर्ण तरीके से लादे गये थे। जिसको पकड़ने हेतु उसका पीछा करते समय उक्त मोबाइल जीप बारिश होने के कारण अनियंत्रित होकर डुमरिया मोड़ के पास पलट गयी। जिससे चालक सहित उस पर सवार 5 पुलिस कर्मियों को चोटें आई। जिनका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में कराया गया और बाद में प्राथमिक उपचार डिस्चार्ज कर दिया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार चिकित्सालय में पुलिस कर्मियों का हाल-चाल लेने तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली तथा क्षेत्राधिकारी चकिया पहुंच गये।प्रवासियों के अस्थायी राशनकार्ड बनाकर उपलब्ध कराया जायेगा राशन
जिनके अस्थायी राशनकार्ड जेनरेट हुए है वह उचित दर विक्रेता से 20 जून से सम्पर्क कर प्राप्त करे राशन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19(कोरोना) महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासियों के अस्थायी राशनकार्ड बनाते हुये उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु जनपद में खण्ड विकास कार्यालयों तथा नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालयों के माध्यम से तथा राहत विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये डाटा का सर्वे कराते हुए पात्र प्रवासियों के अस्थायी राशनकार्ड बनाये गये हैं, परन्तु किसी कारणवश अगर कोई पात्र प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासी अभी भी इस योजना का लाभ लेने से छूट गया है तथा उसका एन0एफ0एस0ए0 के अन्तर्गत किसी भी प्रकार का राशनकार्ड नहीं बना है, तो जनपद में निवासित ऐसे प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासियों से जिला पूर्ति अधिकारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए अनुरोध किया है कि वे जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी 7839564647 जनपद स्तर व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आरती अरोरा 7839564644 जनपद स्तर पर मोबाइल नम्बरों पर तत्काल सम्पर्क कर अपना पूर्ण विवरण दर्ज कराकर अपना अस्थायी राशनकार्ड बनवा सकते हैं है।
इच्छुक मान्यता प्राप्त संस्थाए ‘‘ओ‘‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 के प्रशिक्षण के लिए करे आवेदन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के संचालन हेतु भारत सरकार की अधिकृत संस्था निलीट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के चयन हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाईट backwardwelfare.up.nic.in पर दिये गये लिंक http://obccomputertraining.
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की कुएं में गिर कर मौत
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में एक युवक की कुएं में गिर कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। युवक मंगलवार की देर रात अपने मामा के यहाँ आया था। युवक का नाम संतोष पुत्र वीरेंद्र 26 वर्ष निवासी रनिया का बताया जा रहा है। मृतक की मामी राधा ने बताया कि युवक देर रात घर आया था उसके बाद शराब अधिक पिये था घर में सबको गाली गलौज कर रहा था रात में ही घर जाने की बात कह कर वह चला घर के पास ही कुएं में गिर गया जब तक गाँव के लोगो ने उसे निकाला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस को मामा राज बहादुर ने सूचना दी इनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया हैं अभी तक परिजनों ने तहरीर नही दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज किया जायेगा।
Read More »केवीआईसी के भारतीय ताड़ उद्योग में प्रवेश से नए रोजगारों, जैविक उत्पादों के सामने आने की संभावना
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने नीरा एवं ताड़गुड़ का उत्पादन करने के लिए एक अनूठी परियोजना आरंभ की है जिसमें देश में रोजगार सृजन की भारी संभावना है। इस परियोजना का उद्वेश्य साफ्ट ड्रिंक के विकल्प के रूप में नीरा को बढ़ावा देना तथा जनजातियों तथा पारंपरिक पाशिकों (ट्रैपर) के लिए स्व-रोजगार का सृजन करना भी है। यह परियोजना मंगलवार को महाराष्ट्र, जहां 50 लाख से अधिक ता़ड़ के पेड़ हैं, के पालघर जिले के दहानु में लांच की गई।
केवीआईसी ने नीरा निकालने एवं ताड़गुड़ बनाने के लिए 200 स्थानीय कारीगरों को टूल किट बांटे जिन्हें केवीआईसी द्वारा 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। 15,000 रुपये के मूल्य के बराबर के इस टूल किट में फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील कढ़ाई, परफोरेटेड मोल्ड्स, कैंटीन बर्नर्स एवं चाकू, रस्सी तथा नीरा निकालने के लिए कुल्हाड़ी जैसे अन्य उपकरण शामिल हैं। यह पहल 400 स्थानीय पारंपरिक पाशिकों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराएगी।
कोविड-19 स्वास्थ्य लाभ की दर बढ़कर 52.8% हुई
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 6922 रोगियों को ठीक किया गया। अब तक कुल 1,86,934 मरीज कोविड-19बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य लाभ की दर (बीमारी से ठीक होने की दर) बढ़कर 52.80% तक पहुंच गई है। अभी कोविड-19 के कुल 155,227 संक्रमित मरीज चिकित्सकीय देखरेख में हैं।
सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 674 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 250 (कुल 924) कर दी गई है। इनका विवरण इस प्रकार है:
वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 535 (सरकारी: 347 + निजी: 188)
ट्रूनैट आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 316 (सरकारी: 302 + निजी: 14)
सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालाएं: 73 (सरकारी: 25 + निजी: 48)
पिछले 24 घंटों में 1,63,187 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 60,84,256 हो गई है।
रक्षा मंत्री ने सीडीएस, तीनों सेना के प्रमुखों के साथ लद्दाख सीमा पर स्थिति की समीक्षा की
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह साउथ ब्लॉक में बैठक कर लद्दाख सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के सचिव जनरल बिपिन रावत,थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह और वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने भाग लिया।
बैठक के बाद एक ट्वीट में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा संघर्ष में जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि गलवान घाटी में हमारे जवानों की शहादत काफी परेशान करने वाला और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने सीमा पर तैनाती के दौरान अपने कर्तव्य पालन में अनुकरणीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखते हुए देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।
मण्डलायुक्त ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की
समन्वय बनाकर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना तैयार करें-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त प्रयागराज आर0 रमेश कुमार ने गांधी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के सम्बंध में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न प्रदेशों से आये मजदूरों को उनके कार्यस्थल पर ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्किल्ड एवं नाॅन स्किल्ड मजदूरों को उनके योग्यता के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप जितना जल्द हो सके कार्य मुहैया कराया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर निगम, सेवायोजन कार्यालय, पंचायत विभाग समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार करें, जिससे कि प्रवासी मजदूरों को तत्काल रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस लाॅकडाउन की वजह से जो रोजगार की समस्या उत्पन्न हुई है, उसे हमको और आपको मिलकर हल करना है।
हेडमास्टर की रिपोर्ट पर टिका है अनुदेशकों का भविष्य
मई माह में ही हो जाना चाहिए था नवीनीकरण
शासनादेश के अनुसार यदि मई माह में नवीनीकरण नहीं होता है तो स्वत: नवीनीकरण का प्रावधान है
विभाग की लापरवाही भुगतेंगे अनुदेशक
अनुदेशकों ने शुरू की प्रधानाध्यापकों की गणेश परिक्रमा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत अनुदेशकों का नवीनीकरण विद्यालय के हेडमास्टर की रिपोर्ट पर टिका है। हेडमास्टर द्वारा चरित्र व कार्य व्यवहार सत्यापन के बाद ही अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाता है, कई हेडमास्टर इसका गलत तरीके से फायदा भी उठाते हैं। अनुदेशकों का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो जाता है। शिक्षासत्र समाप्त होने के एक माह पहले ही अनुदेशकों का नवीनीकरण किये जाने का प्रावधान है। बेसिक शिक्षा महानिदेशक भी इस संदर्भ में कई बार बीएसए को आदेश जारी कर चुके हैं किन्तु अनुदेशकों का कभी भी समय से नवीनीकरण नहीं किया जाता है। लॉकडाउन चल रहा है स्कूल बंद हैं। अनुदेशक प्रधानाध्यापक से नवीनीकरण आख्या लिखवाने के लिये प्रधानाध्यापकों की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं।
Jansaamna