Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रतनपुर गांव नदी में अज्ञात बहता हुआ शव मिला

रतनपुर गांव नदी में अज्ञात बहता हुआ शव मिला

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव के सामने नदी में एक अज्ञात बहता हुआ शव जा रहा था जिसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर देखा तो शव 12 से 13 साल के एक बच्चे का ज्ञात हो रहा था। पुलिस ने बताया शव बहुत पुराना लग रहा है और बीमारी से किसी तरीके से बच्चा खत्म हो गया होगा। जिसके चलते ग्रामीणों ने उसे नदी में जल प्रवाह कर दिया होगा। शव ज्यादा पुराना होने के वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।