कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। लाॅकडाउन के बाद कानपुर पुलिस का आपरेशन लंगडा की हुई शुरूवात काकादेव के बाद बर्रा पुलिस ने बीती रात घेरा बंदी कर 5 लुटेरों को पकडा जिसमे 2 शातिरों के भागने पर आपरेशन लंगड़ा को दिया गया अंजाम। जिसमे एक लुटेरा भागने में सफल हो गया।
कानपुर बर्रा पुलिस द्वारा रात्री चेकिंग अभियान के दौरान चेकिंग से बच कर भाग रहे दो मोटर र्साइिकल सवार लोगों ने पुलिस को देख कर भौंती की तरफ भागने की कोशिश करने लगे जिस पर बर्रा पुलिस द्वारा उन लुटेरो का पीछा करने पर प्रिया नर्सिंग होम के सामने बने ब्रेकर पर उछल कर एक बाईक पर सवार तीन लुटेरे गिर गय। वही दुसरी बाईक सवार तीनो लुटेरे भागने में सफल हो गये। भागे हुये लुटेरों की सूचना कंट्रोलरूम के जरिये समस्त थानों को दे दी गयी।
मुख्य समाचार
उ0प्र0 डाक विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.60 लाख लोगों को 43.75 करोड़ रुपये का किया भुगतान
उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल लॉक डाउन से अब तक कर चुका है 5 अरब 48 करोड़ रुपये का भुगतान
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। लोगों को घर बैठे उनके दरवाजे पर पैसे निकालने की सुविधा देने के क्रम में डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश में 08 जून को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का महाअभियान चलाकर एक दिन में 3.60 लाख लोगों को लाभान्वित किया। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि, इसके तहत 43.75 करोड़ रूपये से अधिक की राशि लोगों को घर बैठे प्रदान की गई। इसी के साथ उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने पूरे भारत में एक दिन में सर्वाधिक लोगों को भुगतान करने का रिकॉर्ड भी बना दिया। विपदा के इस दौर में डाक विभाग की इस पहल को काफी सराहना मिल रही है। श्री सिन्हा ने बताया कि लॉक डाउन से अब तक उत्तर प्रदेश में 33.29 लाख से अधिक लोगों को 5 अरब 48 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों से निकालकर घर बैठे डाकिया द्वारा प्रदान की जा चुकी है।
नगर पंचायत की इंटर लॉकिंग उखाड़ कर दबंगो ने उठा दी दीवार
लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
अझुवा/कौशाम्बी, राहुल चौधरी। नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 8 के अमीरतापुर में एक व्यक्ति जिसने नगर पंचायत कार्यालय द्वारा इंटर लॉकिंग भी लगवाया था उससे पूर्व खड़ंजा भी लगा था इसके बावजूद गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सैकड़ों की संख्या में मजदूरों को लगवा कर इंटर लॉकिंग के ईटों को उखाड़ कर बीच रास्ते में दीवार खड़ी कर दी।
लोगों ने इसकी शिकायत अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश एव तहसीलदार सिराथू से की मौके पर पहुँच कर तहसीलदार ने काम को रुकवाया और निर्माणकर्ता से अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।
आखिर नगर प्रशासन पहले ही क्यो नहीं की कार्यवाही लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद नगर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता न ही कोई कार्यवाही करता है।
क्वारंटाइन सेंटर में महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से रसूलाबाद में हड़कम्प
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद के स्नेहलता मेमोरियल डिग्री कालेज में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में एक और महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से रसूलाबाद में हड़कम्प मच गया और आनन फानन परगनाधिकारी अंजू वर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने निकाय कर्मियों को भेज पूरे निरालानगर वार्ड को सेनेटाइजर कराने की प्रक्रिया चालू करा दी है। रसूलाबाद में इस महिला को मिलाकर अब 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज होने के साथ पूरे देहात जनपद में यह संख्या 37 पर पहुंच गई है। नगर में महिला के पॉजिटिव पाए जाने से जनता में अब धीरे-धीरे इस महामारी का ख़ौफ़ देखा जाने लगा है। स्नेहलता डिग्री कालेज में क्वारंटाइन हुए लोगों में अब तक 3 लोग पॉजिटिव पाए जाने से इस पूरे कालेज को भी सेनेटाइज किया जा रहा है हालात यह है कि अभी तक इस बीमारी को हल्के में लेने वाले गांव गली के लोगों में भी इन मरीजो के पाए जाते ही जागरूकता देखी जाने लगी है। मेडिकल टीम को भी निरालानगर भेज महिला के सगे सम्बन्धियो सहित आस पास के लोगों के भी सैंपल लेने के प्रयास तेजी के साथ शुरू कर दिए गए है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
चोरी की योजना बनाते धरे गये चोर, पुलिस पर की फायरिंग गिरफ्तार
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। देर रात गश्ती के दौरान महाराजपुर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह व स्वाट टीम प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने मय टीम के साथ कुलगाॅव मोड़ पर चेकिंग के दौरान 3 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिये रोका गया। जिस पर संदिग्धों ने पुलिस पर अवैध तमंचों से फायर कर दिया। जिस पर पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा तीनों अभियुक्तियों की घेराबंदी कर धर दबोचा गया। जिनके पास से 2 तमंचे, 3 जिन्दा कारतूस व 1 चाकू के साथ-साथ चकेरी क्षेत्र के सनिगवाॅ गाॅव निवासी सलिल मिश्रा के घर पर हुई चोरी के सारे जेवर व सौ प्रतिशत नगदी भी बरामद हुई है।
पकडे गये अपराधियों की पहचान चाॅद बादशाह पुत्र स्व0 तेज्जू, समीर पुत्र नासिर, बाल अपचारी नाम से की गयी हैं। ये तीनो शातिर अपराधी के साथ-साथ शातिर चोर हैं। जिनके ऊपर कानपुर नगर व कानपुर देहात के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओ में मुकदमे दर्ज हैं।
स्वरोजगार युक्त बनने के लिए प्रशिक्षण हेतु करे आवेदन 30 जून तक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उद्योग निदेशालय द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग सब प्लान/ट्राइबल सब प्लान के युवक/युवतियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिये चार माह की अवधि का 37 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात द्वारा टेलरिंग परीक्षण ट्रेंड में चलाया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जीएम डीआईसी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करनें के इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी व आवेदन पत्र कार्यालय, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात से प्राप्त करते हुये अन्तिम तिथि 30 जून 2020 तक कार्यालय में जमा कर सकते है। अन्तिम तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा। लाभार्थियों का चयन/ साक्षात्कार दिनांक 14 जुलाई 2020 को कार्यालय परिसर में होगा। जिसमें समस्त आवेदक अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होगे।
अनुदेशकों को तीन माह से मानदेय नहीं
सीजीएल की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किये जाने सम्बन्धी कर्मचारी चयन आयोग की विज्ञप्ति जारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने लंबित कार्यों को निस्तारित करने का खाका तैयार कर लिया है। महीनों पिछड़ चुके रिजल्ट क्रमबद्ध तरीके से जारी किये जाएंगे। इसकी शुरुआत आयोग ने कर दी है। एसएससी के मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए जून में जूनियर हिंदी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवाद और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा-2019 (पेपर-2) व सीजीएल यानी कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा-2019 (टियर-1) का रिजल्ट घोषित करने का निर्णय लिया गया है। कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन से एसएससी की व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इससे मार्च के अंत व अप्रैल-मई में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। दफ्तर बंद होने के कारण रिजल्ट तैयार करने का काम रुक गया था। इधर शासन के निर्देश पर दफ्तर में पहले की तरह काम शुरू हो गया है। सीजीएल व अनुवादक के अलावा जूनियर इंजीनियर 2018 टियर-2, एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) नान टेक्निकल 2019 द्वितीय प्रश्न पत्र, सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा 2018 टियर-3 का रिजल्ट भी रुका है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान का कहना है कि तैयार होने वाले रिजल्टों को अविलंब जारी कर दिया जायेगा।
Read More »धोखाधड़ी कर मोबाइल व पैसे छीनने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। देर रात चेकिंग के दौरान किदवई नगर पुलिस ने धोखाधड़ी बातों में उलझा कर छीना झपटी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बताया की पकडे गये लोगों ने अपना नाम रिजवान अली निवासी बाबूपुरवा, मोनू उर्फ कृष्ण कांत सैनी निवासी किदवई नगर, मो0 फजल खान उर्फ रज्जन निवासी किदवई नगर व शाहना खान पत्नी रिजवान बताया।
साथ ही अपने काम करने का तरीका भी बताया की किस तरह से ये सभी मिलकर कर टप्पेबाजी व ठगी को अंजाम देकर मौके से चंपत हो जाते थे। इन सभी के उपर विभिन्न थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं। जिनकी काफी दिनो से पुलिस तलाश में थी मुखबिर की सटीक सूचना पर देररात इन चारों आरोपियों को किदवई नगर पुलिस ने टीम बल के साथ पकड़ा जिनके पास से एक लैपटाप, 5 मोबाइल, 1 मोटरसाईकिल व 1 आटो रिक्शा बरामद हुआ हैं। जिन्हे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा हैं।
प्रेम में बाधा बन रहे पिता की प्रेमी ने गला रेत कर की हत्या
खोजी कुत्ते की मदद से 3 घंटे में पकड़ा गया आरोपी
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा इलाके में आज सुबह अचानक हत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया। छत पर सो रहे 45 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या सूचना पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम व फोंरसिंक टीम ने की जाॅच, शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण को भेजा।
मामला कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के मुंशीपुरवा इलाके का है जहाॅ खरादी कारीगर मो0 असरफ देर रात खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। सुबह देर तक सोते रहने पर जब मो0 असरफ(45) नीचे नहीं आया तो उसका बेटा इमरान उसे जगाने गया तो अपने पिता का खून से लथपथ शव देख इमरान के मुंह से चीख निकल आई शोर सुन कर आसपास के लोग इकटठा हो गये। वही हत्या की सूचना पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस सहित फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया।
Jansaamna