देश के बड़े शीर्ष प्रकाशन सम्यक प्रकाशन के संस्थापक थे शान्ति स्वरूप बौद्ध
देश के नेताओं, शासन प्रशासन के लोगों न जताया शोक दी श्रद्धान्जलि
पंकज कुमार सिंह-
नई दिल्ली/कानपुर। देश विदेश के नामचीन साहित्यकार, चित्रकार, प्रकाशक और वक्ताओं में शुमार बौद्धाचार्य शान्ति स्वरूप बौद्ध ने शनिवार को सुबह तकरीबन सात बजे दिल्ली के एक अस्पताल में अन्तिम सांस ली। बेटे कपिल स्वरूप बौद्ध ने जन सामना को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले निमोनियां और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। कोविड-19 के एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे परिवार में एक बेटी और चार बेटों, बहुओं व पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोङ गए हैं। 2 अक्टूबर 1949 को जन्में वह तकरीबन सत्तर वर्ष की उम्र के थे।
शान्ति स्वरूप बौद्ध के निधन की खबर सुनकर लोग अवाक रह गए। देश विदेश से लोगों ने उन्हें श्रद्धान्जलि दी। तमाम राजनेताओं शासन प्रशासन के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है उनका अन्तिम संस्कार शनिवार को सांय पांच बजे दिल्ली के निगम घाट पर किया गया।
मुख्य समाचार
कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप, गांव किया गया सील
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। मैथा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा मदारपुर स्थित अपने घर पहुंचे व्यक्ति की देर रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिम्मेदार लोगों के हाथ पैर फूल गए। कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर मिलते ही शनिवार सुबह से ही एसडीएम मैथा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांव में डेरा जमा लिया। मदारपुर गांव ने कोरोना पॉजिटिव पहुंचने पर पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। वही पूरे गांव को सेनीटाइज करवाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को उपचार के लिए गजनेर सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है जबकि उसके परिजनों को भी क्वॉरेंटाइन करने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है। मदारपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव के मिलने से ग्रामीणों के बीच जबरदस्त भय व्याप्त हो गया है। ग्रामीण अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
जिलाधिकारी ने निराश्रित बेसहारा गोवंश संरक्षण के सम्बंध में समीक्षा बैठक की
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 राम तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एस0पी0सी0ए0 तथा निराश्रित बेसहारा गोवंश संरक्षण के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाया जाए और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत की जाए, जिसके लिए गौशाला सोसाइटी कानपुर की तर्ज पर सभी का डेवलपमेंट किया जाए ताकि गोवंश संरक्षण स्थल भी स्वावलंबी बन सके। बैठक में उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त न्याय पंचायतों में गोवंश संरक्षण स्थल बनाए जाने हैं, जिसके लिए समस्त उप जिला अधिकारी भूमि का चिन्हाकन कराते हुए उनमें अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनाए और उन्हें चारों तरफ गहरी खाई खोदे तथा उसके चारों तरफ वृहद वृक्षारोपण कराते हुए इनमें पाकड़, पीपल, बरगद आदि के वृक्ष भी लगाए ताकि वहां छांव बनी रहे।
कुम्हारी कला के अंतर्गत कारीगर एवं शिल्पियों को निःशुल्क टूल किट्स दिया जायेगा
इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन पत्र 18 जून तक करें जमा- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। राम औतार यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 माटी कला बोर्ड, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद प्रयागराज को कुम्हारी कला के अन्र्तगत मिटटी कला से सम्बन्धित कार्य करने वाले प्रजापति समाज के कारीगर एवं शिल्पियों को निःशुल्क टूल किटस वितरण एवं प्रशिक्षण दिलाये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन पत्र संलग्नको (आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा मिटटी का कार्य करने से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता) के साथ आवेदन पत्र भरकर कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 59 नया कटरा प्रयागराज में किसी भी कार्य दिवस में दिनाॅक-18 जून, 2020 तक जमा कर सकते हैं।
राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज ने आयुष जोशांदा का किया निःशुल्क वितरण
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय के प्रोफेसर डा0 मो0 आसिफ हुसैन उस्मानी ने अवगत कराया कि प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनवार अहमद ने आयुष मन्त्रालय एवं निदेशक यूनानी डा0 मो0 सिकन्दर हयात् सिद्दीकी और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार यूनानी औषधियां का नुस्खा को 27 मई से जनमानस में निःशुल्क वितरण हेतु संस्था में कार्यरत् एक समिति का गठन करते हुये प्रोफेसर नजीब हन्जला अम्मार को यह जिम्मेदारी सौपी है। प्रधानाचार्य के अनुसार 27 मई से 6 जून तक प्रयागराज की जनता को 6193 उक्त यूनानी औषधियों के पैकेट जिसमें उन्नाब, बेही दाना, सपिस्ताॅ है निःशुल्क उपलब्ध कराये जा चुका है और यह क्रम निरन्तर जारी रहेगा।
मत्स्य पालक तालाब पट्टा हेतु करें संपर्क
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। नया वित्तीय वर्ष 2020 – 21 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है जनपद में केसीसी का लक्ष्य 64 निर्धारित किया जा चुका है जिसकी पूर्ति हेतु मस्त पालक को तालाब पट्टा की आवश्यकता होगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अधिकारी डॉ रणजीत सिंह ने बताया कि तालाबों की खतौनी सहित समाचार प्रकाशन के 1 सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय कक्ष संख्या 303 व 306 में संपर्क करें ताकि पट्टा कराने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों को जनपद की संबंधित तहसीलों को भेजी जा सके।
एसडीएम और सीओ ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया
कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। चायल एसडीएम ज्योति मौर्य ने पर्यावरण दिवस शुक्रवार को पेड़ रोपित कर मनाया। इस दौरान सीओ चायल भी मौजूद रहे। एसडीएम ने आम का पौधा लगा कर जन मानस को संदेश दिया कि पेड़ छाया शुद्ध हवा और फल भी देते है।
गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एसडीएम ने तहसील परिसर में पौध रोपण कर परिसर को हर भरा बनाये जाने की बात कही। इसके साथ ही पौध रोपण कर हरे-भरे पर्यावरण का सन्देश जन-मानस को दिया।
शिवाजी इंटर काॅलेज के मैदान में किया पौधारोपण
कानपुर। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कानपुर नगर ग्रामीण द्वारा महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 82 जरौली फेस दो शिवाजी इंटर काॅलेज के मैदान में पौधारोपण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी ने गुड़हल, सागौन, अशोक, अर्जुन, कनेर, अमरूद, केला आदि के पौधे रोपित किये और बताया कि विश्व पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुशील सोनी, जिला उपाध्यक्ष बिहारीलाल निषाद, प्रबंधक ननकऊ सिंह चंदेल, विष्णु कुशवाहा, रामू सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
पर्यावरण दिवस पर प्राणि उद्यान में किया पौधारोपण
कानपुरः जन सामना संवाददाता। पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर प्राणि उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अशोक के 11 पौधे रोपित किये गये। वरिष्ठ वन्य जीव सेवक वी के शर्मा ने कहा कि वृक्ष ही देवता हैं। ऐसा वेदों में कहा गया है। एक पुत्र दस पुत्रों के समान कहा जाता है। पौधारोपण कार्यक्रम में आजादनगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शरद सेठ, प्राणि उद्यान के सहायक निदेशक अरविन्द्र कुमार सिंह, सहायक वन संरक्षक विनीता सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, समाजसेवी विनोद अग्रवाल व मुकेश कुमार मौजूद रहे।
पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण
कानपुरः स्वप्निल तिवारी। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर दक्षिण की हरदेव शाखा में स्वयंसेवकों ने एक अभियान के तहत घर घर जाकर 101 घरों में तुलसी का पौधा लगाया और घर की ग्रहणी से संकल्प लिया की वे इस पौधे को हमेंशा सुरक्षित रखने का प्रयास करेंगी डॉ दुर्गेश चौहान ने बताया की विज्ञान आज इतनी अधिक उन्नत अवस्था में है कि उसने अनेकों असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है वर्तमान समय में किसी का कान खराब हो जाये,आंख खराब हो जाए,शरीर के अधिकतम भाग यहां तक ह्रदय को भी प्रत्यारोपित किया जआ सकता है लेकिन विज्ञान के द्वारा अभी सांसे कोई भी नही बढ़ा सकता और अगर कोई स्वच्छ जनजीवन दे सकता है तो वह हमारे वृक्ष है इस मौके पर डॉ दुर्गेश चौहान, शिव कुमार सिंह, विजय सिंह, मनीष ,प्रखर, धीरेंद्र ब्रह्मपाल, सुनील, कन्हैया एवं छोटू आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Jansaamna