Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वकील ने खुद को मारी गोली

वकील ने खुद को मारी गोली

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम नगर में रहने वाले 63 वर्षीय दिनेश कुमार ने घर में रखी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले के बारे में पुलिस को जानकारी हुई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने वकील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त अधिवक्ता ने अपने आप को गोली मारी उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था और अधिवक्ता जमीन पर पड़ा हुआ था वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है कि क्या वजह रही जिसकी वजह से अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी।