Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2233)

मुख्य समाचार

शिक्षक एमएलसी की तरह, पत्रकार एमएलसी का भी घोषणा करें सरकार

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने केंद्र सरकार व राज्य सरकारो से मांग किया है कि जिस प्रकार से शिक्षकों के लिए शिक्षक एमएलसी कार्य करते हैं एवं डाक्टरों व अधिवक्ताओं के लिए मेडिकल काउंसिल और बार काउंसिल अपने स्तर से देश भर में बा कायदे चुनाव कराती है और निर्वाचित पदाधिकारी देश प्रदेश का जिला स्तर पर उनके समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते हैं, लेकिन पत्रकारों के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है,
श्री शास्त्री ने सरकारों से मांग करते हुए कहा है कि उपरोक्त की भांति निर्देश जारी करें कि जिस प्रकार से देश की उपरोक्त संस्थाएं देशभर में अपने विधा के लोगों का चुनाव कराती है उसी प्रकार से P.C.I. भी पत्रकारों के लिए देश और राज्य में चुनाव संपन्न कराएं, इससे यह फायदा होगा कि जिस प्रकार से अधिवक्ताओं, डॉक्टरों, शिक्षकों आदि की समस्याओं के निदान हेतु उनके उनके विधा के लोग कार्य करते हैं उसी प्रकार से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से निर्वाचित लोग देश, प्रदेश व जिला स्तर पर कार्य करेंगे। ताकि कानूनी तौर पर पत्रकार की परिभाषा तय हो सके वर्तमान में पत्रकार केवल नाम का चौथा स्तम्भ रहा है ऐसे में पत्रकार की कोई परिभाषा नहीं है।

Read More »

प्रमुख सचिव खेल ने ग्राम गोहलियापुर तथा ग्राम बैरी का निरीक्षण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। प्रमुख सचिव, खेल एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, कल्पना अवस्थी ने आज नगर पचायंत बिल्हौर की मलिन बस्ती (बाल्मीकि नगर), टाउन एरिया शिवराजपुर तथा बिल्हौर वि0ख0 के ग्राम गोहलियापुर तथा ग्राम बैरी का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होनें नगर पचायंत बिल्हौर की मलिन बस्ती (बाल्मीकि नगर), का निरीक्षण किया तथा संचारी रोग नियंत्रण हेतु नाला/नाली के सफाई कार्यो, पेयजल एवं जल भराव, फागिंग की व्यवस्था आदि कार्यो के निरीक्षण के दौरान नालियों की सिल्ट की सफाई के बाद उसको तत्काल हटवाये जाने एवं नालियों में पालीथीन आदि को हटवाने तथा पालीथीन के उपयोग पर नियंत्रण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होनें मलिन बस्तियों के लोगों को कहा कि वह अपने घरों के बाहर व आसपास कूडा न फैलायें तथा सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करते हुये स्वच्छता रखें, कूडे को कूडेदान में डालें, जिससे कि बरसात में होने वाले विभिन्न संचारी रोगों से उनका बचाव हो सकें।

Read More »

नोडल अधिकारी ने मयूर व पारले जी फैक्ट्री का किया निरीक्षण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव/जनपद नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम तथा जनपद कोविड नोडल अधिकारी/ विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अनुराग पटेल जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह आदि ने रनिया क्षेत्र स्थित मयूर व पारले जी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने फैक्ट्री संचालको को निर्देशित किया कि कोरोना वायरस के चलते सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करें तथा मार्क्स अवश्य पहने इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य खत्म होने के बाद फैक्ट्रियों को सैनिटाइज कराने का कार्य किया जाए तथा कोविड हेल्प डेस्क सही प्रकार से संचालित किया जाए। फैक्ट्री में आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह तथा फैक्ट्री संचालक आदि उपस्थित रहे।

Read More »

अझुवा चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे का पैदल किया भ्रमण

कौशांबी, राहुल चौधरी। लॉकडाउन के आदेश आते ही अझुवा पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी के साथ कस्बे के सभी गलियों-चौराहों व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया वैसे भी नगर पंचायत अझुवा में 1 माह के अंदर 25 कोरोना पॉजीटिव संक्रमित लोग मिल चुके है। जिसके चलते कस्बे के 5 वार्ड पूरी तरह से हॉट स्पॉट रेड जोन घोषित किये जा चुके है।
लॉकडाउन का पालन कड़ाई से किया जाए
चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा ने भ्रमण के दौरान जो लोग अनावश्यक रूप से घूमते नजर आये उन्हें सख्त हिदायत दी की दुबारा घूमते मिले तो कठोर कार्यवाही की जाएगी पुलिस की मुस्तैदी से लोग घरों में रहे सड़कों गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।

Read More »

संक्रामक रोगों से बचने के लिए साफ सफाई आवश्यक-मण्डलायुक्त

एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे कमिश्नर ने परखी विकास की रफ्तार
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली चकिया शनिवार को मंडला आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल ने चकिया विकासखंड के भीषमपुर गांव तथा संयुक्त चिकित्सालय चकिया व नगर के कुछ वार्डों में जाकर साफ सफाई सहित अन्य तरीकों की व्यवस्थाओं को परखा। आपको बता दें कि सर्वप्रथम भीषमपुर गांव सभा में पहुंचे मंडलायुक्त ने गांव के विकास कार्यों को देखा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी सेंटर में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिया कि गांव में अधिक से अधिक पौधों को लगाया जाए जिससे पर्यावरणीय संकट पास ना आए। उसके बाद उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय आकर कोविड-19 की जांच के विषय में जानकारी ली तथा चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में जाकर चिकित्सालय में मौजूद दवाओं तथा मरीजों के बारे में जानकारी ली। उसके उपरांत उन्होंने नगर के कुछ वार्डों में घूमकर साफ-सफाई तथा आम जनता की शिकायतों को सुना। उन्होंने बरसात में मलेरिया व संचारी रोगों की रोकथाम हेतु साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने रोडवेज बस अड्डे का भी निरीक्षण किया जहां स्थिती खराब देख इस बावत शासन को पत्र लिखने की बात कही। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, सीडीओ, सीएमओ, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More »

अज्ञात कारणों से 60 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर थाना बर्रा क्षेत्र के बर्रा-8 इलाके में बुजूर्ग ने अज्ञात कारणों से फाॅसी लगाकर सुसाईड कर ली। मृतक के परिवार में पत्नी प्रमिला दो बेटे अंकुश, अंकित व दो बहुए थी। मृतक के दोनो बेटे अपनी पत्नी संग बाहर रह कर ही प्राईवेट नौकरी करते थे। छोटी बहू एक हफ्ते पहले ही ससुराल आयी थी। बीती रात मृतक अपने पत्नी व बहू संग खाना खाने के बाद उपर सोने चला गया। सुबह जब देर तक मृतक नीचे नहीं आया तो पत्नी ऊपर देखने गयी। पति को छत पर लगे जाल में फंदे से लटकता देख चीख पडी। शोर सुन कर आसपास के लोग इकटठा हो गये। सूचना पर पहुंची बर्रा की गुजैनी चैकी पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा।

Read More »

हथियारों की बरामदगी के लिए बिकरू में पुलिस ने कराई मुनादी

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के बिकरू गाॅव मं बीतेे 2 व 3 जुलाई को हुये हत्याकांड में बदमाशों द्वारा पुलिस के हथियार लूट लिये गये थे। जिसकी वापसी के लिये पुलिस ने पूरे गाॅव में मुनादी (अनाउसमेंट) कराई। मुनादी के दौरान गाॅव वालों को साफ शब्दो में कहा गया की जिनके पास पुलिस के लूटे हुये हथियार है। वो स्वतः ही लौटा दे अन्यथा बाद में बरामद होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

रोड क्रॉस कर रहे युवक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर मौत

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के नजीरबाद थाना क्षेत्र के कोका कोला चौराहे पर आज सुबह सडक पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस यूपी77एएन2449 ने टक्कर मार दी जिससे युवक उछल कर दूर जा गिरा गिरते ही युवक ने दम तोड दिया। वही मौके से ड्राईवर बस को लेकर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बस का नम्बर नोट कर लिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी 4725 व क्षेत्रीय पुलिस ने लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई पर लोगों ने बताया की युवक यहाॅ का नहीं लग रहा है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त कराने में जुटी हैं।

Read More »

एकांश ने किया आईसीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में स्कूल टॉप

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आईसीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में एकांश बाजपेयी ने स्कूल टॉप किया है। एकांश बाजपेयी ने कक्षा 10वीं परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
शुक्रवार को आईसीएसई की परीक्षा का परिणाम आ गया। परिणाम से पूर्व छात्र.छात्राएं उत्साहित थे। अपेक्षा से कम नंबर आने का डर भी था। साइबर कैफे और मोबाइल पर परिणाम देखने के बाद टॉप 10 में जगह पाने वाले छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे।
आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में मर्सी मेमोरियल स्कूल के छात्र एकांश बाजपेई ने 98 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। स्कूल टॉप छात्र एकांश बाजपेई ने कहा कि वह आगे चलकर आईआईटी के लिए तैयारी करेगा। उसने अपनी इस सफलता के लिए पूरा श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन नव्या बाजपेई एवं स्कूल के अध्यापकों को दिया है। साथ ही छात्र ने कहा कि मेरी पढ़ाई में मेरे दादाजी ने भी मेरा बहुत सहयोग किया है। वहीं छात्र के पिता अनुज बाजपेई बिजनेसमैन है तथा मां साधना बाजपेई सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। वह शुरू से ही पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ाई करता था। छात्र की इस सफलता के लिए परिवारीजनों में खुशी की लहर है।

Read More »

नोडल अधिकारी ने अकबरपुर नगर पंचायत का किया निरीक्षण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव/जनपद नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम तथा जनपद कोविड नोडल अधिकारी/विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अनुराग पटेल अकबरपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो का साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए तथा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वार्ड में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें लापरवाही न की जाए इस मौके पर लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। साथ में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सदर एसडीएम आनंद कुमार सिंह, अकबरपुर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More »