Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2240)

मुख्य समाचार

सिर्फ आधार व मोबाईल नम्बर से मिनटों में खुलेंगे पेपरलेस खाते – डाक निदेशक

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोलने का 29 जून को महाअभियान, मिनटों में खुलेंगे IPPB पेपरलेस खाते 
डाक विभाग ने लखनऊ परिक्षेत्र में एक दिन में 30 हजार लोगों को 3.36 करोड़ की राशि का घर बैठे किया भुगतान-डाक निदेशक केके यादव
प्रवासी मजदूरों, मनरेगा श्रमिकों से लेकर धान रोपाई कर रही महिलाओं को डाक विभाग द्वारा कार्यस्थल पर किया जा रहा डीबीटी भुगतान
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। जहाँ कोई नहीं पहुँचता, वहाँ डाकिया पहुँच रहा है। अब डाकिया चलता- फिरता एटीएम बन गया है। ‘इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक’ के माध्यम से हर किसी के लिए घर से लेकर खेतों तक सहजता से डिजिटल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम द्वारा अन्य बैंकों में प्राप्त राशि का भी माइक्रो एटीएम द्वारा भुगतान किया जा रहा है। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 27 जून को लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन सभी 6 जनपदों लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधार इनेबल्ड पेमेंट्स सिस्टम के अंतर्गत भुगतान हेतु महाअभियान चलाया गया।

Read More »

महिलाओं को होने वाले “मासिक धर्म” को लेकर उन्नति सेवा संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना महिलाओं को करना पड़ रहा हैं। इनमें स्लम में रहने वाली महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। इन महिलाओं को आ रही परेशानियों में से एक है “मासिक धर्म” अपर एवं मीडिल क्लास की महिलाएं किसी न किसी तरह इस समस्या का समाधान ढूंढ लेती है। और उनमें जागरूक भी हैं व इसके प्रति सजग भी है। लेकिन अगर बात करे स्लम में रहने वाली महिलाओं की तो उनमें न तो ज्यादा जारूकता है और न ही इससे बचने के लिए वे सही कदम उठा पाती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्लम इलाकों में रहने वाली महिलाओं को जागरूक करने के लिए “उन्नति सेवा संस्थान” ने काकादेव स्थित जयप्रकाश नगर मलिन बस्ती में महिलाओं को होने वाली “मासिक धर्म” के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर बस्ती की महिलाओं को सेनेटरी पैड्स व बच्चों को खाने-पीने का सामान वितरित किया और बस्ती के लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जागरूक किया। इस अभियान में उन्नति सेवा संस्थान की मंत्री मीनाक्षी गुप्ता, आरती सेंगर, पूनम सिंह, भावना अदलखा, अंजली गुप्ता, तरनजीत सिंह ,अमित सिंह, अमन जी, प्रणवीर सिंह उपस्थित रहे।

Read More »

कोविड-19 के प्रसार को रोकने में आम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: मुख्य सचिव

नागरिकों को इस वायरस से बचाव हेतु विभिन्न प्रचार माध्यमों से जागरूक करने के निरन्तर प्रयास किये जायें: राजेन्द्र कुमार तिवारी
मेडिकल स्क्रीनिंग के समय पल्स पोलियो अभियान की भांति घरों की मार्किंग भी की जाये: मुख्य सचिव
सर्विलांस टीम की दिन-प्रतिदिन की प्रगति की एप अथवा पोर्टल के माध्यम से नियमित माॅनीटरिंग की व्यवस्था की जाये: मुख्य सचिव
टेस्टिंग क्षमता 30 जून तक 25 हजार करने के प्रयास सुनिश्चित किये जायें: राजेन्द्र कुमार तिवारी
वैश्विक महामारी के समय में सभी विभागों के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने में आम नागरिकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः नागरिकों को इस वायरस से बचाव हेतु विभिन्न प्रचार माध्यमों से जागरूक करने के निरन्तर प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के वाहनों द्वारा व्यस्त चौराहों एवं बाजारों में पेट्रोलिंग कर सोशल डिस्टेसिंग तथा मास्क के प्रयोग का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाये। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यापार मण्डलों का भी सहयोग लिया जाये तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाये।

Read More »

बालू घाट में पनचक्की से निकली जा रही कीमती बालू

कौशांबी, मंजीत सिंह चंदेल। महेवा घाट थाना क्षेत्र से जामुन नदी का सीना चीर कर निकाली जा रही कीमती बालू। कारोबारियों को प्रशासन का जरा भी डर नहीं है। हालात ये है कि शाम होते ही जमुना के सन्नाटे को पनचक्की का शोर चीरने लगता है। महेवाघाट थाना क्षेत्र से अवैध बालू निकाशी की अकसर शिकायत आती रहती हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस रत्ती भर तवज्जों नहीं देती। क्योंकि इसके पीछे कारोबारियों की मजबूत पकड़ होती है। बता दे कि इन शिकायतों के चलते पिछले दिनों जिलाधिकारी ने बालू घाटो का निरीक्षण किया था। इसके बाद भी इलाकाई पुलिस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

Read More »

यूपी सरकार ने रद् की कुशीनगर की मैत्रेय परियोजना

– 195 एकड़ भूमि पर लगनी थी 500 फीट की बुद्ध प्रतिमा, देश के बौद्ध धर्मानुलम्बियों में रोष
– अखिलेश सरकार ने रखी थी परियोजना की आधार शिला
– डीएम भूपेन्द्र चौधरी बोले मुझे पता है पर पूरी जानकारी संस्कृति विभाग ही दे पाएगा
लखनऊ/कानपुर, पंकज कुमार सिंह। देश-विदेश में बुद्ध के नाम पर वाहवाही लूटने वाली भाजपा सरकार ने बुद्ध तीर्थ स्थल व पर्यटन क्षेत्र की एक बङी परियोजना को रद् कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर जिले में प्रस्तावित 250 करोड़ की मैत्रेय परियोजना का एमओयू (करार) निरस्त कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परियोजना रद् करने का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक बैठक में लिया गया। परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने मैत्रेय ट्रस्ट को 195 एकड़ भूमि मुहैया करायी थी जिसपर 200 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा सहित अस्पताल, स्कूल, दीक्षा स्थल, पुस्तकालय, फूडकोर्ट, गेस्ट हाउस आदि का निर्माण होना था। इसके साथ ही बौद्ध तीर्थ स्थलों के विकास व जनहित के कार्य को पंख लगने थे। लेकिन परियोजना रद् होने की खबर से बुद्ध प्रेमियों को धक्का लगा है इससे सरकार के प्रति रोष है।

Read More »

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहासा वृद्धि के विरोध में बर्रा-8 स्थित चौ राम गोपाल यादव चौराहा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में मोटर साइकिल लादकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने अपने हांथों में योगी-मोदी इस्तीफा दो…जब से भाजपा आई है कमरतोड़ महंगाई है… आदि नारे लिखे तख्तियां अपने अपने हांथों में लिये थे।
इस मौके पर चौ संतोष यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के वावजूद देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी करने के वजाय केन्द्र सरकार महंगे दामों में बेंचकर महंगाई को बढ़ावा दे रही है।

Read More »

जिला अस्पताल सहित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क शुरू

हेल्प डेस्क पर कोरोना से मिलते जुलते लक्षण यथा बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इत्यादि की होगी प्रारम्भिक जांच, कोरोना के बचाव संबंधी आवश्यक एवं सही जानकारी की जायेगी प्रदान: जिलाधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोरोना के प्रारम्भिक जांच हेतु जनपद के जिला अस्पताल सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित करा दिये गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी हेल्प डेस्क सही प्रकार से संचालित किये जाये तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नही मिलनी चाहिए अगर किसी भी तरह से लापरवाही पायी जायेगी तो कडी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्प डेस्क पर कोरोना से मिलते जुलते लक्षण यथा बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इत्यादि की प्रारम्भिक जांच की जाएगी और कोरोना के बचाव संबंधी आवश्यक एवं सही जानकारी प्रदान की जाएगी।

Read More »

सत्रह पेटी अंग्रेजी शराब एवं दो पेटी बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। सैयदराजा पुलिस ने एक लाल रंग की टाटा सोमो गाड़ी से कई पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बीयर की खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के  द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने तथा इस अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव थाना सैयदराजा मय पुलिस फोर्स के साथ यातायात के सुगम संचालन हेतु नौबतपुर के पास कर्तव्यरत थे कि तभी एक लाल रंग की टाटा सोमो संख्या- BR 45 P 0665 के चालक का हाव भाव संदिग्ध दिखने पर गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें छुपा कर अवैध रूप से बिहार ले जायी जा रही सत्रह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व दो पेटी बीयर के साथ मनोज कुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी बढैयाबाग थाना माडन टाउन जनपद रोहतास (सासाराम) बिहार को गिरफ्तार किया गया। थाने लाने पर गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Read More »

दुर्घटना के बाद इलाज कराने पहुंचे वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव

अधिशाषी अधिकारी अझुवा और चौकी इंचार्ज ने उस क्षेत्र को किया सील
अझुवा/कौशाम्बी, राहुल चौधरी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे का एक वृद्ध 4 दिन पहले सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया था जिससे उसे चोट लग गई थी घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज कराने एक अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान जांच में वृद्ध कोरोनावायरस पाया गया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली के अझुवा कस्बा वार्ड नं 8 जीटी रोड निवासी वृद्ध होरीलाल उम्र लगभग 75 वर्ष पुत्र स्व शीतल प्रसाद 22 जून को पड़ोस की दुकान से शैम्पू लेने गए थे जहाँ पर फिसलकर गिर गए थे। जिससे उन्हें चोट लग गई थी और कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी वृद्ध को चोट लगने के बाद परिजन इलाज कराने पहले स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन फिर बाद में परिजनों को प्रयागराज के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराना पड़ा इलाज के दौरान चिकित्सकों ने कोरोनावायरस की जांच कराई जिस पर बृद्ध की जांच में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है जिससे नगर पंचायत अझुवा सहित आसपास के गांवों में हड़कंप मचा हुआ है।
मौके पर डॉक्टर की टीम पहुंचकर जांच कर रही है पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करवाया जा रहा है।

Read More »

अनाथ मां की बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी समाजसेवी शिव जी दुबे ने निभाई

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। कहते है जिसका कोई नहीं उसका मालिक भगवान होता है लेकिन भगवान को किसी ने देखा नहीं फिर भी उन्ही की प्रेरणा से किसी गरीब अनाथ मां की बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी सभी रश्म अदायगी की कोई निभा दे तो उसे आज के समय में एक फरिश्ता ही कहा जायेगा। ऐसा ही नेकी का कार्य ग्राम बिल्हा में समाजसेवी शिव जी दुबे ने किया जिसकी हर जगह चर्चाएं हो रही है।
कहानी कुछ इस प्रकार है कि रसूलाबाद के ग्राम बिल्हा में आर्थिक विपन्नता के चलते आज से 10 वर्ष पूर्व कल्लू शर्मा नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र था जिनकी जिम्मेदारी का भार मृतक की पत्नी मालती पर आ गयी। मालती ने घोर मुसीबत उठाकर अपने बच्चों का पालन आर्थिक विपन्नता व गांव के चंद भले लोगो की थोड़ी बहुत सहायता से कर लिया। धीरे-धीरे बड़ी लड़की सपना शादी योग्य हो गयी तो एक मां के सामने सपना के हाथ पीले करने की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी तो उसने गांव के लोगो व परिवार रिश्तेदारों से सहयोग की बात चलाई हताश निराश एक मां की मार्मिक पीड़ा से द्रवित होकर समाजसेवी शिव जी दुबे ने सपना की शादी में तन मन धन से मदद करने बीड़ा उठाया।

Read More »