Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 11 जिलों में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाने के लिए होगा सीरो सर्वे

11 जिलों में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाने के लिए होगा सीरो सर्वे

कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप है। इसलिए सर्वे होगा। कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बागपत व  गाजियाबाद में सीरो सर्वे कराया जाएगा। इसमें 11 टीमे होंगी। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। इसका नेतृत्व मेडिकल ऑफिसर करेंगे।
संक्रमण की रफ्तार पता चलेगी
संक्रमण कितने लोगों को हो चुका है। इसका अनुमान लगाने के लिए सीरो सर्वे जरूरी है। नतीजों के आधार पर यह माना जाएगा कि उस इलाके की कितनी आबादी संक्रमित हो चुकी है। साथ ही संक्रमण के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो गई है।
तीन तरह की होंगी जांचें
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि सीरो सर्वे बाकी प्रदेश से भिन्न होगा। इसमें कोरोना संक्रमण के साथ हेपेटाइटिस बी व सी वायरस का भी पता लगाया जाएगा। खास बात यह है कि खून का नमूना लेकर एंटीबॉडी जांची जाएगी। हेपेटाइटिस वायरस का पता लगाया जाएगा।