Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2248)

मुख्य समाचार

मानव सेवा समिति ने किया चीनी सामान का बहिष्कार

कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। दिन शुक्रवार को इंदिरा गांधी मनोरंजन वन चेतना केंद्र औनहाॅ में मानव सेवा संगठन की ओर से चाइनीज सामान का बहिष्कार किया गया और लोगों को स्वदेशी अपनाओ के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने यदि हम अपने देश से प्यार करते हैं और उसे मजबूत बनाने चाहते हैं तो हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना होगा, हम उस देश के वासी हैं जहां वेद से लेकर विवेकानंद तक, चक्रधारी मोहन से चरखा धारी मोहन और महाभारत के भीम से लेकर भीमराव तक की विरासत है।
इस मौके पर मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, आनन्द मिश्रा, किशन सिंह, सुरेश राजपूत, आनन्द शर्मा, विनोद कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को घर पर किया जाये आयोजन: डीएम

प्रचार प्रसार व जन समुदाय द्वारा घर पर बैठे भागीदारी करने हेतु विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम का किया जाये उपयोग: जिलाधिकारी
योग के महत्व की जानकारी एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कराया जाये अवगत: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के तहत 21 जून 2020 को घर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत वर्तमान में किसी भी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नही किया जाना है। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से आयोजित किया जाना है। इस आयोजन का प्रचार प्रसार व जन समुदाय द्वारा घर पर बैठे भागीदारी करने हेतु विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम जैसे यूट्यूब, ट्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का उपयोग किया जाना है।

Read More »

ICICI Prudential लाइफ ने घोषित किया 788 करोड़ का बोनस

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक बोनस
9 लाख पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़े एक कदम और आगे
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए कुल 788 करोड़ के बोनस की घोषणा की है। यह बोनस कंपनी के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों के फंड द्वारा उत्पन्न मुनाफे का हिस्सा है। 31 मार्च, 2020 तक सभी पार्टिसिपेटिंग पाॅलिसियां इस बोनस को प्राप्त करने के लिए योग्य हैं, जो कि उनके गारंटीकृत परिपक्वता या मृत्यु लाभ में जोड़ा जाएगा।
यह लगातार 14 वां वर्ष है जब कंपनी ने बोनस घोषित किया है और पॉलिसीधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान किया है। वित्तीय वर्ष 2020 के लिए घोषित बोनस पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है, और इस तरह कंपनी के 9 लाख पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हैं।

Read More »

डीएम ने पुलवामा हमले में शहीद की पत्नी व माता को सौंपी 11-11 लाख की चेक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के द्वारा मुख्यालय स्थित विश्वैसरैया सभागार में 14 फरवरी 2020 को की गयी घोषणा के क्रम में गत वर्ष पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के पत्नी व माता/पिता को लोक निर्माण विभाग द्वारा एकत्र की गयी रू 11-11 लाख का बैंक ड्राफ्ट चेक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित अमर शहीदों के पत्नी व माता को सौंपे।
जिलाधिकारी महोदय व अधीक्षण अभियन्ता कानपुर वृत्त लोक निर्माण विभाग कानपुर जय सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रकाश चन्द्र,  संतोष कनौजिया, ललित कुमार वर्मा, सहायक अभियन्ता कल्पना जैसवाल आदि ने शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी देवी व माता कैलासी निवासी ग्राम रैगवां पोस्ट नुनारी तहसील डेरापुर तथा शहीद रोहित कुमार यादव की पत्नी वैष्णवी यादव व माता विमला देवी निवासी वार्ड नम्बर 1 अम्बेडकर नगर डेरापुर को 11-11 लाख की चेक व एक-एक मास्क, सैनेटाइजर सौपे।

Read More »

देश में छटनी ग्रस्त पत्रकारों के रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो:- शास्त्री

ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ ख़ास कर छटनी ग्रस्त पीड़ित पत्रकारों व प्रेस कर्मियों को केंद्र व् राज्य सरकारो द्वारा तिरष्कृत किया जा रहा है। उल्लेखनीय श्रम रोज़गार गारन्टी व सुरक्षा के मौजूदा क़ानून को देश में मीडिया कर्मी/पत्रकारों के लिये आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा हेतु अनुपालन कतई नहीं की जा रही है।
कोरोना काल में मठाधीशो ने सैंकड़ों पत्रकारों को बिना सैलरी दिए ही बाहर कर दिया है। गुहार लगाने पर उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

Read More »

अमिश देवगन के प्रति मुस्लिम समुदाय ने जताया आक्रोश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। न्यूज़ 18 इण्डिया चैनल के एंकर अमिश देवगन द्वारा एक समुदाय विशेष के सूफी संत के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद नाराज लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा को सौंपा और न्यूज़ एंकर अमीश देवगन पर कार्रवाई की मांग की।
जनपद के रसूलाबाद कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न्यूज़ 18 इण्डिया चैनल के एंकर अमिश देवगन द्वारा मुल्क हिंदुस्तान के अजीम सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शान में बेजा और ना काबिले बर्दाश्त भरे अल्फाज कहकर गुस्ताखी की। जिससे समुदाय विशेष के लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। इससे नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित ज्ञापन रसूलाबाद के उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा को सौंपा।

Read More »

दबंग ने मनरेगा मजदूरो पर किया फावड़े से हमला

मामला न दर्ज होने से मजदूरो ने किया कार्य बहिष्कार
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गारब मैथा में मनरेगा मजदूरी कर रहे मजदूरों पर दबंग ने फावड़े से हमलाकर लहूलुहान कर भाग निकला। वही मनरेगा मजदूर जितेन्द्र व सुनील ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह नाले की खुदाई कर रहा था तभी वहाँ गारब भक्तिनपुरवा के सूर्य देव पुत्र रामशंकर ने कार्य करने से मना कर दिया। मजदूरों ने कार्य जारी रखा तो सूर्य देव ने फावड़े से हमला कर दिया। जिससे दो मजदूर जितेन्द्र पुत्र शिवनाथ दूसरा सुनील पुत्र वासुदेव घायल हो गए। वही कोतवाली पहुंच तहरीर दी लेकिन पुलिस के कार्य शैली से नाराज सैकड़ो मजदूरों ने नारे बाजी कर कोतवाली पहुंच गए। काफी देर मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सूर्यदेव को हिरासत में ले लिया लेकिन कार्यवाही न होने से नाराज मजदूरों ने असंतोष प्रकट करते हुए नाराजगी ज़ाहिर कर मैथा ब्लॉक पहुचे ओर वहाँ घेराव कर बीडीओ सचिदानंद को प्रार्थना पत्र सौंपा और सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की। मजदूरो का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नही किया है चोटिल मनरेगा मजदूरो का मेडिकल तक कराना उचित नही समझा कोतवाल वीर पाल तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हिरासत में है जांच मैथा चौकी प्रभारी कर रहे है जांच होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। इस दौरान बाबू राम, रामू, शिवकमल, सुनील, हरिश्चंद्र, श्याम बाबू सहित सैकड़ों मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।

Read More »

सपा नेता विजय गुप्ता ने सरकार से मांग की चीनी सामान की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवानों के शहीद होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत सरकार से मांग की कि सरकार को तत्काल देश मे चीनी सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर पहले दुश्मन देश को आर्थिक चोट पहुँचाकर देश के शहीद वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ टकराव पर देश को भरोसे में लेकर सरकार को अब कड़ा निर्णय लेना चाहिए।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार रसूलाबाद में पूर्वी लद्दाख की गल वान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ एक हिंसक झड़प में भारतीय सेना के कर्नल सहित 20 जवानों के शहीद होने पर सभी बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत सरकार को तत्काल दुश्मन देश से कम से कम आर्थिक सम्बन्ध तत्काल समाप्त कर देश मे चीनी सामान की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

Read More »

पूनम कपूर ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से बालिकाओं के संक्रमित होने के संबंध में जानकारी की

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने राजकीय बाल संरक्षण गृह बालिका, स्वरूप नगर में कई बालिकाओं के कोविड-19 के संक्रमण पाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी से बालिकाओं के संक्रमित होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजकीय बाल संरक्षण गृह बालिका में बची हुई बालिकाओं को कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा उनके रहने वाले कमरों सहित पूरे परिसर को सेनेटाइजेशन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया की बालिकाओं के विस्तरों के चादरों को नियमित रूप से बदल कर सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। बालिका गृह में क्षमता से अधिक बालिकायें रह रही है ,इस लिये विशेष सावधानी वरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बालिका संरक्षण गृह की अधीक्षका मिथलेश पाल से भी वार्ता कर संरक्षण गृह में सेनेटाइजर, मास्क एवं भोजनालय, शौचालयों आदि में विशेष रूप से सफाई की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बालिका संरक्षण गृह में रह रही बालिकाओं तथा कार्यरत सभी स्टाफ का भी कोरोना संक्रमण की जाॅच कराये जाने के संबंध में निर्देश दिये।

Read More »

वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

सम्बंधित अधिकारी पौधरोपण से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा ले-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त प्रयागराज आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में गांधी सभागार में मण्डलीय उच्चाधिकारियों के साथ जुलाई माह में होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जुलाई माह में पूरे प्रदेश में कुल 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है, जो कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जुलाई के प्रथम सप्ताह में किसी एक दिन होना सुनिश्चित है। उन्होंने मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधरोपण से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा ले। उन्होंने पौधरोपण के लिए तैयार किए जाने वाले गड्ढ़ों की जानकारी ली एवं एक-दो दिन के भीतर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में इस वर्ष इक्यावन लाख पच्चास हजार पौधरोपण(51,50000) की योजना है। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों से जिले स्तर पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक बैठक करने के निर्देश दिए।

Read More »