Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा 51 पौधे रोपित किए गये

कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा 51 पौधे रोपित किए गये

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। आज कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड द्वारा जरौली फेस 2 के गांधी पार्क में गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर गिलोय, अशोक, नीम, अर्जुन, अमरूद के 51 पौधे रोपित किए गये। जिला अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया की 07 अगस्त 1941 को कोलकाता में उनका निधन हो गया था। हमारे देश का राष्ट्रगान तो उनका ही लिखा हुआ है इसके साथ ही बांग्लादेश का एंथेम भी उन्हीं का लिखा हुआ है। साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रगान के सुरों में उनका असर है। वो शायद पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की हुई है। सोनी जी ने बताया टैगोर के राष्ट्रवाद संबंधी विचारों की तो आज भी धाक है। कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, निबंधकार, नाटककार और चित्रकार सभी रहे गुरु रवींद्रनाथ टैगोर वाकई अपनी प्रतिभा में बेजोड़ थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा भव्य और आकर्षक कि किसी को भी आकर्षित कर ले। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील सोनी, जिला उपाध्यक्ष बिहारीलाल निषाद, जिला महासचिव डॉ0आर के सिंह, विष्णु कुशवाहा, जिला सचिव रेनू सिंह, जिला संगठन मंत्री विकास पांडे, राजेश शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।