कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित ’’मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’’ के अन्र्तगत ग्रमीण क्षेत्र में 20000 तक की आबादी में कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिये उत्पादित/सेवा इकाई के अन्र्तगत उपरोक्त योजना के पोर्टल पर अपना दिनांक-20 जून 2020 तक सायं 5ः00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उत्पादित/सेवा इकाई के अन्र्तगत 10.00 लाख तक ऋण के पूंजीगत धनराशि पर सामान्य वर्ग को 4% ब्याज एवं अन्य सभी वर्गों एवं महिलाओं के लिये 0% का ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
उपरोक्त जानकारी देते जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक पुरूष, महिलाऐं जिनकी उम्र कम से कम 18-50 वर्ष के पालिटेक्निक, आई0टी0आई0 प्रशिक्षित बेरोजगार एवं परम्परागत कारीगर को वरीयता प्रदान की जायेगी इच्छुक लाभार्थी http://www.upkvib.gov.in/ पोर्टल पर आवेदन आनलाईन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय दिवस में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय रनियां कानपुर से सम्पर्क करें।
मुख्य समाचार
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुरस्कार हेतु करे आवेदन: गिरिजा शंकर सरोज
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। 03 दिसम्बर 2020 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों/ स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणास्रोत सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका दिव्यांग खिलाड़ियों, दिव्यांगजन हेतु बाधारहित वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला इत्यादि श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कार हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है तथा पुरस्कार की धनराशि रु0 5000/- से बढ़ाकर रु0 25000/- कर दी गयी है।
Read More »कोविड अस्पतालों के तैयारी का मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने किया निरीक्षण
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए जनपद में तैयार किये गये कोविड अस्पतालों का आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी दीपक अग्रवाल व डीआईजी विजय कुमार मीणा द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसी क्रम में मण्डलायुक्त द्वारा भोगवारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बनाये गये कोविड के एल-1 स्तरीय अस्पताल, आई0टी0आई0 रेवसा में तैयार किये जा रहे कोविड के एल-1 संदर्भित अस्पताल एवं पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए तैयार किये गये आई0सी0यू0 सेन्टर में वेंटिलेटर आदि व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।राजीव कटियार आप पार्टी के अध्यक्ष मनोनीत
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। आम आदमी पार्टी कानपुर में लीगल विंग को मजबूत करेगी। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राजीव कटियार, एडवोकेट को रूचि यादव के अनुमोदन पर आप पार्टी ने लीगल विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया।
पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मनोनीत अध्यक्ष को बधाई दी और भरोसा जताया कि इनके नेतृत्व में लीगल विंग का मजबूती के साथ विस्तार और न्यायिक सुझाव व पूरा सहयोग मिलेगा।
खादी के फेसकवर तैयार करने वाली महिलाओं के हाथों में काम दिया -सिद्धार्थ नाथ
स्वयं सहायता समूह में लगभग 4600 महिलाओं ने मास्क तैयार किया-खादी व ग्रामोद्योग मंत्री
प्रयागराज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगभग तीन लाख पांच हजार मास्क बनाकर तैयार किया -सिद्धार्थ नाथ सिंह
महिलाओं को स्वालंबी बनाने में यूपी सरकार कृतसंकल्पित है-खादी व ग्रामोद्योग कैबिनेट मंत्री
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रयागराज प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, निर्यात एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद प्रयागराज में महामारी कोविड-19 से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रत्येक व्यक्ति हेतु फेस कवर (मास्क)की उपयोगिता अनिवार्य होने कारण निर्धारित मानक के अनुसार मास्क निर्माण के लिए खादी ग्रामउद्योग विभाग द्वारा खादी की संस्थाओं से 53237.31मीटर खादी के वस्त्र की आपूर्ति प्रयागराज में कराई गई है।
शहीद हुए पत्रकार स्व०पंकज कुलश्रेष्ठ को नेशनल मीडिया क्लब ने पत्रकारिता दिवस पर दी श्रद्धांजलि
1 लाख रुपए की दी आर्थिक मदद
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। कोरोना महामारी के इस काल में आगरा में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की दुःखद मौत के बाद नेशनल मीडिया क्लब द्वारा वेबिनार के माध्यम से किए गए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों पत्रकार जुड़े और सभी पत्रकारों के द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नेशनल मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने स्व० पंकज कुलश्रेष्ठ के आवास पहुंचकर उनके परिजनों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित जी के माध्यम से सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।
चेकिंग के दौरान भागने पर हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया अपराधी
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। शनिवार रात्रि की चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष बिधनू द्वारा मय फोर्स सकरापुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी लगभग 12ः14 बजे परसौली गांव की तरफ से नहर किनारे पर मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आता दिखायी दिया जिसने पुलिस द्वारा लगी चेकिंग कर बाईक की स्पीड और बढ़ा दी और बिना रूके बाईक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तभी बाईक फिसल गयी और संदिग्ध गिर गया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर संदिग्ध पैदल ही भागने लगा। अपने आपको फंसता देख शातिर ने पुलिस पर जानसे मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर करने लगा। जिसमे पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश को पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया।
थानाध्यक्ष के अथक प्रयास से 14 साल बाद बच्चों से मिली माॅ

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। 14साल पहले घर से बिछड़ी माॅ के मिल जाने की खुशी में बच्चो की आँख से छलक पड़े आँसू जब कानपुर के सचेंडी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के द्वारा माॅ के मिल जाने की खबर परिजनो तक पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर सचेंड़ी हाईवे पर स्थित सागर ढाबा पर किसी वृद्ध महिला के पाये जाने की सुचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने महिला से पूछताछ कर जानकारी करनी चाही पर वृद्धा सही से बोलने में असमर्थ दिख रही थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा महिला को थाने लाया गया जहाॅ महिला की सेवा भाव कर खाना पानी देकर महिला से दोबारा जानकारी की गयी जिसमे महिला द्वारा आधी अधूरी जानकारी मे थाना घूरपूर जिला प्रयागराज का नाम लिया।
दोना पत्तल मेकिंग मशीन के वितरण के लिए कारीगरों के चयन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
इच्छुक उद्यमी 10 जून तक अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में करें जमा
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। राम औतार यादव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 मे बोर्ड द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से हस्तचालित दोना पत्तल मेकिंग मशीन के वितरण हेतु परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों के चयन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक उद्यमी अपना स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र के साथ (आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, संलग्न कर कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 59 नया कटरा प्रयागराज मे किसी भी कार्य दिवस में दिनांक 10 जून, 2020 तक जमा कर दें।
डीएम-सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया लोकार्पण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौर अमरौधा का कायाकल्प द्वारा किये गये सौन्दीकरण का लोकार्पण व फीताकाटकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का कराये गयेे सौन्दीकरण पर मुख्य विकास अधिकारी की प्रशंसा की तथा कहा कि यह एक अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने विद्यालय में बनाये गये गार्ड रूम का अवलोकन किया व कहा कि गार्ड रूम में विद्यालय में आने वाले लोगों का रजिस्टर में नाम, पता आदि पूरा ब्यूरो रहे। विद्यालय में बनाये गये खेल मैदान का भी अवलोकन किया तथा कहा कि यह एक अच्छा खेल मैदान है इसकी सुरक्षा व पेड, पौधे लगाकर हरा भरा किया जाये। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पेयजल, विद्युत, पंखा, शौचालय आदि सभी व्यवस्थायें दुरस्त रहे तथा किसी भी वस्तु आदि की आवश्यकता हो तो उसे अवगत कराया जाये। विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थित शत प्रतिशत रहे। इस मौके पर एसडीएम भोगनीपुर राजीव राज, डीडीओ प्रद्युम्न कुमार यादव, बीएसए सुनील दत्त, बीडीओ अमरौधा भगवान सिंह चौहान, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव राजेश पटेल, प्रिंसिपल आदि उपस्थित रहे।
Jansaamna