Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2268)

मुख्य समाचार

सरकारी एजेंसियों ने पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक गेहूं खरीदा

कोविड के कारण एक पखवाड़े की देरी के बावजूद इस बार गेहूं की खरीद पिछले साल के कुल 25,000 टन की तुलना में 341.56 लाख मीट्रिक टन रही
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 की वजह से देश व्यापी लॉकडाउन के कारण उत्पन्न तमाम बाधाओं के बावजूद सरकारी एजेंसियों ने इस बार 24 मई 20 तक 341.56 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जबकि पिछले साल यह आंकडा 341.31 लाख मीट्रिक टन था।
गेहूं की कटाई आम तौर पर मार्च के अंत में शुरू होती है और अप्रैल के पहले सप्ताह में सरकारी एजेंसियों द्वारा इसकी खरीद शुरू हो जाती है। हालांकि, 24 और 25 मार्च की आधी रात से देशव्यापी लॉकडाउन शुरु हो जाने की वजह से सभी गतिविधियां रुक गई थीं। इस बीच फसल तब तक पक चुकी थी और कटाई के लिए तैयार थी। ऐसे हालात को देखते हुए भारत सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान कृषि और उससे संबंधित गतिविधियां आरंभ करने की छूट दे दी। ऐसे में अधिकांश राज्यों में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हरियाणा में इसके 20 अप्रैल से थोड़ीसे शुरु होने की संभावना है।

Read More »

बैंड संचालकों ने सरकार से श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। आज कानपुर बैंड संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चन्द्र कुंडे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल  कोरोना महामारी समय में बैंड संचालकों की समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य व अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कोरोना काल में शादी आदि में लोगों की संख्या सीमित होने से बैंड संचालकों व बैंड वादको को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय सहालक का समय है और इसी समय बैंड संचालक पूरे वर्ष के लिए अपने जीवनयापन की व्यवस्था करते है। बैंडसंचालको ने अजय प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है शादी में कम से कम 100 व्यक्तियों व 11 बैंड कर्ताओं की अनुमति प्रदान की जाए ताकि बैंड वालो का भी काम चल सके और ऐसा न होने पर बैंड संचालकों व श्रमिकों के जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

Read More »

5 दिनों से लापता दो पार्टी कार्यकर्ताओं का कोई सुराग नहीं

विश्वात्मा भारत गांधी की रिहाई के खिलाफ षड्यंत्र
दीमापुर/नागालैंड, जन सामना ब्यूरो। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के दो पार्टी कार्यकर्ताओं के होटल मून स्टार, दीमापुर से लापता हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उन्हें खोज नहीं पाई है। दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के गायब होने के पीछे का कारण नागालैंड में वोटर पार्टी इंटरनेशनल के नीति निदेशक विश्वात्मा भारत गांधी की रिहाई को रोकना है। श्री विश्वात्मा को दीमापुर में चल रहे राजनीतिक प्रशिक्षण के 3 दिवसीय सत्र के बाद 13 मार्च को दीमापुर पुलिस ने धोखे से गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने बिना किसी कारण श्री विश्वात्मा को 10 दिनों तक हिरासत में रखा और फिर 23 मार्च को जेल भेज दिया। पार्टी के अखिल भारतीय समिति के सचिव शिवाकांत गोरखपुरी और उनके सहायक नवीन कुमार, 14 मार्च को श्री विश्वात्मा की गिरफ्तारी के बाद नागालैंड पहुंचे। वे जेल से उसकी रिहाई के लिए काम कर रहे थे। दुर्भाग्य से विश्वात्मा की रिहाई से पहले ही वे लॉकडाउन के कारण दीमापुर में ही फंस गए। विश्वात्मा लॉकडाउन खत्म होने के बाद 20 मई को जमानत पर रिहा होने वाले थे।

Read More »

बाइक पलटने से अधेड़ की गई जान

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। कोतवाली क्षेत्र के जलेबिया मोड़ के पास सोनभद्र से बाइक द्वारा अपने घर भुड़कुआ आ रहे सियाराम 56 वर्षीय एक अधेड़ की गिरने से मौत हो गयी। बताया गया कि उक्त व्यक्ति सोनभद्र के नेडा कार्यालय में कार्यरत था जो इलिया थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव भुड़कुड़ा आ रहा था। बताया गया कि यह घटना बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुई है। घटना के बाद घायल व्यक्ति को किसी तरह जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की।सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को फोन से बताया, जिस पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही में जुट गयी।

Read More »

गलत ऑपरेशन से युवक की हुई मौत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में 1 महीने में गलत ऑपरेशन की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है इसके बावजूद भी जिला प्रशासन ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं वही आज एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
इटावा जनपद के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने मां शारदा क्लीनिक पर एक युवक की रात के दौरान मौत हो गई वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमने अपने भाई को पथरी के इलाज के लिए मां शारदा क्लीनिक पर भर्ती कराया था जहां पर हमारे भाई का गलत तरीके से इलाज किया गया जिससे उसकी मौत हो गई जिस वक्त युवक की उपचार के दौरान मौत हुई उस वक्त जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में काम करने वाले डॉक्टर ए. के. शाक्य भी मौजूद थे। इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की तो उन्होंने बताया कि ए. के. शाक्य हमारे जिला अस्पताल वार्ड के इमरजेंसी में मरीजों को उपचार करते हैं अगर सरकारी डॉक्टर मां शारदा क्लीनिक हॉस्पिटल पर मौजूद था और जिसकी देखरेख में ऑपरेशन किया गया तो डॉक्टर के खिलाफ हमारी ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह होगा कि लगातार जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन के हॉस्पिटल चल रहे हैं और लगातार आम जनता को अपनी जान गवानी पड़ रही है लेकिन जिला प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।

Read More »

डिजिटल इंडिया की सफलता गरीब और विकासशील देशों के लिए आशा की किरण: कॉमनवेल्थ महासचिव

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की सफलता को हाल ही में कॉमनवेल्थ की महासचिव पैट्रिशिया स्कॉटलैंड ने जम कर सराहा है। उन्होंने भारत द्वारा डिजिटल टेक्नोलॉजी के द्वारा आम लोगों के जीवन में लाये सुधारों को गरीब और विकासशील देशों के लिए आशा और उम्मीद की नई किरण बताया है।
एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कॉमनवेल्थ की महासचिव पैट्रिशिया स्कॉटलैंड ने बताया कि जिस प्रकार से भारत ने डिजिटल इंडिया के द्वारा जनता की आकांक्षाओं को तकनीक के नए प्रयोगों के द्वारा नए अवसर सृजित कर और डिजिटल सेवाओं को कम दाम में लोगों तक पहुंचा कर सफलता पाई है वो गरीब और विकासशील देशों के लिए उम्मीद की नई किरण ले कर आया है।

Read More »

एचआईएल (इंडिया) ईरान को टिड्डी नियंत्रण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार

इस केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम की क्रेडिट रेटिंग ‘बीबी’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी- ’ कर दी गई है
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 के कारण किए गए लॉकडाउन से उत्‍पन्‍न लॉजिस्टिक्स एवं अन्य चुनौतियों के बावजूद रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग के अधीनस्‍थ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) ‘एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड’ ने कृषक समुदाय के लिए बिल्‍कुल ठीक समय पर कीटनाशकों का उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित की है।
एचआईएल अब भारत और ईरान के बीच सरकारी स्‍तर पर हुई व्यवस्था के तहत ईरान को टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम के लिए 25 एमटी मैलाथियान टेक्निकल का उत्पादन और आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस वस्तु यानी कीटनाशक का उत्‍पादन कर इसकी आपूर्ति ईरान को करने के लिए एचआईएल से संपर्क किया है।

Read More »

सर्वधर्म सेवा समिति ने क्षेत्र के कई वार्डों को किया सेनेटाइज

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। सर्वधर्म सेवा समिति परिवार व भाजपा मनोनीत पार्षद सुनील वाल्मीकि के सहयोग से पोखरपुरवा, एबीए कम्पाउंड, जाजमऊ, गोलाघाट, नई बस्ती, माल रोड आदि जगह पर सेनेटाइज किया गया। छावनी विधानसभा से समिति के उपाध्यक्ष फैसल निहाल ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र वाल्मीकि को जानकारी दी कि हमारे क्षेत्र में कोरोना महामारी के समय में किसी विभाग ने क्षेत्र में सेनेटाइज व अन्य प्रकार की दवा का छिड़काव नहीं किया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र वाल्मीकि ने तुरन्त मनोनीत भाजपा पार्षद सुनील वाल्मीकि से सम्पर्क करके उनसे सेनेटाइजर मशीन लेकिन खुद ही उस क्षेत्र के सभी घरों को सेनेटाइज किया और पता किया की जहां जहां क्षेत्रों में सेनेटाइज नहीं हुआ है। उन क्षेत्रों को भी सेनेटाइज किया जहां-जहां क्षेत्र में इस कार्य को किया गया वहां की जनता ने देखा की समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं समाज की सेवा कर रहे है तो वहां की जनता ने अध्यक्ष को तहेदिल से दुआ दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा रमजान के महीना चल रहा सोमवार को ईद है आपने ऐसे मौके पर इस कार्य को किया है अल्लाह ताला आपको और आपकी संस्था को बहुत सी बरकत से नवाजे। इस मौके पर छावनी विधानसभा समिति उपाध्यक्ष फैसल निहाल, सदस्य नौशद, प्रेम कुमार, अतुल कुमार मौजूद रहे।

Read More »

निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। ग्राम नुनारी बहादुरपुर में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जीपी, डीपी की खुली बैठक सम्पन्न हुई जिसमें गांव में होने वाले कच्चे-पक्के कार्यों, सोलर लाइट लगवाने पर चर्चा हुई साथ ही साथ निगरानी समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान वीरेंद्र तिवारी, मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, ग्राम विकास अधिकारी रोहित गौतम, सुबोध मिश्र, प्रदीप अवस्थी  सहित कई लोग उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधान वीरेंद्र तिवारी ने पूरे कार्य एवं सोलर लाइट लगवाने की रूपरेखा तैयार कर लोगों के समक्ष पेश की और निगरानी समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि पूरे गांव पर नजर रखी  जाये और बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच कराकर उन्हें एक निश्चित अवधि के लिए क्वारंटाइन सेंटर भेजा जायेगा।

Read More »

टिड्डी दल का प्रकोप फसलों में महामारी का स्वरूप ग्रहण कर लेता: सीडीओ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आगरा एवं झांसी मण्डल के कुछ जनपदों में टिड्डी दल के प्रकोप को दृष्टिगत जनपद टिड्डी के प्रकोप की सम्भावना बढ़ गयी है। टिड्डी दल का प्रकोप फसलों में महामारी का स्वरूप ग्रहण कर लेता है। अतः आवश्यक है कि जनपद में निरन्तर टिड्डी दल के आक्रमण की निगरानी की जायें, ताकि किसी भी स्तर के प्रकोप की दशा में ससमय टिड्डी दल पर नियन्त्रण पाया जा सकें।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि जनपद में टिड्डी दल पर नियन्त्रण पाया जा सकें। जनपद में टिड्डी दल के प्रकोप की दशा में उसके नियन्त्रण हेतु उपाये टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना ग्राम प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों एवं ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी के माध्यम से कृषकों तक तत्काल पहुँचायें। टिड्डी दल प्रायः दिन डूबने के समय किसी न किसी पेड़/पौधे पर दिन निकलने तक आश्रय लेती है।

Read More »