Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2279)

मुख्य समाचार

इलाज के दौरान इंसपेक्टर की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा-8 में किराये पर रहने वाले इंसपेक्टर की आपरेशन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। देर रात बर्रा स्थित किराये के घर में उनका शव पहुंचा।
मिली जानकारी के अनुसार औरया जनपद के फंफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव राठौड़ के गले में काफी समय पुरानी एक गाॅठ थी। बताया गया कि आपरेशन के लिये उन्होने अपने किसी करीबी से बात की थी।
शनिवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में आपरेशन कराया था। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर कानपुर के कार्डियोलाजी लाया गया जहाॅ उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। जहाॅ देर रात उनके शव को बर्रा-8 स्थित एच ब्लाक मंे लाया गया। शव पहुचते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया परिवार में पत्नी सुचि (नीलू) बेटा शुयश व एक बेटी है। मृतक के परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही व गलत आपरेशन करने का आरोप लगाया।
संजीव राठौड़ के मकान मालिक राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि संजीव उनके मकान में लगभग 17 वर्षो से रह रहे थे। वो बहुत ही सरल स्वाभाव के थे व कानपुर के कई थानों में बतौर थाना प्रभारी रह चुके थे।
बर्रा प्रभारी निरीक्षक रणजीत राय ने बताया कि शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है। अगर परिजन शिकायत दर्ज कराते हैं तो कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

छात्रों की ही नहीं अब गुरुजनों की भी लगेगी ऑनलाइन क्लास

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लॉकडाउन के दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब यूपी दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी शैक्षणिक प्रसारण किया जा रहा है। लखनऊ दूरदर्शन को शैक्षणिक कार्यक्रमों की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई गई है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसके बारे में जागरूकता फैलाने का निर्देश भी दिया गया है।
आकाशवाणी पर आओ अंग्रेजी सीखें और मीना रेडियो का प्रसारण सुबह 11 बजे से पहले से ही किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा, सभी को इस सन्दर्भ में दिशा-निर्देश दिये जा चुके हैं।
इसके अंतर्गत मीना की दुनिया और लर्निंग आउटकम के विकास के लिए  विषयवार हिंदी, गणित और विज्ञान  के वीडियो का प्रसारण हो रहा है। वहीं आकाशवाणी पर मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला का प्रसारण भी शुरू हो चुका है।

Read More »

ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी हेतु प्रत्येक जनपद में नियुक्त किये जाएंगे नोडल अफसर

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना महामारी के की वजह से देश मे लॉकडाउन घोषित होने से शिक्षा व्यवस्था में काफी बाधाएं देखने को मिल रही हैं। स्कूल और कॉलेज बंद होने से विद्यार्थियों की शिक्षा में बेहद गिरावट आई है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए यूपी बाल संरक्षण अधिकारी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की जाये। यूपी बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि सभी डीएम ऑनलाइन एजुकेशन की निगरानी के लिए नोडल अफसर की नियुक्ति करें जिससे कि बच्चों की शिक्षा पर लॉकडाउन का असर न पड़े। जनपदों के सभी स्कूलों ने नोडल अधिकारी की देखरेख में प्रतिदिन ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जायेगी। साथ ही ऑनलाइन क्लासेज के बारे में अभिभावकों को भी सूचित करने के लिए कहा गया है यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों के नाम पर आईडी व पासवर्ड न बनाकर शिक्षक या अभिभावक के नियंत्रण में यह कार्य किया जाये। यूपी बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्पष्ट किया है कि जैसे स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल की होती है उसी तरह ऑनलाइन कक्षाओं में भी बच्चों की डिजिटल रूप से सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल की ही होगी। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को मोबाइल एप्लिकेशन के दुष्प्रभावों पर भी शिक्षकों को चर्चा करनी होगी।

Read More »

संविदा पर तैनात कर्मचारी कर रहे हैं स्थायीकरण की मांग

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मचारी अब मुख्यमंत्री से स्थायीकरण की मांग कर रहें हैं। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र में सभी एनएचएम संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की लड़ाई में हम सभी अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने दायित्वों का पूर्णतया पालन कर रहे हैं।एनआरएचएम के तहत बहुत से कर्मचारी आउटसोर्सिंग और राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से अल्प मानदेय पर पिछले 15 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे हैं। अतः इस वैश्विक महामारी के संकट काल में समस्त संविदा कर्मचारियों के कार्यों एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुये स्थायीकरण करने की कृपा करें। उनका कहना है कि इसके पहले भी उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, रिजवी कमेटी की संस्तुतियों को लागू करने, ग्रेड पे व पे बैण्ड पे देने, आउटसोर्सिंग नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म करने, आउटासोर्सिंग से रखे गए कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर चुके हैं।

Read More »

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पर भी कोरोना संकट नहीं बन रहे हैं प्रमाणपत्र

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। लॉकडाउन की वजह से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम भी अटका हुआ है। सरकारी मुहर न लग पाने की वजह से ये प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। नियमत: किसी बच्चे के जन्म होने के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है। नगर निगम में औसतन रोजाना 100 से 120 जन्म प्रमाण पत्र बनते हैं।
नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक तकरीबन हर साल 40 से 45 हजार जन्म प्रमाण पत्र और 30 से 32 हजार तक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाते हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित अस्पताल परिजनों से डाटा लेकर नगर निगम की वेबसाइट पर आवेदन कर देते हैं। नगर निगम ने इसके लिए सभी निजी अस्पतालों को डाटा अपलोड करने का राइट दे रखा है।

Read More »

विंध्याचल में नहीं मिलता था पाँव रखने का स्थान इस बार मंदिर रहा सूना

विंध्याचल/मीरजापुर, सच्चिदानंद सिंह। विंध्यवासिनी दरबार में अक्षय तृतीया के अवसर पर जहाँ कभी कदम टिकाना अत्यंत दुर्लभ होता था, वही कोरोना के चलते घोषित तालाबन्दी ने ऐसा दृश्य स्थापित कर दिया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। इस पावन तिथि पर माँ विन्ध्यवासिनी दरबार में लाखों भक्तों का हुजूम उमड़ता था, दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिलाप्रशासन के हाथपांव फूलने लगते थे। विन्ध्याचल की हर गलियां, हर गंगाघाट के अलावा समस्त वाहन स्टैंडों, रोडवेज परिसर, रेलवे स्टेशन, होटलों, यात्री निवासों व धर्मशालाओ में सिर्फ और सिर्फ माँ के भक्तों के द्वारा जयकारे का उदघोष ही सुनाई देता था। मन्दिर परिसर में हजारों उपनयन व मुण्डन संस्कार संपादित होते थे। विन्ध्यधाम का प्रत्येक निवासी तीर्थपुरोहित, दुकानदार से लेकर अन्य समस्त वर्गों के लोग हज़ारों लाखों की आमदनी किया करते थे, आज विश्ववापी वैश्विक महामारी ने यहाँ के अधिकतम लोगों को अन्नजल के लिए दूसरों की दया पर निर्भर कर रखा है। वर्तमान में अस्सी फ़ीसदी स्थानीय अपने आश्रित परिजनों की दैनिक आवश्यकताएं पूर्ण करने में स्वयं को असहज महसूस कर रहे हैं। यहाँ जीवनयापन के लिए बाहरी आगन्तुओं पर ही निर्भर हैं। तालाबन्दी हटने के पश्चात भी यहाँ का व्यवसाय शुरू होने में महीनों लग सकते है।

Read More »

गाँव-गाँव गली-गली ऐसी ज्योति जलायेंगे देश से कोरोना को भगायेंगे

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सरकारी एजेंसियों और तमाम सामाजिक संस्थाओं के अलावा बच्चों की कविताएं व पेंटिंग भी जागरूकता लाने में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। इन्फैट पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बैष्णवी शुक्ला, छात्र यशराज शुक्ला ने पेंटिंग के जरिए कोरोनावायरस की भयावहता और उससे बचने के उपायों की जानकारी बहुत ही सरल तरीके से आम लोगों तक पहुंचाई है। छात्र/छात्रा ने कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के मकसद से लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने और परिवार के साथ टीवी पर पसंदीदा सीरियल देखने का संदेश दिया गया है। वहीं साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने की अपील के साथ ही घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने और एक दूसरे के बीच एक मीटर की दूरी मेंटेन करने का संदेश भी दिया गया है। इसके अलावा बच्चों ने अपनी पेंटिंग में कोरोनावायरस फैलने की वजह भी दर्शाई है। साथ ही कोरोना का कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह भी दी है।

Read More »

आंधी तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिल्हौर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। बिल्हौर-कानपुर समेत कई जगहों पर आज रविवार शाम को तेज आंधी एवं भीषण बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। तेज आंधी के चलते बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। जिसके चलते लोगों को काफी देर तक अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा।
दिनभर धूप खिली रही, मगर शाम होते ही लगभग पांच बजे आंधी-तूफान ने पूरे क्षेत्र को अपने चपेट में ले लिया। तेज आंधी के साथ जमकर बरसात भी हुई। बीच-बीच में ओले भी गिरते रहे। आकाश में बादल छा गए और हवाएं चलनी शुरू हो गई। आधे घंटे के बाद आंधी-तूफान का तांडव शुरू हुआ और लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रहा। भीषण बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे। अचानक हुई बारिश के कारण गली, मोहल्ले, खेत-खलिहान में चारो तरफ पानी ही पानी भर गया। सरिगवां निवासी ध्रुव बाजपेई के अनुसार किसानों के लिए समस्या बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी एवं कटी पड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। जानवरों के लिए साल भर का भोजन (भूसा) भी आंधी में उड़ गया है। जिससे किसानों के चेहरों पर परेशानियों के भाव दिखाई पड़े।

Read More »

सिपाही की मौत पर एसपी की टीम ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकी अमरौधा में नियुक्त आरक्षी राज नन्दन सिंह, पी0एन0ओ0 182422241 की जालौन बार्डर पर बैरियर ड्यूटी के दौरान एक मेहनती और कर्मठ आरक्षी की मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा पुलिस लाइन्स कानपुर देहात में आरक्षी राज नन्दन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनकी आत्मा की शान्ति हेतु उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा मौन धारण कर सलामी दी गयी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

Read More »

एनटीपीसी ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित बस और कार परियोजना लॉन्च की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। एनटीपीसी लिमिटेड, भारत का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक है और विद्युत् मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। उपक्रम ने लेह और नई दिल्ली के लिए 10 हाइड्रोजन फ्यूल सेल (एफसी) आधारित इलेक्ट्रिक बसों और 10 हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित इलेक्ट्रिक कारों के लिए वैश्विक अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किये हैं। एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) लिमिटेड द्वारा ईओआई जारी किया गया है।
हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित वाहनों की खरीद, देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें हरित ऊर्जा से लेकर फ्यूल सेल वाहन तक का संपूर्ण समाधान विकसित किया जाएगा।

Read More »