कानपुर, जन सामना संवाददाता। सर्व ब्राह्मण एकता मंच के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा नेता अभिषेक पांडे(मोनू) द्वारा अपने कार्यालय में सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हुए भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 11 दीपक प्रज्वलित कर आराध्य देव के प्रति उत्सव पूर्वक मनाया गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि हमारे कोरोना योद्धा पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, डॉक्टर, मीडिया कर्मी कोरोना वायरस से युद्ध कर रहे हैं हम उनके अच्छे स्वस्थ की कामना करते है इस मौके पर लाला दुबे, लाला लॉटरी, विवेक बाजपेई, विवेक द्विवेदी, गणेश शुक्ला लोग मौजूद रहे।
मुख्य समाचार
सरकारी कर्मचारियों पर सरकार की चौतरफा मार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना महामारी का असर अब सरकारी कर्मचारियों पर ज्यादा पड़ने वाला है क्योंकि सरकार ने अभी हाल ही में महँगाई भत्ते पर रोक लगाई थी और अब जीपीएफ व सीपीएफ की ब्याज दरों में बड़ी कटौती की है। 1 अप्रैल से 30 जून की तिमाही के लिए ब्याज दर में एकमुश्त 0.8 प्रतिशत की कटौती की गई है। पहले इसकी ब्याज दर 7.9 प्रतिशत थी। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से 30 जून 2020 की तिमाही के लिए ब्याज दर से वंचित करने का ऐलान किया है।लॉकडाउन में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों की भरमार
कानपुर, जन सामना संवाददाता। जिले में कोरोनावायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार तक 150 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो चुकी है। सरकार लोगों से बार-बार यह अपील कर रही है कि घर पर रहें, पर लोग अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। यह जानते हुए भी कि कोरोना वायरस महामारी को इतने हलके में लेना खतरे से कम नहीं है फिरभी अपनी गंदी आदतों से बाज नहीं आ रहें हैं।प्रतिबंध के बावजूद शहर के जरौली फेज 2 नियर आनंद साउथ सिटी के पास प्रत्येक दिन सुबह 5 बजे से लोगों की भीड़ मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकलती है। खांस बात यह है कि अधिकारियों के परिवारो से भी लोग नासमझी में शामिल रहते हैं। बर्रा 8 रामगोपाल चौराहा से आनंद साउथ सिटी तक रोज सुबह-शाम हजारों लोग घूमते रहते हैं। शुक्रवार को सुबह जागरूक लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी किंतु उन्होंने कोई भी दंडात्मक कार्यवाही नहीं कि जिस वजह से यहां लोगों का आना-जाना बंद ही नहीं होता है। यही कारण है कि कानपुर में दिन-प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
कोरोना महामारी के चलते गरीबों को वितरित किये राशन किट
एसडीएम सदर व ईओ अकबरपुर के माध्यम से समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा उपलब्ध कराये गये 26 गरीब असहाय लोगों को राशन किट
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के चलते गरीब असहाय लोगों को राशन सामग्री समाजसेवियों द्वारा मुहैया करायी जा रही है। इसी क्रम में समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा द्वारा उपलब्ध कराये गये करीब 26 गरीब असहाय लोगों को राशन किट जिसमें दाल, आटा, चावल, तेल, नमक, सब्जी आदि उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह व नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी देवहूती पाण्डेय के माध्यम से अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मिलकिनपुरवा बम्बा के पास रह रहे लोगों को बांटे गये।
वहीं राशन वितरण में उप जिलाधिकारी व नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी द्वारा समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा गरीबों को राशन वितरण करने पर उनके इस कार्य की सराहना की तथा कहा कि इस तरह से सभी लोगों को कार्य कर लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कोरोना वायरस महामारी के चलते गरीब असहाय लोगों को सहयोग करने के लिए समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। वहीं समाजसेवी उर्मिला द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार जिला अस्पताल के पास रह रहे लोगों को भी राशन सामग्री किट उपलब्ध करायी गयी है। इस मौके पर अधिकारियों को शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अकबरपुर वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, रिंकू बाबू, सतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
मोदी योगी सेवा रसोई से प्रतिदिन 1200 लंच पैकेट वितरित किए जा रहे
कानपुर, जन सामना संवाददाता। श्री रामचंद्र सिंह शिक्षा समिति के द्वारा देश में फैली कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन में फंसे राहगीरों एवं निवासियों को विगत कई दिनों से भाजपा युवा मोर्चा के विशाल सिंह चंदेल के द्वारा भोजन वितरण किया जा रहा है। रसोई आयोजक बाबू सिंह चंदेल ने बताया कि विगत कुछ सप्ताह से मोदी योगी सेवा रसोई से प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। इस दौरान विशाल सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से मोदी योगी सेवा रसोई के द्वारा निरंतर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में एवं बस्तियों में जा जाकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पारिवारिक जन भोजन पेयजल दूध बिस्किट बांट रहे हैं। दादा नगर स्थित नौरिया खेड़ा में संचालित मोदी योगी सेवा रसोई में बाबू सिंह चंदेल ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन 1200 लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं तथा स्थानीय थाना स्तर पर भोजन वितरण कराने में पूरा सहयोग उन्हे मिल रहा हैं।
मां भगवती इच्छा पूर्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कढ़ी चावल रोटी वितरित की गई
कानपुर, जन सामना संवाददाता। शास्त्री नगर स्थित मां भगवती इच्छा पूर्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा भोजन वितरण प्रतिदिन की तरह निरंतर जारी रहा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनरेश ने बताया कि लॉक डाउन से प्रारंभ से ट्रस्ट की रसोई निरंतर जारी है। प्रतिदिन अलग-अलग तरह का भोजन पदाधिकारी खुद तैयार कर वितरण कर रहे हैं। आज ट्रस्ट के द्वारा कढ़ी चावल रोटी वितरित की गई। कोषाध्यक्ष मंजू देवी ने जगत जननी मां जगदंबा से जल्द ही कोरोना से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना की मंजू देवी ने बताया कि ट्रस्ट के पदाधिकारी भोजन वितरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ख्याल रखने का कार्य कर रहे हैं। पदाधिकारियों के द्वारा छतों पर अनाज पानी रखने का कार्य विगत कुछ दिनों पूर्व से जारी है। भोजन रसोई में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने भोजन पैक कराकर सहयोग किया मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की अध्यक्ष रामनरेश ने बताया कि उनके द्वारा रसोई से भोजन नौबस्ता, बर्रा, दबौली, गुजैनी, रतनलाल नगर, शास्त्री नगर, विजय नगर, फजलगंज क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा है। रामनरेश के मुताबिक अन्य दान से बड़ा कोई दान नहीं है रामनरेश ने अपील करते हुए कहा कि सभी नगरवासी कम से कम 2 निर्धन परिवारों को भोजन अवश्य कराएं। इस मौके पर सतीश शुक्ला, संजीव वर्मा, शिव शंकर, मनोज भदौरिया, अजय चौरसिया, मनीष मिश्रा, आकाश गुप्ता, संजय शर्मा, अमित गुप्ता, दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।
राशन देखकर गरीब के चेहरे पर खुशी झलकने लगी
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस की महामारी से पूरा विश्व अपने अपने तरीके से जंग लड रहे है वैसे ही हमारा देश भारत भी इस महामारी से लड़ रहा है ऐसे में हमारे देश की केन्द्र सरकार राज्य सरकारें व सरकार से सम्बंधित सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी, डाक्टर, नर्स, आर्मी, विधुत विभाग, पत्रकार व गैर सरकारी संस्थाए समाजसेवी अन्य आदि विभाग व देश की जनता मिलकर इस जंग से लड़ रही है ऐसे में कानपुर छावनी से सर्वधर्म सेवा समिति (रजि.) के अध्यक्ष जितेन्द्र वाल्मीकि भी अपने माता-पिता, गुरु के बताये हुए मानवता के रास्ते पर बाखूबी चल रहे है। एक माध्यम परिवार के होने के बावजूद जितेन्द्र वाल्मीकि ने बचपन से ही मन में अपने से कमजोर की मदद करने का जज्बा रहा है। उसी जज्बे कि बदौलत अपनी कमाई हुई रकम का कुछ प्रतिशत हिस्से से गरीब असहाय की मदद करते चले आ रहे है। एक दिन वाल्मीकि के मन में ख्याल आया कि क्यों न हम भी अपनी संस्था का पंजीकरण कराये और संस्था बनाये उन्होंने अपने गुरु श्याम सिंह पंवार के माध्यम से संस्था का रजिस्ट्रेशन करावा लिया।
जनपद में आठ नये गेहूं क्रय केन्द्र बनाये गये: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। रबी विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहॅू खरीद हेतु क्रय एजेन्सी-खाद्य विभाग, पी0सी0एफ0, यू0पी0एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, यू0पी0एस0एस0, नैफेड, एन0सी0सी0एफ0, पी0सी0यू0 व भा0खा0नि0 के जनपद में 71 गेहूॅ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये थे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गेहॅू खरीद 24 अप्रैल द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त गेहॅू क्रय केन्द्रों को चयनित/अनुमोदित करते हुए एतद्द्वारा सम्बन्धित क्रय एजेन्सी प्रभारियों को आदेशित किया है कि प्रस्तावित अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत क्रय एजेन्सी नेफेड अनुमोदित क्रय केन्द्र गुजराई, रसूलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत भैसाया, डेरापुर के अन्तर्गत रामपुर टप्पेवान, मैथा के अन्तग्रत कुढवा को अनुमोदित किया गया है। इसी प्रकार यूपीएसएस क्रय एजेन्सी रसूलाबाद के अन्तग्रत मलखानपुर, सिकन्दरा तहसील के ब्लाक राजपुर के अन्तर्गत रोहिनी, पीसीएफ के तहत सिकन्दरा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत स0सह0स0लि0, दमनपुर, अकबरपुर तहसील के अन्तर्गत स0सह0स0लि0,सूरजपुर क्रय केन्द्रों पर गेहॅू खरीद से सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुए क्रय केन्द्रों का क्रियान्वयन/संचालन कराना सुनिश्चित करें।
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए उठाये जायेंगे कठोर कदम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात में दिनांक 26 अप्रैल 2020 को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिये जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद स्तरीय अधिकारीयो एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश के क्रम में समस्त थानो को अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किये जा चुके हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेन्टर को बाल विवाह रोकने हेतु जनपद के समस्त ग्राम प्रधानो, आंगनवाडी, ए0एन0एम, आशा वर्कर से संर्पक कर इसे प्रभावी रूप से रोकने हेतु निर्देशित किया गया है वही दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से संर्पक करने एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अपने – अपने क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस की सहायता से बाल विवाह को रूकवाने के लिये जिलाधिकारी महोदय की तरफ से आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं। उन्हाेंने बताया कि बाल विवाह कराने वाले लड़की एवं लड़के के माता- पिता तथा शादी में सहयोंग देने वालों के विरूद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
बेजुबान जानवरों को कई वर्षों से खाना खिला रहे- जितेन्द्र वाल्मीकि
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर छावनी से सामाजिक संस्था सर्वधर्म सेवा समिति (रजि0) के अध्यक्ष जितेन्द्र वाल्मीकि की मानवता कि एक और तस्वीर देखने को मिल रही है। श्री वाल्मीकि ने बताया कई बेजुबान जानवरों को कई वर्षों से खाना खिला रहे है कोरोना वायरस की महामारी में तो जानवर भूख प्यास से परेशानी में है क्योंकि लोग लाँक डाउन के चलते घरों से नहीं निकल रहे है और होटल ढाबे ठेले आदि बन्द है जिसके कारण इन बेजुबान पशु पक्षियों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। यह बड़ा कठिनाइयों का समय मानव जाति पशु पक्षियों के लिए चल रहा है। हम सब को मिलकर इस महामारी की जंग से लड़ना है और जीतना भी है सक्षम लोगों से अपील करते है कि गरीब असहाय भूखे व्यक्तियों पशु पक्षियों की मदद व रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हर एक सक्षम व्यक्ति को अपने क्षेत्रों में इनको दाना पानी देकर सहयोग करना चाहिए।
Jansaamna