देश का विश्वास हमेशा समावेश और भेदभाव रहित समाज में रहा है
मैं युवा शक्ति और क्षमता में विश्वास करता हूंए विश्व को बदलने की उनकी क्षमता में मेरी आस्था है
भारत प्रभावशाली विकास गाथा लिख रहा हैए भारत की अर्थव्यवस्था शिखर की ओर बढ़ रही है
वेंकैया नायडू ने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के विद्यार्थियों को संबोधित किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत ने हमेशा अपने अल्पसंख्यक लोगों के प्रति उचित और भेदभाव रहित दृष्टि सुनिश्चित की है। हमारे देश की अकाट्य आस्था समावेशन और भेदभाव के बिना समाज में रही है। श्री नायडू आज नई दिल्ली में स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट ऑफ बिजनेस के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। ये विद्यार्थी उप राष्ट्रपति से मिलने गये थे।
मुख्य समाचार
आर्गेनिक हार्वेस्ट सर्दियों के लिए एक ख़ास ऐन्टीबैक्टेरियल उपाय लेकर आया है
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारत की लीडिंग ऑल-ऑर्गेनिक ब्रांड फर्म ऑर्गेनिक हार्वेस्ट ने अपने एक्सटेंसिव स्किनकेयर, हेयर केयर और बॉडी केयर रेंज के बाद आर्गेनिक पर्सनल केयर इंडस्ट्री में एक नया प्रोडक्ट ’यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑइल’ पेश किया है।
ब्रांड की फिलॉसफी ऐसे प्रोडक्ट्स की क्राफ्टिंग पर अधिक जोर देना है, जो ऑर्गनिक, सेफ और लॉन्ग टर्म बेनिफिट्स देने का काम करे। यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल ठंड के मौसम के लिए सबसे अधिक आवश्यक तेलों में से एक है जो गले में खराश, खांसी, मौसमी एलर्जी और सिरदर्द से लड़ने में मदद करता है। यह तेल इम्युनिटी को इम्प्रूव करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने की क्षमता के साथ एक एंटीबैक्टीरियल के रूप में काम करता है। यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल खांसी, एलर्जी को कम करने या अपने घर को शुद्ध करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय भी साबित होता है, जिसे आपके प्रियजनों को गिफ्ट के तौर पर भी दिया जा सकता है।
यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल
कवि संजय गिरि को चतुर्भुज समानता संघ ने अपना राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। जाने माने कवि एवं चित्रकार संजयकुमार गिरि को चतुर्भुज समानता संघ ने अपना राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया। संजय गिरि की इस नियुक्ति पर चतुर्भुज समानता संघ के मुख्य संरक्षक पुलिस अधिकारी एसीपी विजय गौतम, आईएएस अधिकारी हरिकांत त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेताभ पाठक, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद शर्मा, महासचिव परिवर्तन शुक्ला ने अपनी हार्दिक बधाईयाँ प्रेषित की है। वर्तमान समय में संजय गिरि मीडिया युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, नवांकुर साहित्य सभा, भारतीय साहित्यिक विकास मंच और माँ हंस वाहिनी साहित्यिक मंच के मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यभार देख रहे हैं।
भू-माफियों द्वारा अवैध कब्जों को तत्काल करायें मुक्त: मण्डलायुक्त
मण्डलायुक्त ने धान खरीद में कम खरीद पर डिप्टी एमआरओ को लगाई कड़ी फटकार, धान खरीद में लाये आपेक्षित गति
डीपीआरओ स्वच्छ शौचालयों को प्रयोग करने के लिए लाभार्थियों को करें प्रेरित: मण्डलायुक्त
मंडलायुक्त, आईजी व डीएम ने फरियादियों को सुन समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तहसील मैथा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कानपुर मण्डल के मण्डलायुक्त सुभाष चन्द शर्मा, आईजी कानपुर रेन्ज आलोक सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित होकर फरियादियों को ध्यान पूर्वक सुनकर समस्याओं/शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त समयवद्ध तरीके से निराकरण के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गम्भीरता के साथ लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करे। मण्डलायुक्त ने धान खरीद में कम खरीद पर डिप्टी एमआरओ को कडी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि धान खरीद में लाये आपेक्षित गति तथा सभी धान खरीद केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीद की प्रतिशत को बढ़ायें। मण्डलायुक्त ने एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिये कि कि भू-माफियों द्वारा अवैध कब्जों का चिन्हीकरण कर तत्काल कब्जों को मुक्त कराये। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी बिना सूचना के अनपुस्थित नही रहेगा। अधिकारी को हर हाल में सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहना होगा।
मार्ग दुर्घटना में मृत युवक का हुआ अंतिम संस्कार
घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। ठेले में सब्जी बेच रहे दुकानदार को अनियंत्रित मारुति वैन ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसको अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। आज उसके घर वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर टीचर्स कॉलोनी निवासी अब्दुल गनी का पुत्र दिलशाद 35 वर्ष सब्जी ठेला लगाकर अपना व परिवार की चार लड़कियों एक पुत्र व पत्नी का पेट पालता था। कल 11 दिसंबर की दोपहर रेलवे स्टेशन के पास सब्जी का ठेला लगाकर खड़े दिलशाद के एक अनियंत्रित मारुति वैन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बेकाबू वैन ने युवक को एंगल से बुरी तरीके से दाब दिया जिससे दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसकी ठेलिया के टुकड़े टुकड़े हो गए। घायल दिलशाद को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।
Read More »भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। प्रदेश नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर आज घाटमपुर नगर मंडल कार्यालय से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि प्रभा मांझी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत मंडल कार्यालय से नगर पालिका बस स्टैंड होते हुए पदयात्रा आशा नगर गांधी नगर कोटद्वार आदि मोहल्लों में निकाली गई। जिसमें जिले की महामंत्री रजनी कटियार, मीरा द्विवेदी, जिला मंत्री ममता यादव, विक्रम वर्मा, प्रीति चौहान, उपाध्यक्ष विनय निषाद, ममता अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष सुशीला सचान, पुष्पा दीक्षित, सुधीर, बीना कोरी, शकुंतला यादव, कलावती, नीलम, पुष्पा पटेल, अनीता कटियार, राम कुमारी, सुमन देवी, हुमा कुरैशी, शाहीन कुरेशी, खुशनुमा, रमा पांडे, नसरीन तथा मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह, कानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अवनीश साहू, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, हरिओम द्विवेदी, अमोल सिंह, मिले राम तिवारी, जुगल किशोर निषाद राजा एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगला फतेला में पकड़ा चोर किया पुलिस के हवाले
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फतेला में मंगलवार की देर शाम किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में आए युवक को ग्रामीणों ने पकड लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव नगला फतेला में मंगलवार की देर शाम एक युवक को हाथ में लोहे की मोटी राॅड लिए आते देखा यह व्यक्ति गांव का नहीं था। हल्के शराब के नशे में था। एक दो ग्रामीणों ने जब युवक से बात की तो वह सकपकाने लगा। यह देख ग्रामीणों की भीड इकठ्ठी होती गई और पूछताछ करने पर कोई जबाव ने देने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। बाद में युवक की ग्रामीणों ने तलाशी ली तो उसके पास चाकू भी बरामद किया गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को युवक के पकडे जाने की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गांव नगला फतेला पहुंच गई और ग्रामीणों द्वारा पकडे गये चोर को कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी थी।
बूंदावांदी से खिले किसानों के चेहरे
बुधवार तड़के हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड हुई जवान
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। बुधवार को सुबह हुई हल्की बूंदा वांदी से किसानों के चेहरे चकम उठे। वहीं ठंड जवान होती नजर आई लोगों ने गर्म कपडे अलमारियों से निकल आए। दिनभर लोग ठिठुरन में सिकुडते पाए गये।
बता दें कि दिसंबर के महीने में ठंड अपने सुरूर पर आ जाती हैं वहीं बुधवार को आई बूंदों ने जहां शहरी लोगों की परेशानी बढा दी वहीं किसानों के चेहरों पर मुस्कान की छबि आ गई। किसानों का कहना है कि इस हल्की बरसात से खेतों में बोया गया गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। नौकरी पर जाने वाले लोग अपने इंतजामों के साथ सुबह नौकरियों पर निकले वहीं मजदूर भी मजदूरी को ठिठुरते हुए निकले भगवान भाष्कर पूरे दिन बादलों से लुका छिपी करते रहे। स्कूल जाने वाले बच्चे भी गर्म कपडे पहनकर अपने विद्यालयों को गये। किसान योगेश गुप्ता ने बताया कि मौसम का मिजाज बिगडने के कारण परेशानी तो बढी है मगर खेतों में बोई गेहूं की फसल को काफी फायदा है।
कांग्रेस को विजयश्री मिलने पर वार्डों में बैठक शुरूः स्वागत
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कांग्रेस को 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में विजय श्री मिलने पर और आगामी लोकसभा चुनावों की जोरदार मजबूत तैयारियों को लेकर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा वार्डों में जाकर बैठक करना आज से शुरू कर दिया है। आज लाला के नगला चैक में बैठक का आयोजन मौहम्मद चांद कुरैशी की अध्यक्षता में एवं सुल्लू के संचालन में हुआ।
बैठक में शहर अध्यक्ष चंद्र गुप्त विक्रमादित्य का माला पहनाकर जोरदार स्वागत वहां के नागरिकों ने किया एवं विधानसभा चुनावों की जीत पर जश्न मनाया गया और मिष्ठान वितरण किया गया तथा आतिशबाजी की गई। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज खुशी मनाने का अवसर तो है लेकिन साथ ही साथ यह चिंतन करने का भी अवसर है कि हमें लोकसभा चुनाव 2019 की जोरदार तैयारी करनी है, मजबूती के साथ संगठन को खड़ा करना है। जनता एवं कार्यकर्ताओं के मन के प्रत्याशी को हाथरस लोकसभा में मजबूती के साथ जिताना है तभी असली खुशी होगी। अभी तो यह सेमीफाइनल था, फाइनल अभी बाकी है।
छात्रवृत्ति के भौतिक सत्यापन के लिये डाटा 17 तक जमा करायें
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया है कि जनपद के समस्त (कक्षा 9 व 10 तक) के विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति हेतु वित्तीय वर्ष 2018-19 में छात्र/छात्राओं द्वारा आॅनलाइन किये गये आवेदन पत्रों का निर्धारित बिन्दुओं पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, राज्य इकाई लखनऊ द्वारा परीक्षण किया गया है। जिसमें सन्देहास्पद डाटा को जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी के लाॅगिन पर Total Suspected Data उपलब्ध कराया गया है। जो कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) योजनान्तर्गत संदेहास्पद डाटा का छात्रों के अभिलेखों से भौतिक सत्यापन करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, हाथरस को उपलब्ध करा दिया गया है। जिनके माध्यम से संदेहास्पद डाटा की सूची कारण सहित सम्बन्धित विद्यालय प्राप्त कर छात्रों के अभिलेखों से भौतिक सत्यापन कर त्रुटि रहित डाटा विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर सहित सत्यापित काॅपी 17 दिसम्बर तक जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें। विद्यालय द्वारा उक्त डाटा को निर्धारित तिथि तक उपलब्ध न कराने की स्थिति में छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान का होगा।
Read More »
Jansaamna