कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। घर के बाहर शौचालय के गड्ढे की खुदाई कर रहे युवक के हाथ मुगलकालीन सिक्के लग गए, खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की अफवाह से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त विवरण के अनुसार जाजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रहा में चंद्रपाल दिवाकर के दरवाजे उसका पुत्र कुलदीप दिवाकर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोद रहा था। करीब 4ः30 फुट की गहराई में खुदाई के दौरान उसे मिट्टी की एक छोटी भड़िया मिली जिसे तोड़ने पर उसे कुछ मुगलकालीन सिक्के हाथ लगे यह खबर गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया लोग सोने के सिक्के मिलने की अफवाह सुनकर उसके घर की तरफ लोग दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान पति मनोज सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान कुछ सिक्के मिलने की जानकारी हुई थी। जिनमे उर्दू से कुछ लिखा था। सिक्के मुगलकालीन बताए जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्राप्त सिक्कों की संख्या करीब 9 है। सिक्के मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।
Read More »
Jansaamna
कानपुर/घाटमपुर, गौतमपुर, शीराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम रामपुर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर भारी तादाद में शराब व असलहे कारतूस बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती के उप निरीक्षक दीपक अनूप कुमार कांस्टेबल प्रमलेश आदि की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर स्थित बृजमोहन पुत्र रामकृष्ण की परचून की दुकान पर छापा मारकर 315 बोर के दो 12 बोर के 13 जिंदा कारतूस 315 बोर की देसी डबल बैरल बंदूक 19 कैन वियर अलग-अलग क्वार्टर ग्रिण्डा देसी शराब बरामद कर दुकान स्वामी बृजमोहन को पुलिस हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी काफी समय से शराब सप्लाई का कार्य कर रहा था।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित मोना गली में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी एवं संचालन रामजी अग्निहोत्री ने किया। बैठक में मौजूद इंद्रपाल सिंह परमार ज्ञानेंद्र सचान अनिल सिंह परमार संतान सिंह विष्णु सिंह सरस्वती सचान सविता सचान पूजा यादव रमाकांत सुनीता सचान ज्ञान श्री शशि भूषण सिंह आदि भक्तों ने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से मांसाहार छोड़ने और नशे से तौबा करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि मासांहार व नशे से समाज को मुक्त करके घर घर अभियान चलाया जाए। नागरिको को चरित्रवान बनाने व समाज में नशा मुक्त अभियान चलाने के लिए हम सब कमर कस कर घर-घर जाकर जन जागरण करेंगे। और मां की ज्योति जलाने एवं विशाल दुर्गा चालीसा पाठ करवाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे तथा लोगों से सात्विक जीवन जीने और समाज के प्रति समर्पित होने के लिए भी संकल्प करवाएंगे।
कानपुर/घाटमपुर, गौतमपुर, शीराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम कैथा में रविवार दोपहर ट्रैक्टर मोड़ने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर गहरे सूखे तालाब में पलट गया जिसके नीचे दबने से मजदूर सुशील 22 वर्ष पुत्र राजेंद्र पासवान निवासी निहाल खेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई तथा पवन कुमार 23 वर्ष पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम घुरुआ खेड़ा नरवल कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती कराया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया मृतक व घायल दोनों बिजली विभाग द्वारा गाड़े जा रहे खंबा मजदूर है। जो बगल के गांव से खंबे गाड़कर कैथा गांव लौट रहे थे।
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में आज भी कई ऐसे गाँव है जहाँ आजादी के 70 साल बाद भी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित है। देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 320 किमी की दूरी पर और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 230 किमी की दूरी पर इटावा जनपद में बीहड़ी क्षेत्र में बसे कई गाँव वाशिंदे आज भी नर्क की जिंदगी जी कर अपने परिवार के साथ जीवन का संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। इस जनपद के गरीबों की जमीनी हकीकत को देखा जाये तो शायद देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक जायेगी क्या आजादी के बाद बीहड़ में बसे गाँव वालों को जीने का अधिकार आखिर क्यों नही मिला, आजादी के बाद कई सरकारें आयीं गईं लेकिन आज भी इन गरीबों का दर्द जानने कोई भी क्यों नही पहुंचा। जब गाँव मे मीडिया टीम पहुंची तो गरीबों को जीने की उम्मीद दिखाई दी।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में जॉर्जमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थिति आवास पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन डिफेंस कॉलोनी आवास पर किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने रोजा अफ्तार पार्टी में शिरकत की रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद परवरदिगार से मुल्क की अमन चैन की दुआ की और कहा कि हमारे कानपुर को बुरी निगाहों से दूर रखना। हमारे कानपुर वासियों पर अल्लाह पाक अपनी रहमत रखना। रोजा अफ्तार पार्टी का विगत कई वर्षों से इसी प्रकार आयोजन किया जाता है। रोजा अफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने, व्यापारी भाइयों ने, एक साथ बैठकर रोजा खोल। मुख्य रूप से उपस्थित उज्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, विजेता सक्सेना, अबरार आलम खान, एजाज, इमरान, जीदान, शिप्रा श्रीवास्तव, आकाश, एकलव्य ओमर, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, मोहम्मद अकरम, फैज, बिलाल, नादिर, शानू आदि लोग मौजूद रहे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर डायमंड, आईएमए, रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कानपुर एवं कानपुर जिला बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को बालभवन फूलबाग में किया जाएगा। जानकारी देते हुए अंकित अग्रवाल ने बताया कि जिसकी शुरुआत सुबह साढ़े 9 बजे से होगी वहीं इसके रजिस्ट्रेशन 8 बजे से शुरू हो जाएंगे इस खास मौके पर डीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। यह जानकारी इन संस्थाओं के सदस्यों ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताई। डॉ वीसी रस्तोगी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में 35 डॉक्टर्स विशेषज्ञ के रूप में मरीजों को निशुल्क देखेंगे। जिसमें फिजिशियन, हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ह्रदय रोग, मधुमेह रोग, नेत्र रोग, स्वांस रोग, ईएनटी रोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जन समेत विशेषज्ञ मौजुद रहेंगे।