खेल प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले विजयी खिलाड़ी अपने अन्य साथियों को और अधिक बेहतर खेलनेे हेतु करता है प्रोत्साहित: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले विजयी खिलाड़ी अपने अन्य साथियों को और अधिक बेहतर खेलनेे हेतु प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान एवं तेजस्वी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रदेश सरकार अपने बेहतर खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में भी और अधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर ग्रामीण स्तर के ऊर्जावान एवं तेजस्वी खिलाड़ियों को खेलने का पर्याप्त अवसर दिलाया जाये।
मुख्य समाचार
डीएम ने दिये निर्देश जनपद को अभियान चलाकर साफ सुथरा स्वच्छ बनाये
डीएम ने दिये निर्देश जनपद को अभियान चलाकर साफ सुथरा स्वच्छ बनाये जाने व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण मेले के माध्मय से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचायेंगे सरकार की एलईडी वैन से वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने सरकार की उपलब्धियों का सजीव प्रसारण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 19 मार्च को एक वर्ष सफल पूर्ण होने पर जनपद में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार जन जन पहुंचाये जाने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं को जन-जन को पहुंचाने के लिए विकास भवन के सभाकक्ष में 19 मार्च को प्रातः 11 बजे से सरकार की योेजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह सहित जनपद के अधिकारी शामिल होंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से आयी दो एलईडी वैन रसूलाबाद, सरवनखेड़ा, भोगनीपुर, सिकन्दरा, डेरापुर, मैथा, अमरौधा, मलासा, शिवली, रनियां, अकबरपुर आदि दूर दराज के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर रही है तथा आम लोगों को सरकार की योजनाओं का संजीव प्रसारण भी दिखा रही है।
जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मैथा तहसील में 20 मार्च को
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लेने के आदेश दिये गये है। जिसके तहत सम्पूर्ण समाधान का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किये जाये। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी जिसमें अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी।
Read More »धूमधाम से मनाया गया विद्यालयों में वार्षिकोत्सव
औरैया, ध्रुव कुमार अवस्थी। मां शारदा शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल सहार में तृतीय वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जिसमें मुख्य अतिथि सी. पी. सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया वह पूर्व शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल ने कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समझ दीप प्रज्वलित कर की इस मौके पर छात्रों ने सरस्वती वंदना कर स्वागत गीत गाकर सभी आगंतुकों का स्वागत किया जिसके बाद छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति देकर अपने हुनर का परिचय दिया नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, मैं नाचूँ छम छम, माटी के पुतले,बेटी वचाओ, छात्रा श्रेया पाल ने कोशिश करने वाले की कभी हार नही होती गीत से सबका मन मोह लिया सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने कव्वाली, धनुष भंग द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी
बिना लाइसेंस डाउन लोडिंग करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्यवाही
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के समस्त चिप डाउनलोडिंग संचालक बिना लाइसेंस शुल्क राजकोष जमा किये डाउलोडिंग का कार्य न करें। जिला मनोरंजन कर अधिकारी विभाग द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान किया जा रहा जिससे जो बिना लाइसेंस शुल्क राजकोष में जमा किये जो संचालक चिप डाउनलोडिंग का कार्य कर रहे है जांच के दौरान पकड़े जाने उनको नोटिस, सक्षम न्यायालय में मुकदमा दायर करने आदि जारी कर कार्यवाही निरंतर की जा रही है। वीडियो द्वारा प्रदर्शन का विनियमन) चतुर्थ संशोधन (नियमावली 2011 के विहित प्राविधानों के अन्तर्गत चिप/मेमारी कार्ड में चलचित्रों/गानों को डाउन लोड करने पर नियमानुसार लाइसेंस जमा किया जाना प्राविधानिक है। उक्त प्रक्रिया उत्तर प्रदेश चलचित्र विनियमन (अधिनियम 1955) में संशोधन करते हुए उत्तर प्रदेश अधिनियम सं0 27 सन् 2009 के द्वारा अधिनियम की धारा 2 जी के साथ पठित धारा 2 (एच) के अन्तर्गत वीडियो लाइबेरी के श्रेणीये आता है जिसके लिए अधिनियम 3 (ग) के अन्तर्गत लाइसेंस प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस चिप/मेमोरी कार्ड डाउन लोड करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश चलचित्र विनियम (अधिनियम) 1955 संशोधित धारा 8 के अन्तर्गत साक्ष्य न्यायालय में वाद स्थापित करके दण्डित किया जाता है जिससे अधिकतम रू0 10,000,00 (दस हजार) अर्थ दण्ड अथवा 6 माह के लिए कारावास अथवा दोनो से दण्डित किया जाता है।
Read More »बेटियां करती दो परिवारों को शिक्षित: धनीराम शर्मा
सासनीः हाथरसः जन सामना संवाददाता। यदि बेटी शिक्षित होगी तो देश समृद्धशाली होगा। क्यों कि एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को शिक्षित करते हुए उन परिवारों को संस्कार देती है। एक जमाने में बेटी को पैदा होते ही जिंदा जमीन में गाढ दिया जाता था। मगर दार्शनिकों, बुद्धिजीवियों, और शिक्षित लोगों ने जब नारी शक्ति के बारे में प्रचार प्रसार करते हुए कन्या को जिंदा गाढने पर रोक लगाई और नारी को शिक्षित करने पर जोर दिया। वहीं आज हमारे समाज में कुछ रूढिवादी लोगों द्वारा कन्या को पाप मानते हुए से पैदा भी नहीं होने देते उसे संसार देखने से े से पूर्व ही मार दिया जाता है। यह सबसे बडा पाप और घृणित कार्य हैं इसके लिए हमें तैयार होना होगा और बेटी को बचाते हुए उसे पढाना होगा। तभी हमारा समाज और देश एक शक्तिशाली देश बनेगा। दूसरे देश हमाीर नारीशक्ति को पहचान सकंेंगे। हालांकि आज हमारे देश की नारी स्कूटी से हवाई जहाज चला रही है। और पुरूषों से कंधे से कंधा मिलका हर क्षेत्र में काम कर रही है।
यह विचार विकास खंड सभागार में हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम मे दौरान खंड विकास अधिकारी धनीराम शर्मा ने प्रकट करते हुए नारी शक्ति का परिचय दिया। उन्होंनें दुर्गावती, लक्ष्मीबाई, जैसी नारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर लोगों को बेटी बचाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विकास खंड के सम्मानित प्रतिनिधि, आंगनबाडी कार्यकत्री, एवं उससे जुडे लोगों को तथा बीआरसी समन्वयक शिक्षक, आदि को आमंत्रित किया गया।
राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहना होगा-किशनचन्द्र
हाथरसः जन सामना संवाददाता। राष्ट्र चेतना से अभिप्राय परस्पर भाईचारा और एकता है, राष्ट्र चेतना से अभिप्राय हिन्दू समाज की रक्षा से है, राष्ट्र चेतना से अभिप्राय समरसता के साथ रहना है। संघ का कार्य संपूर्ण समाज में समरसता स्थापित करना है। देश के साथ ही संपूर्ण विश्व में समरसता स्थापित करना है। आज पूरे हिन्दू समाज को एक होने की जरूरत है, जब हम समूह में खड़े होते हैं तब एकता की आवश्यकता पड़ती है। जिस तरह से व्यक्ति को खड़ा होने के लिये सभी अंगों का ठीक होना जरूरी है, इसी प्रकार समरसता के लिए सभी का एकत्रीकरण जरूरी है।
यह बात आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आगरा रोड स्थित पाॅलीटेक्निक कालेज मैदान पर आयोजित स्वयं सेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम राष्ट्र चेतना में क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री किशनचन्द्र ने कही। उन्होंने अपने संबोधन से पहले उन्होंने हाथरस की धरती को प्रणाम कर राजा महेन्द्र प्रताप को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जन्मा एक-एक बच्चा देश के सामथ्र्य एवं स्वतन्त्रता के लिये समर्पित है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक रात दिन अपने स्वयं के कार्याे को छोडकर देश के उत्थान के लिये कार्य करते हैं। जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। जो बलवान है उसकी विजय होती है और दुर्बल की पराजय, इसलिए बलवान बनो।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने छूआछूत, भेदभाव को दूर कर सामाजिक समरसता और एकता से जीने का मार्ग दिखाया है। आज विश्व बड़ी आशा के साथ भारत की ओर देख रहा है। विश्व के लोग जानते हैं कि यह भारत वर्ष है इसे झुकाया नही जा सकता है। भारत की परंपरा कहती है कि हम दिखते अलग-अलग है लेकिन हैं एक ही। एक होने पर अलग-अलग व्यवहार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विविधता के मूल में एकता है और एकता ही विविधता बनी है। उन्होंने कहा कि हमारी आत्मीयता का दायरा जितना बढ़ेगा, उतनी एकता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि भारत में समतायुक्त, शोषणमुक्त समाज बनाना होगा। राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहना होगा। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें हमें जाति में बांटकर तोडना चाहती है ऐसी ताकतों को हमेें सफल नहीं होने देना है। भारत को सांस्कारिक राष्ट्र बनाने के लिये ही संघ खडा हुआ है। संघ को दबाने के लिये तरह-तरह के षडयंत्र समय-समय पर होते रहे हैं लेकिन राष्ट्रहित में अपने विचारों के साथ सभी षडयंत्रों को ध्वस्त करते हुए आज विश्व के सबसे बडे संगठन के रूप में संघ खडा हुआ है। हम सभी भारत माता के पुत्र हैं और भारत माता की रक्षा के लिए पूरे समाज को खड़ा होना पड़ेगा। भारत हमारी मातृभूमि है। इसलिये ही सनातन हिन्दू संस्कृति को भारतीय संस्कृति कहते हैं।
सगे चाचा ने भतीजी की गला दबाकर हत्या
पत्नी के मायके से न आने का था सदमा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नगला सिंधी के गांव घुरकुआ में एक बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि उसकी के सगे चाचा ने बच्ची की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल भी किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही भी की गयी। बताते चले कि विगत दिन थाना नगला सिंघी के गांव घुरकुआ निवासी पांच वर्षीय कु0 अंजली का शव पुलिस ने एक गड्डे से बरामद किया था। बच्ची को रात्रि में किसी ने हत्या कर शव को गड्डे में डाल दिया था। घटना का खुलाशा करते हुए आज एसपी सिटी राजेश कुमार सीओ सिटी अनुराग द्वारा बताया कि अजली की हत्या उसी के सगे चाचा अनिल कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र नोरंगीलाल द्वारा की गयी थी।
आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। अभियुक्तों का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया गया। थाना दक्षिण पुलिस ने हिमायूपुर निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र यादराम, 42 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र संजय सिंह, 28 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रामकिशन, 40 वर्षीय राजेश पुत्र विधियाराम ओम अस्पताल निवासी मनोज कुमार पुत्र नन्द कुमार को आपसी मारपीट करने के आरोप में दबोच लिया। जिनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। जिनका जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया गया। वही दूसरी घटना में थाना नारखी के गांव लौकीगढ़ी निवासी 65 वर्षीय महीपाल पुत्र बटेश्वरी को भी शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। वही दक्षिण पुलिस ने फुलवारी निवासी 20 वर्षीय प्रशान्त कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र को भी वारंट जारी होने पर गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया।
Read More »सीओ शिकोहाबाद के ड्राइवर ने गरीब को खून देकर बचायी जान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में भर्ती एक गरीब को सीओ शिकोहाबाद के चालक ने ब्लड देकर जान बचाने का काम किया। इस सराहनीय कार्य से जिला अस्पताल के लोगो ने बधाई भी दी। बताते चले कि आज दोपहर जिला अस्पताल के वार्ड नम्बर चार में भर्ती मरीज रामगढ़ के बडा मिर्जा का नगला निवासी 20 वर्षीय विष्नू पुत्र स्व0 नाथुराम ब्लड कम होने से परेशन जिन्दगी मौत से जूझ रहा था। अस्पताल के ब्लड बैक में बैठी महिला काउन्सलर आरती जैन के प्रयास से शिकोहाबाद सीओ संजय कुमार रेडी के चालक बब्लू सिंह गुंर्जर को फोन कर ब्लड देने के लिए आग्रय किया। बब्लू ने गरीब व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपना ओ निगेटिव ब्लड दान कर उसका बचाने का प्रयास किया। इस मौके पर ब्लडबैक के इंचार्ज डा0 नवीन जैन व उसके सहयोगी चिकित्सको ने बब्लू के सराहनी कार्य की प्रसन्ना करते हुए कहा कि किसी को ब्लड देकर उसकी जान बचाना सराहनी कार्य है। बब्लू ने बताया कि वह आज आगरा के फतेहाबाद में किसी रिस्तेदार की मिट्टी में जाने वाले थे शव वही रखा है। उससे पूर्व वह गरीब की जान बचाने के लिए आये उसके बाद आगरा को निकल गये।
Read More »
Jansaamna