Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3344)

मुख्य समाचार

चुनाव को शान्तिपूर्ण कराने के दिए निर्देश

इटावाः जन सामना ब्यूरो। निर्वाचन को शान्तिपूर्ण निष्पक्ष, निर्भीक वातावरण में सम्पन्न कराने में सबसे अहम भूमिका मतदान कार्मिको की होती है। पीठासीन अधिकारी को बूथ के अन्दर बहुत सारी शक्तियां प्रदान की है। बूथ के अन्दर निर्णय लेने का अधिकार केवल पीठासीन अधिकारी को है, मतदान प्रक्रिया हेतु नियुक्त सभी कार्मिक आपस में परस्पर सहयोग कर मतदान को निर्विघ्न सम्पन्न कराये, आप सब अपने-अपने दायित्वों ,कर्तव्यों के प्रति सजग रहे और प्रशिक्षण को गहनता के साथ प्राप्त कर प्रत्येक कार्य को समझ लें ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उक्त उद्गार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में पीठासीन,मतदान अधिकारी को द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि सभी कार्मिक निष्पक्ष,स्वतंत्र,शान्तिपूर्ण वातावरण में टीम भावना के साथ इस महापर्व को सम्पन्न कराये ,मतदान निर्धारित समय 7ः30 बजे प्रारभ्भ किया जाये यदि मतपेटी तैयार करने में कुछ विलम्ब हो तो नियत समय पर मतदाताओ को मतदान स्थल पर प्रवेश दिया जाये, मतदान अधिकारी प्रथम द्वारा उनकी पहचान आदि की कार्यवाही प्रारभ्भ की जायेगी। मतपेटी रखने वाले स्थान के आसपास केई भी व्यक्ति पीने का पानी,इंक वाला पेन अपने साथ लेकर नहीं जायेगा,डियूटी पर तैनात कार्मिक भी अपना पानी खुला न रखे बल्कि सुरक्षित स्थान पर रखें ,किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगें, मतदाताओ की पहचान के लिए राज्य निर्वाचन आयेग द्वारा जो विकल्प निर्धारित किये गये है उसी के अनुसार मतदाता की पहचान अवश्य करें, मतदान प्रारभ्भ होने से पूर्व अपने अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान पेटी व अन्य सामान व्यवस्थित रख ले।

Read More »

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहियेः मा0 न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना

खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैंः अध्यक्ष, राज्य लोक सेवा अधिकरण
लखनऊः जन सामना ब्यूरो। राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि खेल अब खेलने मात्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। उन्होने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगितायें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक उपयुक्त अवसर प्रदान करती हैं।
राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष आज स्प्रिंग डेल काॅलेज की कानपुर रोड शाखा में वार्षिक क्रीड़ा दिवस के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

Read More »

छात्र-छात्रायें 22 नवम्बर तक बेवसाइट पर करें आवेदन

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। वित्तीय वर्ष 2017-18 में पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक/सामान्य वर्ग/अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत सम्बन्धित छात्र/छात्रायें 22 नवम्बर 2017 तक सम्बन्धित बेवसाइट डब्लूडब्लूडब्लू. स्कालरशिप.यूपी.एनआईसी.इन पर अपना आवेदन आॅनलाइन कर सकते है।

Read More »

मतदान समाप्त होने के नियत समय से 48 घण्टे पहले से ही बंद रहेंगे मादक पदार्थो की दुकानें

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के दौरान लोक शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मतदान समाप्त होने के नियत समय से 48 घण्टे पूर्व से मतदान दिवस को मतदान की समाप्ति तक तथा मतगणना प्रारंभ होने के दिनांक से पूर्व रात्रि 12 बजे से मतगणना समाप्ति के दिनांक को रात्रि 12 बजे तक मादक पदार्थो की बिक्री तथा आबकारी दुकानें (देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाॅप व भंाग की थोक/फुटकर दुकानें) बन्द रखी जाएं।

Read More »

एक को आसमान में होगा स्टोरियों का कब्जा

औरंगाबाद, बुलन्दशहरः जन सामना ब्यूरो। यहां कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में सट्टे का कारोबर खूब फल फूल रहा है। पुलिस के चुनावों में लग जाने से सटोरियों की पौ बारह हो गयी है। गली मुहल्लों में खुलआम देर रात्रि तक सट्टा जुआ चलता रहता है और आवारा किस्म के युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। अब सट्टा कबूतरबाजी का भी शुरू हो गया है एक दिसम्बर को पुलिस प्रशासन चुनावों में लगा रहेगा और इस दिन आसमान में 21-21 कबूतरों की उड़ान भरकर स्टोरियों का आसमान में कब्जा हो जायेगा

Read More »

कवि गोष्ठी एक को

औरंगाबादः बुलन्दशहरः जन सामना ब्यूरो। यहां निकटवर्ती ग्राम किसौली में एक दिसम्बर की दोपहर ग्यारह बजे एक काब्य गोष्ठी किसौली टाइम्स के सातवीं वर्षगांठ पर आहूत होगी। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र सिंह ने बताते हुये कहा कि इस कवि गोष्ठी में जनपद के कवि भाग लेंगे।

Read More »

शहर के मुख्य चौराहों पर वॉटर फॉगिंग

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। यूपी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब सरकारी मशीनरी हरकत में आई है। यातायात नवंबर माह के क्रम में पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुशील कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न चैराहों पर वॉटर फॉगिंग कराई गई है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुशील कुमार ने बताया कि शहर के घण्टाघर चौराहों और विभिन्न चौराहों पर फायर विभाग और नगर निगम की तरफ से सड़कों और पेड़ों पर वाटर फॉगिंग की गई। रैन फॉगिंग में सहयोग करने के लिए यातायात पुलिस विभाग के जवान में मौजूद रहे। वही मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों ने यातायात पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा की और जनता ने उम्मीद जताई कि यह कार्य आगे भी होता रहेगा। मुख्य रूप उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक दिनेश सिंह, जगमोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

छात्रा संगमन कार्यक्रम का आयोजन

कानपुरः प्रियंका तिवारी। आज किदवई नगर महिला महाविद्यालय सभागार में भूतपूर्व छात्रा संघ द्वारा पूर्व छात्रा संगमन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी ने दीप .प्रज्वलन व माँ सरस्वती की वंदना के द्वारा किया। प्राचार्य डॉ बी आर अग्रवाल ने पूर्व छात्राओं को आशीर्वचन से अभिसिंचित करते हुए कहा कि पूर्व छात्रा संघ की स्थापना के मुख्य उद्देश्य छात्राओं द्वारा अपने अधिगम अनुभवों से वर्तमान छात्राओं को लाभाविन्त करना एवं भावी जीवन को दृष्टिगत रखते हुए सुझाव प्रस्तुत करना व महाविद्यालय को सहयोग प्रदान करना है, जिसमें लगभग 40 पूर्व छात्राओं को आमंत्रित किया। इन सभी छात्राओं ने अपने महाविद्यालय संस्मरण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Read More »

बुन्देलखण्ड में रु. 5-5 करोड़ की धनराशि का उपयोग कराने हेतु विस्तृत कार्य योजना एक सप्ताह के भीतर बनाकर आवश्यक कार्य गुणवत्ता के साथ प्रारम्भ करा दिये जायेंः मुख्य सचिव

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि बुन्देलखण्ड निधि के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद को निर्गत रु. 5-5 करोड़ की धनराशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराने हेतु विस्तृत कार्य योजना हर हाल में एक सप्ताह के भीतर बनाकर आवश्यक कार्य गुणवत्ता के साथ प्रारम्भ करा दिये जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड के समस्त जिलाधिकारी अपने जनपद में सिंचाई एवं पेयजल के नलकूपों की क्रियाशीलता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराते हुये सम्बन्धित अभियन्ताओं से क्रियाशीलता के सम्बन्ध में प्रमाण-पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अभियन्ताओं द्वारा सिंचाई एवं पेयजल नलकूपों की क्रियाशीलता हेतु दिये गये प्रमाण-पत्रों का रैन्डम जांच अवश्य सुनिश्चित करा लें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बन्द पड़े पाइप पेयजल योजनाओं को यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके कार्यों की नियमित समीक्षा कर परियोजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण कराते हुये जनोपयोगी बनाया जाये।  मुख्य सचिव आज योजना भवन स्थित वीडियोकान्फ्रेन्सिंग कक्ष में बुन्देलखण्ड के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को संभावित सूखे से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

Read More »

निकाय चुनाव के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ फ्लाइंग स्काट को दिया गया प्रशिक्षण

फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो।  निकाय निर्वाचन हेतु नियुक्त किये गये जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मजिस्ट्रेट  को निकाय निर्वाचन  के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्दंशो के अनुसार निर्वाचन कार्य स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिये बारीकी से समझाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देंश दिये कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट आगामी 20 नवम्बर को अपने अपने जोन व सेेक्टर में  स्थित बूथों का भ्रमण कर उनके क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओ की रिपोर्ट दं। उन्होने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि यदि किसी बूथ पर व्यवस्था मेे कोई कमी पायी जाती है तो तत्काल सम्बन्धित विभाग कोे भी अवगत कराते हुये यह सुनिश्चित किया जाय कि द्वितीय भ्रमण अर्थात 26 नवम्बर से पहले सभी व्यवस्थाये पूर्ण हो जाये। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को ट्रेनिंग में बताई गई निर्वाचन प्रक्रिया को भलीभांति समझने व उसी के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी बेहतर जानकारी होगी उतना ही बेहतर प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने आगामी चुनाव की संवेदनशीलता के विषय में बताते हुए कहा कि नगर निगम के महापौर सहित कुछ नगर पंचायतों में पहली बार निर्वाचन होने जा रहे हैं, इसलिए कार्य चुनौतीपूर्ण रहेगा जिसे एक टीम भावना से संपन्न कराना है। 

Read More »