Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3490)

मुख्य समाचार

मां करवाना चाहती है देध-धन्धा!

2017.07.03. 1 ssp barraअर्पण कश्यप, कानपुर। मुझे मेरी कलयुगी मॉ से बचाओ, ऐसा कहना है एक 23 वर्षीय विवाहिता का, उसका आरोप है कि उसकी सगी मॉ उसे जबरन देह-धन्धा करने का दबाव बना रही है। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा आठ निवासी एक परिवार की 23 वर्षीय बेटी को उसकी मॉ जबर दस्ती लोगों के साथ गलत काम करने को कहती है। मना करने पर उसे पूरा परिवार मिलकर मारता है। विवाहिता ने बताया कि 2011 में महज 17 साल की उम्र में इलाहाबाद निवासी एक व्यक्ति से उसकी शादी करा दी थी जहॉ शादी के कुछ महीनों बाद ही उसे मारा पीटा जाने लगा। यहॉ तक कि उसे कटखने कुत्ते के साथ अकेले कमरे में बंद कर दिया जाता था, जिससे प्रताड़ित होकर विवाहिता मौका पा कर नंगे पैर ही इलाहाबाद से भाग निकली व अपने घर आ गयी। सोचा होगा अपनी मॉ के साथ ही रह कर कुछ काम करेगी, पर यहॉ तो इसे कुछ और ही सहना पड़ा। विवाहिता के मुताबिक कुछ महीने मॉ के पास रहने के बाद ही मॉ मुझे गलत काम करने का दबाव बनाने लगी, गैर मर्दो के साथ भेजने के लिये मारा पीटा जाने लगा।

Read More »

पीएमकेवीवाई के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ

2017.07.03 02 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद नगर के एटा रोड, ओबीसी बैंक के सामने स्थित ज्ञान शिक्षण एवं सेवा संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई ) के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता ज्ञानप्रकाश कुलश्रेष्ठ ने की। संचालन केंद्र के निदेशक निर्मल कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ मुकेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सभी के विकास के लिए बनायीं गयी है। 

Read More »

पिता बेच रहा था अपनी 12 वर्ष की पुत्री को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना में बैठी नाबालिग बालिका की मां ने उसके पिता पर बच्ची को बेचने का आरोप लगाया है। रविवार को उसकी शादी थी लेकिन मां के प्रयासों से शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस के आने की भनक से दूल्हा एवं परिवार से कोई भी बारात लेकर नहीं पहुंचा। बालिका की उम्र को देखकर हर कोई उस पिता को कोस रहा था। उतरारा निवासी प्रेमपाल अपनी 12 वर्ष की पुत्री प्रियंका का विवाह थाना क्षेत्र के गांव मोनीपुरा निवासी 30 वर्ष के एक विकलांग के साथ कर रहा था। पिता की हरकत में उसके पूरे परिवार के साथ रहने एवं उसकी बुआ सीमा मध्यस्थता कर रही थी। पूरा गांव ही पिता के साथ था। 

Read More »

लापरवाही का नमूना परीक्षा होने के एक साल पहले ही दिखाया उत्तीर्ण

अंबेडकर विवि सन् 2017 में विद्यार्थियों ने एमकाम, फाइनल ग्रुप एकाउन्ट एण्ड लाॅ की दी परीक्षा
घोषित परीक्षा परिणाम में 2016 में उत्तीर्ण दिखाया गया है
छा़त्रों को होना पढ रहा है परेशान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। डाक्टर भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा एम.काम. फाईनल गु्रप एकाउन्ड एण्ड लाॅ की परीक्षाएं सन 2017 में आयोजित हुई और एस.आर.के कालेज से नियमित तथा प्राईवेट छात्र जो एम.काम.फाईनल गु्रप एकाउन्ट एण्ड लाॅ की परीक्षा में शामिल हुए थे इन छात्र छात्राओं का जो रिजल्ट 26 जून 2017 को घोषित किया गया , जब परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ड निकलने की जानकारी मिली और वे अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हो गये है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन अगले ही पल उनकी खुशी गम में बदलती नजर आने लगी क्योंकि जब उनकी नजर विश्वविद्यालय द्वारा नेट द्वारा घोषित मार्कशीट पर तिथि 26 अगस्त 2016 लिखी हुई दिखी तो उनके होश पुख्ता उड गए। 

Read More »

हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से चोरी करने वाले चार लोग माल सहित दबोचे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण पुलिस ने राजा का ताल चौकी पुलिस की सहायता से हाईवे पर खडी गाड़ियों से चोरी करने वाले गिरोह के चार लोगों को चोरी के माल सहित दबोच लिया। जिनके पास से घटनाओं में प्रयोग की जाने वाली फोन व्हीलर गाड़ी भी बरामद की है। वार्ता के दौरान उक्त घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत रात्रि में थाना दक्षिण क्षेत्र के ट्रामा सेन्टर के समाने हाईवे के किनारे फोर व्हीलर गाड़ी संख्या डीएल 10 सीएल 2616 को खड़ी कर, हरियाणा के गुडगांव पालम बिहार निवासी मनीष मल्होत्रा अपनी पत्नी निशा, के साथ कांच के समान खरीदने के लिए एम्पीरियल ग्लास में चले गये। उसी दौरान गाड़ी का एक नाबालिग लडके ने पीछे से शीश तोड़ते हुए उसमें रखा बैग लेकर भाग निकला उसी दौरान मौके पर खडे लोगो ने बैग लेकर भाग रहे किशोर को सुहाग नगर से पूर्व ही दबोच लिया। लेकिन उस से पूर्व उसने बैग फेंक दिया, जिसको पीछे अपनी गाड़ी के खेड अन्य चोरो ने अपना बताते हुए बैग को लेेकर निकल गये। 

Read More »

सीडीओ की अध्यक्षता में जीएसटी से संबंधित अधिकारियों संग की बैठक

2017.07.03 01 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता में वाणिज्यकर कमिश्नर राम सिंह व वाणिज्यकर अधिकारी सौम्या जायसवाल ने जीएसटी से संबंधित कई जानकारियों को जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ साझा किया। इस अवसर पर 1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी के विषय में बताते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग चाहे वह खरीददारी करते हो या किसी कार्य का भुगतान कर रहे हो अभी तक जो 4 प्रतिशत वैट काटा जाता था वह अब जीएसटी के अन्तर्गत 2 प्रतिशत काटा जायेगा तथा सभी अधिकारी अपना अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाये जिसके अन्तर्गत अपना टेन नंबर तथा इमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर देकर विभाग में अतिशीघ्र जमा करा दे। 

Read More »

लघु एवं सीमान्त कृषक तीन दिन के अन्दर आधार कार्ड लिंक कराये

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। लघु एवं सीमांत कृषकों ऐसे जिन्होंने किसी भी बैंक से फसली ऋण (केसीसी) लिया है और उन्होने अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक नही कराया है सहमत पत्र के साथ अपना आधार कार्ड संबंधित बैंक में तत्काल 03 दिन के अन्दर लिंक करायें जिससे कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लघु एवं सीमान्त कृषकों को (02 हे. की जोत सीमा के नीचे) को फसल ऋण मोचन योजना के लाभ से लाभान्वित किया जा सके जिन कृषकों का आधार कार्ड अभी तक नही बना है वह किसी नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र अथवा प्रधान डाकघर से अपना आधार कार्ड वनवाकर बैक खाते को आधार कार्ड से लिंक करायें। यदि कोई किसान अपना आधार कार्ड लिंक नही कराता है तो वह कृषक ऋण माफी योजना के लाभ से वंचित रह सकता है जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने दी।

Read More »

जीएसटी भारत सरकार द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम व आर्थिक प्रगति का इंजन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जीएसटी एक राष्ट्र एक कर एक बाजार विषय पर आयोजित संगोष्ठी में डीएम राकेश कुमार सिंह, अतरिक्त कमिश्नर व्यापार कर वाहिद अली, रवि सेठ, सौम्या अग्रवाल, राम सिंह आदि ने जीएसटी को भारत सरकार द्वारा उठाया गया लाभ परक व महत्वपूर्ण कदम के साथ ही भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बताया और कहा कि यह एक अत्यंत सरल प्रक्रिया है इस नई व्यवस्था से किसी भी व्यापारी सहित किसी को भी कोई परेशानी नही होगी। इसके तहत सभी रिर्टन साफ्ट वेयर से भरें जायेगे। एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो गया है। इससे आमआदमी को जो पूर्व में प्रचलित 17 करो के जंजाल से खत्म होने से मुक्ति जहां मिली है वहीं एक कर व एक बाजार की बेहतर व्यवस्था से वह जुड गया है। 

Read More »

अपात्रों को आवास आवंटन का आरोप

कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। जिले के विकास खण्ड डेरापुर के ग्राम पंचायत मझगवां के लोगों ने ग्राम प्रधान पर अपात्रों को आवास आवंटन करवाने का आरोप लगाया है। लोगों की मानें तो ले दे कर उन लोगों को आवास आवंटित करवाये गए हैं जिनके पास पहले से ही आवास हैं अथवा उनको आवास मिल चुके हैं।
स्थानीय निवासी शिवपाल सिंह, शिव कुमार पाल, जन्टर, अरविन्द कुमार, गया प्रसाद, सुधा देवी, इन्द्रपाल, अनिल कुमार, हरीशंकर, ओम प्रकाश, रमेश, बच्चीलाल, भगवानदीन सहित अन्य लोगों के मुताबिक ग्राम प्रधान राजेलाल पाल ने पात्रों को नजरअन्दाज कर उन लोगों को आवास आवंटित करवाये हैं जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते और जरूरतमन्द लोगों को वंचित रखा गया है।

Read More »

तालाब का नामोनिसान, मिटा रहा है ग्राम प्रधान!

2017.07.02. 1 ssp majhgavanकानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पूर्ववर्ती सपा सरकार में तालाबों की दशा को सुधारने का अभियान चलाया गया था और वर्तमान में भाजपा सरकार भी तालाबों की दशा सुधारने के लिए सतत प्रयास कर रही है, बावजूद इसके ग्राम प्रधान को कोई भय नहीं है और वह एक तालाब का नामो निसान मिटाने में पूरी तरह से कामयाब होता दिख रहा है। इस बात की शिकायत ग्राम वासियों ने उप जिला अधिकारी डेरापुर से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों की मानें तो क्षेत्रीय लेखपाल अपनी कलम से उच्चाधिकारियों को गुमराह किए हुए है और ग्राम प्रधान को बचाकर मोटा माल ऐंठ रहा है।
विकास खण्ड डेरापुर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मझगवां के प्रधान राजेलाल पाल ने एक तालाब का वजूद मिटाने के लिए उस पर पूरी तरह से अवैध कब्जा कर लिया है। तालाब को पाट कर उसमें शौचालय भी बनवा लिया और काफी जगह पर अपना आलीशान घर भी बना लिया है।

Read More »