कानपुर, जन सामना ब्यूरो। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी कानपुर अरुण कुमार ने प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुर, चौबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण प्रातः 08:15 पर किया। विद्यालय में 4 बच्चे उपस्थित थे। शौचालय की सफाई 15 दिन में एक बार होने की जानकारी पर सफाई कर्मी को श्री कुमार ने सस्पेन्ड और एक अध्यापिका के अनुपस्थित होने पर श्री कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्बंधित प्रधानाचार्य से एव अध्यापिका से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। श्री कुमार द्वारा प्रातः 08:45 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौबेपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 9 डॉक्टर की अनुपस्थिति पर वेतन रोकने के दिए निर्देश, श्री कुमार ने 09:30 मिनट पर गेहूँ क्रय केंद्र चौबेपुर, कला का भी आकस्मिक निरिक्षण किया, केंद्र पर विपणन निरीक्षक बिन्देस्वरी मिश्र से स्टॉक रजिस्टर व गेहूं की नमी जांचने वाली मशीन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
Read More »
Jansaamna
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। देश में स्वस्थ लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आज एक और ऐतिहासिक कदम उठाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज देश में सभी श्रेणियों के वाहनों के ऊपर लगी सभी तरह की बत्तियां हटाने का फैसला किया। सरकार का स्पष्ट मानना है कि वाहनों पर लगी बत्तियां वीआईपी संस्कृति का प्रतीक मानी जाती हैं और लोकतांत्रिक देश में इसका कोई स्थान नहीं है। उनका कुछ भी औचित्य नहीं है। हालांकि आपातकालीन और राहत सेवाओं, एम्बुलेंस,अग्नि शमन सेवा आदि से संबंधित वाहनों पर बत्तियों लगाने की अनुमति होगी। इस फैसले को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय कानून में आवश्यक प्रावधान करेगा।
पोस्टरों पर उकेरे जल संरक्षण के उपाय