Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3701)

मुख्य समाचार

विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी घोषित

हाथरस, जन सामना संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा गिजरौली में जनता भवन पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री कैलाश कूलवाल व नगराध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि विहिप एक सामाजिक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। जिसके मुख्य आयाम बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ सेवक है। जिनका मुख्य कार्य नारी सम्मान, मठ मंदिर रक्षा, साधु संत, धर्माचार्य, संस्कार, संस्कृति की रक्षा करने का कार्य करती है। साथ ही धर्मान्तरण रोकना, गौरक्षा करना है। सभी लोग विहिप की विचारधारा से जुड़ कर हिन्दुत्व की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है। विहिप के जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर जिला मंत्री द्वारा नवीन दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें अनुराग शर्मा को नगर सहसेवा प्रमुख, पंकज कुमार को नगर सहसंयोजक बजरंग दल के दायित्वों की घोषणा की गई।

Read More »

अनुशासन में रहकर बड़े से बड़ा लक्ष्य पा सकते हैं

हाथरस, जन सामना संवाददाता। बागला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम का एक दिवसीय शिविर ग्राम दयानतपुर में आयोजित किया गया। जिसमें इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डा. एम.पी. सिंह द्वारा शिविर में आये नये प्रतिभागियों का परिचय कराने के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से प्रतिभागियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से अवगत कराया और साथ ही साथ ग्रामीणों को साफ सफाई से होने वाले लाभों को बताया तथा पीएम मोदी द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक भाग लेने की बात की। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने प्रतिभागियों को बताया कि अनुशासित रहकर वे किस प्रकार देश की सेवा कर सकते हैं। अनुशासन में रहकर विद्यार्थी बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जितने भी बड़े महापुरूष हुये हैं उन्होंने अनुशासन में रहकर समाज को अपना सन्देश दिया है। डा.चन्द्रशेखर रावल ने प्रतिभागियों को परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करने के बारे में जानकारी दी। डा. रजनीश ने प्रतिभागियों को आलस्य त्यागकर कठिन परिश्रम के द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सजग रहने की प्रेरणा दी। यतीश कुमार ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता बल्कि हमारी सोच ही उसे छोटा या बड़ा बनाती है।
इस अवसर पर डा. सुनन्दा महाजन, डा. धर्मेन्द्र सिंह, डा. जी. सिंह, निकेश शर्मा, हिमांशु, नीरज कुमार, बबलू कुमार, कृष्ण कुमार, ललित कुमार, भावना, वर्षा, पूनम, राखी, अर्चना, प्रीति, पूजा वषिष्ठ, आदि छात्र-छात्राओं ने भी विचार प्रकट किए।

Read More »

आर.पी.एम. टीम फाइनल में

2016-12-13-05-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। डी.पी.एस. हाथरस द्वारा आयोजित प्रथम इण्टर स्कूल आमन्त्रित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गऐ प्रथम सेमी फाइनल में आर.पी.एम. ने सेंट फ्रांसिस को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया जहाँ उनका मुकाबला कल खेले जाने वाले दूसरे सेमी फाइनल मैच डी.पी.एस. और बागला के विजेता से होगा। टाॅस आर.पी.एम. ने जीत कर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला लिया और कप्तान चेतन उपाध्याय 17/3, शुभम शर्मा 13/3 व हरीश चैहान 22/3 विकेट की बदौलत पूरी टीम को 72 रन पर समेट दिया। अभिनव दीक्षित ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। प्रतिउत्तर में साधारण से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर.पी.एम. ने 2 विकेट जल्दी गँवा दिये परन्तु आकाश श्रोती 27 रन व चेतन उपाध्याय 19 नाबाद रन की बदौलत कोई चमत्कार नहीं होने दिया। अभिनव दीक्षित, विशाल गौड़़ एवं रितुराज ने 1-1 विकेट लिया। 10.1 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शुभम शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। मैच में अम्पायरिंग गौरव पचैरी एवं अनिल चैधरी ने करी एवं रनों का लेखा-जोखा तरुण शर्मा ने किया। कल प्रातः 10:00 बजे से डी.पी.एस. बनाम बागला काॅलेज का दूसरा सेमी फाइनल मैच डी.पी.एस. हाथरस के हरे भरे ग्राउण्ड में खेला जाएगा।

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाराती रौंदे

सासनी, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट एक अज्ञात वाहन ने बारात में नाच रहे लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। एक घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव समामई के निकट एक मैरिज होम में बारात आई थी। जिसमें बारात चढ़त के दौरान लोग नाच गा रहे थे। इसी बीच तीन लोग नाचते-नाचते सड़क पर आ गये तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीनों लोगों को रौंद दिया। दो लोग तो मौके पर ही सड़क पर गिरकर घायल हो गये। इस दौरान वाहन चालक वाहन को भगाकर ले गया। एक युवक वाहन के वॉनेट पर टंगा चला गया। काफी दूर जाकर चालक ने वॉनेट पर युवक को सड़क पर गिरा दिया और वाहन सहित भाग गया। घटना की जानकारी होने पर बाराती एवं राहगीरों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायलों को सीसचसी लाया गया। जहां रास्ते में गिरे युवक को भी बारातियों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मगर एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। घटना में दिलीप पुत्र राजेन्द्र निवासी छतारी जिला बुलंदशहर, रवि पुत्र रामबाबू सासनीगेट अलीगढ़, बंटी पुत्र रोशन सिंह निवासी थाना क्वारसी अलीगढ़ घायल हो गये।

Read More »

खुदी से कर प्यार, मिलेगी खुशी: राजूगिरी

सासनी, जन सामना संवाददाता। जब आप खुद से प्रेम करने लगते हैं तो चीजें एका एक सुंदर और अर्थवान दिखाई देने लगती हैं। प्रसन्नता उत्कृष्टता और प्रेरणा के लिए अपने आप से प्रेम करना बहुत जरूरी है। अपने प्रति अच्छा भाव आपको अपने अन्य कामों में भी बेहतर प्रदर्शन का मौका देता है। मंगलवार को यह विचार सासनी- रुदायन मार्ग स्थित भट्टा वाले श्री हनुमान एवं श्री शनि महाराज मंदिर परिसर में हुए सत्संग के दौरान श्री राजूगिरी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अपने प्रति अच्छा महसूस करने पर हम शांति और सकारात्मकता के साथ अपने कामों को पूरा कर पाते हैं। अक्सर हम दूसरों के साथ व्यवहार में इतने ज्यादा व्यस्त होते हैं कि अपने प्रति ईमानदारी से एकाग्र नहीं हो पाते हैं लेकिन जब हम खुद के लिए समय निकालते हैं तो दुनिया पहले से ज्यादा बेहतर बन सकती है। हमारी समस्याओं, तनावों और चिंताओं का हल तभी निकल सकता है जबकि हम खुद से प्यार करें। जब आप अपने से प्यार करने लगते हैं तो आप शंका और चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। हम सकारात्मकता, शांति, आत्मविश्वास और प्रसन्नता के साथ अपने काम में आगे बढने लगते हैं। हमारे व्यवहार में एक खास तरह की तन्मयता झलकने लगती है। और अपने जीवन को आनंदमयी बना लेते हैं।

Read More »

मुख्य प्राविधिक परीक्षक ग्राम्य विकास ने परखीं निर्माण एवं विकास कार्यो की गुणवत्ता

2016-12-13-02-ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्य प्राविधिक परीक्षक ग्राम्य विकास ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्त पोषित विकास कार्यक्रमों एवं मनरेगा योजना के अन्तर्गत कराए गए तथा वर्तमान में जारी विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए तथा डीसी मनरेगा को कराए जा रहे कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने को कहा। इसके अलावा निर्माण कार्यों को कर रहीं कार्यदायी संस्थाओं तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को गुणवत्ता उन्नयन सम्बन्धी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक निधि के अन्तर्गत कराए गए तथा जारी कार्यों की गुणवत्ता पर कोई कमी न होने पाए।

Read More »

वजन दिवस पर 5 वर्ष तक के बच्चों का किया गया वजन

2016-12-13-01-ravijansaamnaवजन सारणी में बच्चों का सही तरीके से हो चिन्हांकन, न होने पाए कोई लापरवाही-कुमार रविकान्त सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह के निर्देशानुसार पोषण मिशन द्वारा आयोजित वजन दिवस का द्वितीय चरण विकासखण्ड झींझक, सरवनखेड़ा, सन्दलपुर, मलासा, अकबरपुर तथा शहर स्लम एरिया के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हुआ। उपरोक्त क्षेत्रों के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मजिस्टेªट, प्रभारी सेक्टर अधिकारियों सहित मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्ता, परियोजना निदेशक, डीडीओ आर आर मिश्रा तथा डीपीओ राकेश यादव द्वारा भ्रमण कर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा अपने सम्मुख कई बच्चों का वजन कराया तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम जिसका दूरभाष नं0. 05111-.271396 पूरी तरह सक्रिय रहा जहाॅं से विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा। कन्ट्रोल रूम प्रभारी, सहित अन्य दो कन्ट्रोलरूमों में डीपीओ व डीपीआरओ कार्यालय का समूचा स्टाफ पूरी मुस्तैद रहा। मुरीदपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर अपरान्ह 1.00 बजे तक 60 प्रतिशत बच्चों का वजन किया जा चुका था, केन्द्र पर प्रभारी रामप्यारी तथा केन्द्र सहायिका पुष्पा देवी पूरी तरह से मुस्तैद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रामप्यारी ने बताया कि बुुलावा टोली द्वारा गांव में बच्चों को बुलावा भेजा जा रहा है तथा शेष बचे बच्चों को भी केन्द्र तक लाकर उनका वजन किया जा रहा है। इसके अलावा माती, नबीपुर, पातेपुर, दरगवाॅं, जुनेदपुर आदि सहित सैकड़ों केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों का वजन किया गया।

Read More »

सपा-बसपा की कब्र खोदने आगे आयें महिलायें-पाण्डेय

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला कार्यकर्ताओं का विराट सम्मेलन दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला संयोजिका श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय, ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डा. अनीता लोधी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उ.प्र. महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती ममता रावल, श्रीमती श्वेता चैधरी, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने महिला सम्मेलन में महिलाओं की संख्या एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए सम्मेलन को अभूतपूर्व बताया। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के बडे-बडे जिलों में ऐसी संख्या और व्यवस्था नहीं देखी। श्रीमती पाण्डेय ने उ.प्र. में पिछले चार चुनावों में बसपा, सपा की बारी-बारी से बनी जातिवाद के बहकावे वाली सरकारों की पोल खोलते हुए कहा कि सुश्री मायावती वास्तव में मायावती माया वाली हैं। समाजवादी पार्टी एक परिवार का प्राइवेट एन्टरप्राइजेज है जिसके शासन में गुण्डागर्दी, हत्यायें, महिलाओं के साथ बलात्कार तथा बलात्कार पीडिताओं का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कबीना मंत्रियों द्वारा अपमान हुआ है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बसपा ने केवल धन की लूट की है तो सपा ने धन के साथ महिलाओं के सम्मान को लूटा है। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे 2017 के चुनाव में सपा-बसपा की कब्र खोदने में पुरूषों से आगे रहकर भूमिका निभायें तथा परिवार के पुरूषों के इशारे पर वोट देने के बजाय अपने निर्देश पर परिवार के पुरूषों को वोट डालने को मजबूर करें। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि महिलायें समाज की धुरी हैं, माता हैं। अच्छे संस्कार वाले नागरिक पैदा करती हैं। उनके लाल सीमा पर बर्फ के अन्दर रहकर सुरक्षा करते हैं। महिलायें जिस प्रकार घर की गन्दगी साफ करती हैं वैसी प्रदेश की गन्दगी साफ करने को आगे आयें। डा. अनीता लोधी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के प्रधानमंत्री के नारे के परिप्रेक्ष्य में महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे बेटियों के साथ भेदभाव न होने दें? सभा को श्रीमती श्वेता चैधरी एवं श्रीमती ममता रावत ने भी सम्बोधित किया।

Read More »

सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आगरा रोड स्थित सेठ धर्मपाल मेहरा सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ विद्यालय अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि उमाशंकर शर्मा (लाॅर्ड), विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक उमेश द्वारा मां शारदे के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2016 का शानदार प्रस्तुति करण किया। विद्यालय के बैण्ड ने अपने वाद्य यंत्रों के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। 50 भईया बहिनों ने शारीरिक प्रदर्शन कर सभी को अंचम्भित कर दिया। शारीरिक प्रदर्शनों में योग, आसन, मीनार, पिरामिड, साइकिल प्रदर्शन, अर्गनचक्र आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मंचीय कार्यक्रम का आरंभ हनुमान चालीसा के माध्यम से 40 बच्चों ने अभिनय द्वारा मंचन से किया। गीत, संगीत के माध्यम से देश भक्ति की बयार बही। बच्चों ने अपनी मां को समर्पित गीत ‘मेरी मां’ के अभिनय से सारा माहौल भावुक कर दिया। गणेश उत्सव, ब्रज के गीत, आजादी का स्वागत, आतंकवाद, नारी शिक्षा जैसे विषयों पर शानदार प्रस्तुति की। स्वागताध्यक्ष ने आगन्तुकों का सम्मान किया। अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल व प्रबंधक द्वय मनोज अग्रवाल व दुर्गेश वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उमाशंकर शर्मा (लाॅर्ड) व उमेश ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे भारत का भावी भविष्य हैं।
प्रधानाचार्य विनोद गुप्ता ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आनन्द गोयल वारदाने वाले, अशोक मेहरा, संजीव अग्रवाल, नितिन वाष्र्णेय, देवेन्द्र मोहता, दीपेश सर्राफ, बासुदेव माहौर, दीपेश शर्मा, चन्द्रकान्त कुलश्रेष्ठ आदि के अलावा रोटरी क्लब हाथरस, हाथरस फ्रेन्डस, जेसीआई, जायन्ट्स ग्लोरी व पुरातन छात्र परिषद के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

Read More »

मानवाधिकार दिवस मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित काका हाथरसी स्मृति भवन में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता तथा मानवीय कार्यक्रमों का जनजागरण पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रेमशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. एस. सी. शर्मा, विशिष्ट अतिथि ओ.पी. शर्मा, राजकुमार वाष्र्णेय, दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष वसीम अंसारी, जिलाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, नवीन अग्रवाल एड., बीना करोल, डा. चन्द्रशेखर विमल, मुहम्मद इंतजार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल, मदन अग्रवाल, निहार गोयल, निशान्त उपाध्याय, आशीष शर्मा, गोपाल सानू तथा ललित वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

Read More »