♦ हरी मटर, नमकीन पैक्ड एवं खुली ब्राण्डेड और नान ब्राण्डिड को प्रतिबंधित किया गया
♦ जांच में हानिकारक रंग पाये जाने के कारण लगाया गया है प्रतिबंध
मथुरा। बाजार में बिकने वाली हरी मटर में खतरनाक टेट्राजीन कैंसर कारक रसायन मिला है। इसके बाद मथुरा जनपद में हरी मटर, नमकीन वाली सफल मटर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। सफल मटर में हानिकारक रंग पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा डा. गौरी शंकर की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विगत माह में जनपद मथुरा से विभागयी टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान संग्रहित किए गये हरी मटर नमकीन (पैक्ड 420 ब्रांड व खुली) के नमूने जांच उपरांत खाद्य विश्लेषक, राजकीय खाद्य प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ व केन्द्रीय खाद्य प्रयोगशाला कोलकाता की जांच रिपोर्ट में प्रतिबंधित रंग ( टेट्राजीन रसायन) पाये जाने के कारण मानव उपभोग (कैंसर कारक व तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालने) के लिए असुरक्षित एवं हानिकारक घोषित किये गये हैं। डा. गौरी शंकर के मुताबिक इन प्रयोगशालाओं से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आम जन के लिए स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जनहित खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 36 (3) (बी) में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए अग्रिम आदेश तक सम्पूर्ण जनपद में हरी मटर, नमकीन पैक्ड एवं खुली ब्राण्डेड और नान ब्राण्डिड के विनिर्माण और भंडारण एवं विक्रय को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य गंगा समिति की 11वीं बैठक आयोजित हुई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों, सहायक नदियों और जल निकायों के किनारे ठोस कचरे का डंपिंग और निपटान नहीं होना चाहिये। नदियों के किनारे के मौजूद ठोस कचरे के ढेर और अन्य जल निकायों का वैज्ञानिक रूप से प्रबंधन किया जाए। विभिन्न ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आवश्यकताओं के प्रावधानों की पहचान की जाए और विशेष रूप से गंगा कस्बों व शहरों के लिए प्राथमिकता पर अनुमोदन और निष्पादन के लिए डीपीआर तैयार कर उचित माध्यम से आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय को प्रेषित किया जाये। मौजूदा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं को कुशलतापूर्वक चालू और क्रियाशील रखा जाये। डेटाबेस को मासिक आधार पर अद्यतन रखा जाये।
बागपत। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस स्वेच्छिक रक्तदान दिवस महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयुष्मान भव पखवाड़ा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पखवाड़ा के अंतर्गत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बागपत व जिला रेडक्रॉस समिति बागपत एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 1 अक्टूबर अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बड़ौत/बागपत। भाजपा बड़ौत ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को वाजिदपुर गांव में जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा के आवास पर मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं।
बागपत। जनपद के बड़ौत नगर में आज आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संघ के सानिध्य में अजितनाथ भगवान का स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पाण्डुक शिला पर श्रीजी का अभिषेक किया गया।
शामली। कृषि विज्ञान केन्द्र शामली पर दिनांक 25 से 29 सितम्बर तक अशिक्षित कृषक महिलाओं हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ0 संदीप चौधरी ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिणार्थियों को बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से गांव की अशिक्षित महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो जायेगा। अतः इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो भी आपको केन्द्र की प्रशिक्षण प्रभारी डॉ0 काम्या सिंह द्वारा सिखाया व बताया जा रहा है, आवश्यकता इस बात की है कि आप लोग उसको ध्यानपूर्वक सीखें व समझें। कार्यक्रम के प्रथम-द्वितीय दिन गोमेय से लक्ष्मी-गणेश, दीपक, रिद्धि-सिद्धि बनाना सिखाया गया। तीसरे व चौथे दिन गोमेय से पूजा धूप, की रिंग, गाय की मूर्ति आदि बनाना सिखाया गया।
वाराणसी। हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। जैसे-जैसे विश्व में भारत के प्रति दिलचस्पी बढ़ रही है, वैसे-वैसे हिन्दी के प्रति भी रुझान बढ़ रहा है। आज परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में हिन्दी के महत्व को नये सिरे से रेखांकित किया जा रहा है। हिन्दी अपनी सरलता, सुबोधता, वैज्ञानिकता के कारण ही आज विश्व में तीसरी सबसे बड़ी बोली जाने वाली भाषा है। वैश्विक स्तर पर हिंदी बोलने व समझने वालों की संख्या 1 अरब 40 करोड़ है। इस आधार पर देखें तो 2030 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति हिंदी बोलेगा। दुनिया के 200 से ज्यादा विदेशी विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने प्रधान डाकघर, वाराणसी में 29 सितंबर को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन व पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने विशिष्ट अतिथि द्वय वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल और आकाशवाणी के सहायक निदेशक श्री राजेश गौतम संग क्षेत्रीय कार्यालय, प्रधान डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल और पश्चिमी मंडल के कुल 48 डाककर्मियों को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता रूप में पुरस्कृत किया।
इटावा। योगासन भारत एवम उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसियेशन (यूपीवाईएसए) से संबद्ध डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसियेशन इटावा द्वारा जनपद में युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड पब्लिक हाई स्कूल शिवा कॉलोनी सराय दयानत में सम्पन्न हुई।
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर नगर में काफी उत्साह दिखा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस भी निकाला। नवी की शान में तकरीर पेश की गई। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मौजूद रहे। जुलूस निकाल रहे लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी, जगह जगह शरबत भी बांटा गया। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में निकाले गए जुलूस का अन्य समुदाय के लोगों ने भी स्वागत किया। इस पर्व के मौके पर नगर में चौयरमैन प्रतिनिधि ऊंचाहार कृष्णचंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया), पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता और पूर्व चेयरपर्सन शाहीन सुल्तान,पूर्व चौयरमैन प्रतिनिधि अरशद सुलतान ने जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर निकाले गए जुलूस में अपनी उपस्थित दर्ज कराकर समाज में एकता व भाईचारे का संदेश दिया। चौयरमैन प्रतिनिधि ऊंचाहार कृष्णचंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को जश्न ए ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने वृंदावन स्थित बृज की रसोई / अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहा पर उपस्थित श्रद्धालुओं से वार्ता की, उनसे बृज की रसोई पर मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धा लुओ ने भोजन की तारीफ की, कहा कि भोजन सादा, स्वादिष्ट व पौष्टिक है। आम श्रद्धालुओ हेतु यह सुविधा अमृत के समान है तथा इससे श्रद्धालुओ को भर पेट भोजन प्राप्त होता है। श्री कृष्ण जी की नगरी में एहसे कार्य पुण्य के कार्य है। गुणवत्तायुक्त खाने की प्रशंसा सुन जिलाधिकारी प्रसन्न हुए।