⇒मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया शोक, उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बुधवार की सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल हुए ईको चालक की हालत गंभीर है। हादसा मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में एक ईको कार के पेड से टकरा जाने से हुआ। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। जनपद के आलाधिकारी भी मृतक युवकों के परिजनों को ढांढस बांधने पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
Read More »
Jansaamna
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बुधवार को कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति एक निजी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। जहां दुर्घटना में घायल होमगार्ड का इलाज चल रहा है। उन्होंने घायल होमगार्ड वीरेंद्र सिंह का हालचाल जाना। विगत दिनों 20 मई को यातायात सुरक्षा में तैनात होमगार्ड वीरेंद्र सिंह उम्र करीब 40 साल अपने गांव पसौली से मथुरा ड्यूटी जाने के लिए जीएलए यूनिवर्सिटी के पास नेशनल हाईवे 19 पर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक आर.आर. कृष्णा गार्डन भरत नगर जलेसर रोड पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारी सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई।
फिरोजाबाद। सपा के पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव ने भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि जनपद के कई इलाको में बढ़ती गर्मी के चलते ओवरलोड, जर्जर तार होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। बदलते मौसम के कारण कई क्षेत्रों में बिजली का संकट उत्पन्न हो रहा है। शहर व देहात के कई हिस्सों में बिजली के पुराने पोल व जर्जर तार लगे हुए हैं। आंधी व पानी के मौसम में दुर्घटना का आधार बन सकते है। जिससे बिजली सप्लाई व पानी की समस्या आ सकती है जिससे जनपदवासियों को बिजली व पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगला भाऊ में हनुमान मंदिर से सुधीर यादव के घर तक बिद्युल लाइन में कई जगह से जोड़ लगे हुए है।
सलोन, रायबरेली। भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा बस स्टेशन सलोन पर निरूशुल्क प्याऊ जिला ट्रेनिंग कमिश्नर( गाइड) डॉक्टर साधना शर्मा के नेतृत्व में 30 मई 2023 तक संचालित है। जिसके द्वितीय दिवस का शुभारंभ वार्ड सभासद मिलकियाना पूर्वी फिरोज अहमद इदरीसी एवं नई बाजार सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद शरीफ गड्डी , कच्ची मस्जिद वार्ड सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद आलम ने यात्रियों को पानी पिलाकर किया । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड एवं मीना मंच के संयुक्त सहयोग से बस स्टेशन पर संचालित नि:शुल्क प्याऊ कार्यक्रम वर्तमान समय में पड रही भीषण गर्मी में आने जाने वाले यात्रियों को शीतल जल पिलाने का कार्य स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा बड़ा ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। इस पुनीत कार्य में लगे टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।
मथुरा। नंदगांव रोड स्थित गांव जाब के समीप बने एक आश्रम में साधु की हत्या के मामले से सनसनी फैल गयी। साधु का शव बैड पर ही लहु-लुहान हालत में मिला, उसके सिर पर ईंट से बार किया गया था। पुलिस ने खून से सनी हुई ईंट को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है।