Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन (page 6)

मनोरंजन

हसीना या करिश्मा, सोनी सब के शो ‘मैडम सर’ में कौन खुद को बेहतर एसएचओ साबित करेगी

अपने दिल को अपने हाथों में लेकर चलने वाली, सोनी सब के शो ‘मैडम सर’ की चार महिला पुलिस अधिकारी उनके पुलिसिंग करने के अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी भी असफल नहीं हुई हैं। अपने अनूठे अंदाज से कई मुश्किल मामलों को हल करने के बाद, करिश्मा सिंह (युक्ति कपूर) लखनऊ में महिला पुलिस थाने में एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) बन गई है, जो प्यारी हसीना मलिक (गुलकी जोशी) के साथ है। अब उस पुलिस स्टेशन में दो एसएचओ हो गए हैं, दोनों अपनी-अपनी अलग विचारधाराओं का उपयोग करके मामलों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि करिश्मा अस्थायी एसएचओ है, वह यह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि उसके पुलिसिंग करने का तरीका हसीना से बेहतर हैं। पुलिस स्टेशन में आए नए केस के साथ, करिश्मा और हसीना दोनों को यह मौका मिला है कि वह इसे अपनी तरह से संभाल सकें। दो सोशल मीडिया हस्तियों ने एक-दूसरे पर उनकी चीजे चुराने का आरोप लगाया और अब सच्चाई का पता लगाना इन दोनों एसएचओ पर निर्भर है।
करिश्मा अपने तरीके से चोर को पकड़ने के लिए चोरों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करती है, लेकिन वह चोर को पकड़ने में नाकाम रहती है. अब हसीना यह काम अपने ऊपर लेती है। वह एक पार्टी का आयोजन करती है जहां असली चोर के आने की उम्मीद होती है, लेकिन वहां अचानक कुछ और ही हो जाता है।
क्या वह चोर को ढूंढ पाएंगे या उनके बीच का ये कॉम्पिटशन पुलिस स्टेशन के लिए समस्या पैदा कर देगा?

Read More »

बहुत सीखने को मिला है एक पत्रकार के किरदार से

यह कहना है सोनी सब के ‘कैरी ऑन आलिया’ की अनूषा मिश्रा और हर्षद अरोड़ा का
सोनी सब के हल्के-फुल्के कॉमेडी शो ‘कैरी ऑन आलिया’ में हाल ही में एक नई रोमांचक कहानी शुरू हुई है। दरअसल आलिया ने दूसरे टीचर्स के साथ बतौर टेलीविज़न रिपोर्टर अपने नए सफर की शुरुआत की है। सोनी सब की चुलबुली आलिया को हाल ही में एक नए मेकओवर में देखा गया, जहां वह क्लास रूम से न्यूज़ रूम तक के अपने सफर पर है। जैसे-जैसे उनका सफर आगे बढ़ता है, आलिया और आलोक को पता चलता है कि देश भर के पत्रकार असल जिंदगी में रोजाना कितनी मेहनत करते हैं। इसके लिये वे उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

Read More »

अंगूरी भाबी और विभूति का होगा अपहरण!

एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर है‘ में अब तक ऐसी कई घटनायें हुई हैं, जहां पर विभूति (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) एक-दूसरे से भिड़े हैं। लेकिन इस शो के आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि तिवारी जी किस तरह एक या दो बार नहीं बल्कि 3 बार विभूति की जान बचाते हैं। दरअसल विभूति को एक जहरीला सांप काट लेता है, लेकिन तभी किस्मत से तिवारी जी वहां पहुंच जाते हैं और विभूति की जान बचाते हैं। विभूति अपनी जान बचाने के लिये तहेदिल से तिवारी जी का आभार जताता है। इस आभार के कारण विभूति उस समय बेहद असहाय महसूस करता है, जब भुरे (राकेश बेदी) हेलेन (प्रतिमा कन्नन) को छेड़ता है।

Read More »

टी-सीरीज का अगला सांग ‘कंधे का वो तिल’

टी-सीरीज का अगला सांग ‘कंधे का वो तिल’ लांच हुआ, इस सांग को सचेत टंडन ने आवाज दी है, इसमें सलमान यूसुफ खान और जारा यस्मिन नजर आएंगे
सचेत टंडन की आवाज में टी-सीरीज का अगला सांग ‘कंधे का वो तिल’ लांच हुआ, इसमें सलमान यूसुफ खान और जारा यस्मिन नजर आएंगे.
हिट सांग्स और हमेशा लोकप्रिय लव सांग्स देने के लिए मशहूर टी-सीरीज ने सिंगर सचेत टंडन के साथ अपने अगले सिंगल सांग को रिलीज किया. 2019 में कबीर सिंह के सांग बेखयाली की सफलता के बाद मनन भारद्वाज के कम्पोजीशन में और कुमार के लिरिक्स में सचेत का एक और इंटेंस और पैशनेट लव सांग श्कंधे का वो तिलश् आया है। रोमांटिक ट्रैक पर सलमान युसफ खान और जारा यसमिन का शानदार कंटेम्पररी डांस देखने को मिलेगा।
एक यंग, फ्रेश वाइब, आकर्षक धुन और यूनिक आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन के साथ, ‘कंधे का वो तिल’ एक ऐसा सांग है, जिसे हर कोई अपनी लव स्टोरी से कनेक्ट करेगा। इस सांग के वीडियो को शूट करने में बहुत सारा खून-पसीना बहा, और मेहनत लगी। सलमान और जायरा दोनों ने ही शूटिंग से पहले एक महीने तक कड़ी तैयारी की, इस दौरान कोरियोग्राफी में उन्हें मामूली चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से प्रोफेशनल्स की तरह शूट करना जारी रखा।
गाने के बारे में बात करते हुए सचेत टंडन कहते हैं, ‘जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मुझे लगा कि नई ऊर्जा इसमें डाल दी गई है। ‘कंधे का वो तिल’ एक भावुक, रोमांटिक ट्रैक है जिसमें एक अलग तरह की खुश्बू है।’

Read More »

कटोरी अम्मा की याद्दाश्त गई, दरोगा हप्पू सिंह की होगी दोबारा शादी

एण्ड टीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के आगामी एपिसोड्स में, कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) की सुल्ताना से शादी कराने के सभी बंदोबस्त करती हुई नजर आयेंगी। लेकिन सुल्ताना है कौन? हप्पू सिंह की पत्नी राजेश (कामना पाठक) को क्या हो गया है? कटोरी अम्मा हर बार राजेश का नाम सुनकर बेहोश क्यों हो जाती हैं? इस कहानी के बैकग्राउंड में जाते हैं, जहां हप्पू अपनी मां के सामने अपराधी को गिरफ्तार करता है, जिससे उसे गुस्सा आता है। दूसरी तरफ रितिक (आर्यन प्रजापति) क्रिकेट में अपने चयन के लिए अभ्यास करते हुए नजर आता है लेकिन इस दौरान, राजेश को बुलाते वक्त अम्मा के सिर पर बॉल लग जाती है और वो बेहोश हो जाती है। इसलिए जब भी कोई ‘राजेश‘ कहता है, उन्हें झटका लगता है और वो बेहोश हो जाती हैं। उनकी स्थिति का परीक्षण करने पर, डॉक्टर बताते हैं कि वह 20 साल पहले के समय में पहुंच चुकी हैं, और घर में हर किसी को ऐसा व्यवहार करना चाहिए जैसे वो उस समय में थे। हप्पू इससे तुरंत ही हरकत में आ जाता है और राजेश को उनकी नौकरानी बनने के लिए कहता है और रितिक, चमची, रणबीर उसके बच्चे बन जाते हैं। जबकि मलिका (आशना किशोर) और केट (जहरा सेठजीवाला) हप्पू के कॉलेज के दोस्तों की भूमिका निभाते हैं।

Read More »

सैफ अली खान एक बार फिर जबरदस्त खलनायक के रूप में नज़र आएंगे

सैफ अली खान ने ओम राउत के निर्देशन में तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर में अपने वीभत्स खलनायक प्रदर्शन से ऑडियंस को चौंका दिया था. अब, वह आदिपुरुष में भारत के सबसे बड़े खलनायक के रूप में सामने आने के लिए एक दम तैयार हैं, इस महाकाव्य में तान्हा जी के बाद तीन तिकड़ी – सैफ अली खान, ओम राउत और भूषण कुमार का दूसरा सहयोग एक बार फिर देखने को मिलेगा. सैफ को इस शानदार कहानी में मुख्य विलन की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया है – जो इसमें खतरनाक, घातक और क्रूर नज़र आ रहे हैं.
अभिनेताओं की उम्र के इस पढ़ाव के बारे में बात करे तो, सैफ ने फिल्मों में अपने शक्तिशाली विकल्पों की बदौलत अपने लिए पूरी तरह से एक अलग जगह बना ली है. इस समय में जहां कांसेप्ट और कंटेंट पर कई फिल्में नए स्टैंडर्ड स्थापित कर रही हैं, ऐसे में नवाब नए-नए प्रयोग करने के लिए तैयार रहते हैं. साथ ही, एक कलाकार के रूप में उनका अभिनय और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति ने उन्हें सभी प्रकार की भूमिकाओं के लिए एक आदर्श बना दिया है.

Read More »

अमित मिस्त्री और उर्मिला तिवारी सोनी सब के ‘मैडम सर’ में करेंगे कैमियो

सोनी सब के ‘मैडम सर’ में बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों अमित मिस्त्री और उर्मिला तिवारी की एंट्री होने वाली है। वे एक झगड़ालू दम्पति विजय और अनीता की भूमिका में दिखाई देंगे। इन दोनों की एंट्री से मैडम मलिक (गुल्की जोशी) और उनकी टीम को एक अनूठा और रोमांचक केस मिलेगा। सोनी सब का ‘मैडम सर’ चार तेजतर्रार महिला पुलिस अधिकारियों के नजरिये से सामाजिक मुद्दे को दिखाता है और अपने हल्के-फुल्के कंटेन्ट तथा कलाकारों के दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत रहा है।
बहुआयामी प्रतिभा के धनी अमित मिस्त्री इस शो में एक वर्कहॉलिक (अपने काम को लेकर दीवाना) स्टॉ कब्रोकर विजय की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि उर्मिला तिवारी उसकी पत्नी अनीता का रोल करेंगी, जिसे अपने वैवाहिक जीवन में उपेक्षित होने का बोध होता है। समस्या तब बढ़ जाती है, जब अनीता अपनी शादी में प्यार को वापस लाने के लिये विजय पर किसी ‘रंगरसिया बाबा’ के लड्डू खाने का दबाव बनाती है। विजय को यह अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि पाखंडी बाबा ने लड्डू के बदले उसकी पत्नी की सोने की ज्वेलरी मांगी है। विजय मैडम मलिक और उनकी टीम के पास जाने का फैसला करता है, ताकि बाबा को सबक सिखाया जा सके।

Read More »

हप्पू सिंह का बिजली के रूप में नया सियाप्पा

अक्सर यह माना जाता है कि हमारे साथ जो भी घटित होता है जिंदगी उसका 10 प्रतिशत है और बाकी का 90 प्रतिशत इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे लेकर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। एण्ड टीवी के शो ‘हप्पू की उलटन-पलटन‘ के आगामी एपिसोड्स में, हप्पू (योगेश त्रिपाठी) भी कुछ ऐसा ही अनुभव करने जा रहा है। उसे ये पता चलता है कि भयंकर डाकू, मंगल सिंह ने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली है और अब वह जेल से रिहा हो गया है। मंगल सिंह वही डाकू है जिसे हप्पू ने गिरफ्तार किया था। लेकिन हप्पू सिंह को जो बात अभी भी परेशान कर रही है वो ये कि गिरफ्तारी के दौरान मंगल सिंह ने जेल से बाहर आने पर उससे बदला लेने की धमकी दी थी। डरा हुआ हप्पू उससे खुद को बचाने के तरीकों के बारे में सोच रहा है। अपने बड़बोलेपन की वजह से अपने परिवार से सलाह लेने में असमर्थ, हप्पू तुरंत अपने विश्वासपात्र बेनी (विश्वनाथ चटर्जी) के पास पहुंचता है और उसे इस स्थिति के बारे में बताता है। पूरे परिदृश्य को समझने के बाद, बेनी हप्पू को नौकरानी बिजली का भेष धारण करने के लिए कहता है क्योंकि यही मुसीबत से दूर रहने का सबसे आसान तरीका है। अब जल्द ही दर्शक देखेंगे कि कैसे हप्पू की ट्रैजेडी कॉमेडी में बदल जाती है जब मंगल सिंह उसे तलाशते हुए घर आता है और हप्पू की बजाए उसकी मुलाकात बिजली से हो जाती है और वो उससे शादी करने की इच्छा जाहिर करता है। हप्पू कैसे इस स्थिति को अपने पक्ष में बदलेगा, यह वाकई देखने लायक होगा।
कैच 22 स्थिति पर टिप्पणी करते हुए, योगेश त्रिपाठी ने कहा, हप्पू हमेशा एक स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करता है और बेनी की सलाह लेकर वो खुद के लिए और ज्यादा परेशानी खड़ी कर लेता है। जबकि अम्माजी (हिमानी शिवपुरी) और राजेश (कामना पाठक) उसे बचाने वाले थे, अम्माजी के गांव की चर्चा मंगल सिंह की दिलचस्पी को पकड़ लेती है जोकि हप्पू की तलाश में आया था।

Read More »

फिल्म निर्माता शिवकुमार शर्मा के सपने को करेंगे साकार-जैस चौहान

-कौमरी में ब्रजभाषा कमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू
सासनी, हाथरस। गांव कौमरी में ब्रजभाषा फिल्म ऐसोसिएशन (बफा) के तत्वाधान में सिटी फिल्म के बैनर तले बन रही ब्रजभाषा कॉमेडी वेब-सिरीज अनोखेलाल का (शुभारम्भ) विधिवत मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
क्यूटी फिल्म्स के बैनर तले ब्रजभाषा कॉमेडी वेब सीरीज अनोखेलाल का मुहूर्त राजीव विद्या मंदिर, मथुरा निवासी अभिनेता-निर्माता-निर्देशक कन्हैयालाल अग्रवाल प्रोपराईटर कालाचल फिल्म्स् तथा प्रबंधक मास्टर महावीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। फिल्म के प्रथम सीन में एक शहरी युवती गांव में आई और उसकी मुलाकात जब गांव के युवक से हुई तो युवक ने युवती को भुट्टा देकर प्रपोज किया। जिसे युवती ने काफी सराहा और युवक की मूर्खता पर खूब हंसी । फिल्म डायरेक्टर जैस चैहान ने बताया कि हमारे यहां ब्रजभाषा में मात्र तीन फिल्म बनी है। जिसमें लल्लूराम और ब्रजभूमि शिवकुमार शर्मा और जमुना किनारे काका हाथरसी द्वारा बनाई गई। उस जमाने में इन फिल्मों ने धूम मचाई मगर धीरे-धीरे ब्रजभाषा की फिल्मों को सब भूल गये। ब्रजभाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने फिल्म निर्माता शिवकुमार शर्मा की प्रेरणा से इस फिल्म को चुना और इसके कलाकार को प्रोत्साहित किया। श्री चौहान ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में उनकी टीम में उनकी पत्नी तथा उनके मित्र काफी सहयोग कर रहे हैं।

Read More »

‘‘फनहित में जारी’’ शो खुशियों का मिला-जुला खजानाः भारती सिंह

क्या यह सोनी सब पर आपका पहला शो है? आपको सोनी सब के परिवार का हिस्सा बनकर कैसा महसूस हो रहा है?
हां, यह सोनी सब के साथ मेरा पहला उचित शो है। हालांकि मैंने एक बार सब के अनोखे अवॉडर्स प्रोग्राम को होस्ट किया था। इसके साथ ही में बालवीर रिटर्न्स में भी काम कर चुकी हूं। पर यह सोनी सब के साथ मेरा पहला संपूर्ण शो है, जिसका दर्शक हर वीकेंड, शनिवार और रविवार, को मजा उठा सकते हैं। मैं सोनी सब फैमिली का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। सोनी सब का मकसद अपने फैंस और दर्शकों की जिंदगी में खुशियां बांटना और फैलाना है।
कृपया हमें फनहित में जारी शो के कॉनसेप्ट के बारे में कुछ बताएं?
एफएमजे में अलग-अलग हालात पर हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाले 3 मिनट के शॉर्ट फॉर्मेट के एक्ट्स होंगे। कुल मिलाकर यह शो दर्शकों के मनोरंजन के लिए हंसी-ठहाकों से भरपूर खुशियों का मिला-जुला खजाना होगा। जैसे कि नाम से पता चलता है, “फनहित में जारी” में अपने आसपास ट्रेंड कर रहे टॉपिक्स पर एक मजेदार पैरोडी पेश की जाएगी। यह शो हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी से दर्शकों का पूरा मनोरंजन करने आ रहा है। इस शो में आपको बेहद टैलेंटेंड हास्य कलाकारों के हुनर की झलक देखने को मिलेगी। यह शो मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह लॉकडाउन के बाद मेरा पहला शो है।
शो के साथी कलाकारों और पूरी टीम के साथ काम करने का अब तक का अनुभव कैसा रहा है?
शूटिंग के दौरान हमने पूरी टीम के साथ जमकर मस्ती की। हम में से हरेक व्यक्ति एक छोटे से गैप के बाद शूटिंग कर रहा था, इसलिए सेट पर वापस लौटने की खुशी हर किसी के चेहरे पर दिख रही थी। इस शो के सभी साथी कलाकारों में अच्छा तालमेल है क्योंकि हम एक दूसरे के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। इसलिए हम सेट पर एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं और भरपूर मस्ती करते हैं। शो में काम कर रही पूरी कास्ट, जिसमें कृष्णा, मुबीन, ज्योति और जैस्मीन शामिल हैं, ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए अपनी ओर से 100 फीसदी योगदान दिया है। वास्तव में मुझे भरोसा है कि सोनी सब पर 22 अगस्त को जब इस शो का प्रसारण आरंभ होगा, तब सेट पर कलाकारों की मेहनत और आपसी तालमेल के नतीजे देखे जा सकेंगे।

Read More »