Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्विस रोड पर लगने वाले जाम से मरीजो को हो रही परेशानी

सर्विस रोड पर लगने वाले जाम से मरीजो को हो रही परेशानी

फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर के समीप सर्विस रोड पर लगने वाला जाम आखिरकार खत्म होने का नाम हीं नहीं ले रहा है। जाम के कारण मरीज को अपनी जान से भी हाथ धोने की नौबत आ जाती है, लेकिन जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।
ऐसा ही एक मामला आज देखने को मिला, जब एंबुलेंस जाम में फंस गई तो तीमारदार अपने मरीज को गोद में लेकर ही सरकारी ट्रामा सेंटर की ओर दौड़ते नजर आए। सर्विस रोड पर सरकारी ट्रामा सेंटर और प्राइवेट ट्रामा सेंटर के मध्य आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं एंबुलेंस के साथ-साथ प्रशासन की गाड़ियां भी फंस जाती हैं, फिर भी सड़क पर लगने वाले जाम की ओर किसी का ध्यान नहीं है। आज एक एंबुलेंस जाम में फस गई, जिसमें बीमार मरीज को उसके परिजन अपने हाथों में लेकर ट्रामा सेंटर की ओर भागते नजर आए।