Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद में ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ होगा आज

फिरोजाबाद में ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ होगा आज

फिरोजाबाद। जिला सॉफ्टवॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्व. सतीश प्रकाश मित्तल, कैलाश अग्रवाल, सुखरानी भटनागर, मालती गुप्ता स्मृति में ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 9 जनवरी को एस.आर. के कालेज ग्राउंड पर प्रात 10 बजे होगा। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी सिटी रवि शंकर, एसडीएम सदर कृतिराज, विशिष्ठ अतिथि देवीचरन अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, संजय मित्तल एफएम, डॉ. मयंक भटनागर, मोहन किशोर गुप्ता, डॉ प्रमोद सिरोठिया द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। यह जानकारी अनिल लहरी सचिव जिला सॉफ्ट बोल एसोसिएशन फिरोजाबाद द्वारा दी गई है।