Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बालिकाओं को वितरित किये गये सैनेटरी पैड्स

बालिकाओं को वितरित किये गये सैनेटरी पैड्स

फिरोजाबाद। माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कोमल फाउंडेशनएवं मानसरोवर फाउंडेशन ट्रस्ट, गाजीपुर के सहयोग से सैनेटरी पैड्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन संस्कारशाला, कबीर नगर में किया गया।
कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने माहवारी व स्वच्छता के प्रति बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि माहवारी के बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है, खासकर तब जब किशोरियों में इस प्रक्रिया की शुरुआत हो। पहली बार माहवारी के होने पर बच्चियों के मन में घबराहट, असमंजस, डर और चिंता भी उपजती है। इस समय होने वाला असंतुलन उन्हें और भी डरा देता है क्योंकि वे इसके बारे में कम जानती हैं। ऐसे में उन्हें सही और उचित जानकारी देना न केवल इस प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर उनके मन से असमंजस को हटा देता है, बल्कि उसे माहवारी के दौरान सामान्य जीवन जीने में भी मदद करता है। कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के अनिल कुमार वर्मा, भावना राठौर, विनीता राठौर, वन्दना कुमारी, रौनक कुमारी, रोली, मुस्कान, सुधा, दिव्या, प्रिया, मोहिनी, नेहा आदि बालिकाएं प्रमुख रूप से मौजूद रही।