Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आई.सी.ए.आर. परियोजना के अंतर्गत पशुपालकों को ट्रेनिंग एवं औषधि वितरण

आई.सी.ए.आर. परियोजना के अंतर्गत पशुपालकों को ट्रेनिंग एवं औषधि वितरण

मथुरा। आई.सी.ए.आर. के एस.सी. सब प्लान के तहत जनपद मथुरा के ब्लाक बबूरी में मंगलवार को एक पशु स्वास्थ्य ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया और लाभ प्राप्त किया। यह ट्रेनिंग वेटरनरी विश्वविद्यालय के परजीवी विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित की गई थी।
इस ट्रेनिंग के मुख्य समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आई.सी.ए.आर. द्वारा वेटरनरी विश्वविद्यालय के परजीवी विज्ञान विभाग को यह ट्रेनिंग दी गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के पशुपालकों को जागरूक करना और उनके पशुपालन ज्ञान को बढ़ाना था।
इस कार्यक्रम के तहत पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य से संबंधित दवाइयाँ, जैसे पेट के कीड़ों के लिए दवाइयाँ, भूख बढ़ाने की दवाइयाँ, घाव पर लगाने के लिए स्प्रे, संक्रमण को रोकने के लिए एंटीसेप्टिक लोशन और सलूशन आदि वितरित किए गए। साथ ही, पशुपालकों के लिए भोजन व्यवस्था और पशु वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए आलेख भी प्रदान किए गए। वेटरनरी विश्वविद्यालय से आए डॉ. चेतना गंगवार, डॉ. आलोक कुमार चौधरी, और डॉ. विनय किशोर तिवारी ने पशुपालकों को पशुपालन संबंधित वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार (सहायक आचार्य), मनोज कुमार, प्रमोद कुमार (परजीवी विज्ञान विभाग), गाँव के प्रधान बीरी सिंह, बच्चू सिंह, मलखान सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।