Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए वाहन रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए वाहन रवाना

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए यातायात विभाग ने प्रचार वाहन उपलब्ध करा दिया है। जिसका शुभारंभ जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज अतुल चौधरी ने बताया कि प्रचार वाहन जिले की तहसीलों एवं ब्लाकों में भ्रमण करेगा। लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देगा। लोक अदालत प्रातः सात बजे से शुरू होगी। जिसमें आपसी सुलह समझौतें से न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण कराया जाएगा।