Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महात्मा गांधी मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने हाईस्कूल में लहराया परचम

महात्मा गांधी मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने हाईस्कूल में लहराया परचम

फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में महात्मा गांधी मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कक्षा दस की छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमें अनन्या गुप्ता ने 91.83, अल्पी आनंद 89.67, आस्था वार्ष्णेय 89.67, गुंजन अग्रवाल 89.17, आरोही सिंघई 87.67, उलमा खान 86, पलक गुप्ता 85.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों ट्राफी, सर्टिफिकेट एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि बच्चों ने हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बच्चो को उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।